[PDF] 100+ भारतीय संविधान सामान्य ज्ञान | Indian Constitution GK In Hindi

Bhartiya Samvidhan Important GK Questions And Answers In Hindi Pdf Part-2 - GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे, चलो इंट्रो दे देता हूं, सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स हमारे प्रतिस्पर्धा परीक्षाओं के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 25 से 30% सामान्य ज्ञान (General Knowledge) और करंट अफेयर्स (Current Affairs) के प्रश्न होते हैं।

इसलिए, यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो देश भर के शीर्ष कॉलेजों में Admission लेना चाहते हैं या सरकारी नौकरी की किसी भी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपके लिए करंट अफेयर्स (Current Affairs) और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) विषयों की जानकारी रहना बहुत जरूरी है।

Bhartiya Samvidhan (भारतीय संविधान) Important GK Question And Answers In Hindi Pdf 2 - GyAAnigk


आज के इस पोस्ट Bhartiya Samvidhan Important GK Question And Answers In Hindi Pdf 2 - GyAAnigk में हम भारतीय संविधान से जुड़े 60+ महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानेंगे तो इस पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़े। 

और आप हमारे Site से PDF file फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।


तो चलिए शुरू करते हैं!!


Bhartiya Samvidhan Question And Answer In Hindi Pdf - GyAAnigk


प्रश्न 1- भारत के संविधान में निर्धारित किए गए अनुसार लोकसभा में सदस्‍यों की संख्‍या अधिकतम कितनी हो सकती है? 
उत्तर - 552।

प्रश्न 2- 73वाँ संविधान संशोधन (1992) किससे संबंधित है? 
उत्तर - भारत में पंचायत राज के सुदृढ़ीकरण से।

प्रश्न 3- वर्तमान में कितने राजनीतिक दल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त राष्‍ट्रीय दल (National Parties) हैं?
उत्तर - आठ  
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (BCP)
  • बहुजन समाज पार्टी (BSP)
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (RCP)
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Inc)
  • भारतीय जनता पार्टी (BJP)
  • नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP)
  • सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) तथा
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) (मार्क्सवादी)।

प्रश्न 5- संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी?
उत्तर - 9 दिसंबर 1946 को।

प्रश्न 6- संविधान सभा के प्रथम बैठक की अध्यक्षता किसने की थी?
उत्तर - श्री डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा जी ने।

प्रश्न 7- संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार पद पर किसकी नियुक्ति की गई थी? 
उत्तर - डॉ. बी. एन. राव जी को।

प्रश्न 8- संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार के रूप में डॉक्टर बी एन राव जी को कब नियुक्त किया गया था?
उत्तर - सन् 1946 में।

प्रश्न 9- छ: मौलिक अधिकार कौन-कौन से हैं?
  • उत्तर - 1. समानता का अधिकार
  • 2. स्‍वतंत्रता का अधिकार
  • 3. शोषण के विरूद्ध अधिकार
  • 4. धार्मिक स्‍वतंत्रता का अधिकार
  • 5 संस्‍कृति तथा शिक्षा का अधिकार तथा 
  • 6. सांविधानिक उपचारों का अधिकार।


उत्तर - हीरालाल जे. कानिया।


प्रश्न 11- भारत के प्रथम मुख्‍य न्‍यायाधीश का कार्यकाल क्या था? 
उत्तर - 1950 to 1951।

प्रश्न 12- राष्‍ट्रपति के त्‍यागपत्र की सूचना उपराष्‍ट्रपति किसको देता है? 
उत्तर - लोक सभा अध्‍यक्ष (स्‍पीकर) को।

प्रश्न 13- लोकसभा का उपाध्‍यक्ष संसद के संयुक्‍त अधिवेशन की अध्‍यक्षता कब करता है?
उत्तर - जब लोकसभा अध्‍यक्ष अनुपस्थित हो तो।

प्रश्न 14- संविधान के किस अनुच्‍छेद के प्रावधानों के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा भारत रत्‍न, पद्म विभूषण आदि का अलंकरण प्रदान किए जाते हैं? 
उत्तर - अनुच्‍छेद 18 के अन्‍तर्गत।

प्रश्न 15- लोकतांत्रिक विकेन्‍द्रीकरण की योजना करने वाली समिति का क्‍या नाम है? 
उत्तर - बलवन्‍तराय मेहता समिति।

प्रश्न 16- विदेशी नागरिकों को भारत की नागरिकता प्रदान करने की आवश्‍यक शर्त क्‍या है? 
उत्तर - दस वर्ष तक भारत में निवास।

प्रश्न 17- संविधान के भाग 3 में किसका वर्णन किया गया है? 
उत्तर - मौलिक अधिकारों का।

प्रश्न 18- 44वें संविधान संशोधन द्वारा किस मौलिक अधिकार को केवल कानूनी अधिकार के रूप में मान्‍यता दी गई है? 
उत्तर - सम्‍पत्ति के अधिकार को।

प्रश्न 19- संविधान के संरक्षक के रूप में सर्वोच्‍च न्‍यायालय का अधिकार किस देश के संविधान से लिया गया हे? 
उत्तर - संयुक्‍त राज्‍य अमरीका के संविधान से।

प्रश्न 20- भारतीय संसद द्वारा राज्‍य पुनर्गठन अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया? 
उत्तर - 1956 में।


प्रश्न 21- किसने साल 1948 में भारतीय संविधान का शुरुआती ड्राफ्ट बनाकर तैयार किया था?
उत्तर - नरसिंह राव जी ने।

प्रश्न 22- भारत के सर्वोच्‍च न्‍यायालय के पास न्‍यायिक पुनर्विलोकन (Judicial Review) की शक्ति है। इसका क्‍या आशय है? 
उत्तर - विधायिका द्वारा पारित किसी अधिनियम (अथवा उसके किसी भाग) की संवैधानिकता पर निर्णय देने की शक्ति।

प्रश्न 23- भारत के संविधान का अनुच्‍छेद 88 मंत्रियों और महान्‍यायवादी को क्या प्रदान करता है? 
उत्तर - अनुच्‍छेद 88 मंत्रियों और महान्‍यायवादी को किसी भी सदन में बोलने या कार्यवाही में भाग लेने का अधिकार प्रदान।

प्रश्न 24- लोकहित के मुकदमे की पुन:स्‍थापना में उच्‍चतम न्‍यायालय के किस न्‍यायाधीश ने निर्णायक भूमिका का निर्वहन किया था? 
उत्तर - न्‍यायमूर्ति पी. एन. भगवती ने।

Bhartiya Samvidhan Question And Answer In Hindi Pdf - GyAAnigk


प्रश्न 25- प्रधानमंत्री अपने पद पर कब तक रह सकता है? 
उत्तर - जब तक उसे संसद का समर्थन प्राप्‍त रहता है।

प्रश्न 26- भारतीय जनता पार्टी द्वारा वाजपेयी के नेतृत्‍व में गठित प्रथम मंत्रिमण्‍डल कितने दिन सत्‍ता में रही थी? 
उत्तर - 13 दिन।

प्रश्न 27- भारत का प्रधानमंत्री नियुक्‍त होने के  लिए कम-से-कम कितनी आयु होनी चाहिए? 
उत्तर - 25 वर्ष।

प्रश्न 28- किस संविधान संशोधन द्वारा लोक सभा के कार्यकाल को 5 वर्ष से बढ़ाकर 6 वर्ष किया गया? 
उत्तर - 42वें संविधान संशोधन द्वारा।

प्रश्न 29- भारतीय संविधान में 42वां संविधान संशोधन कब किया गया था?
उत्तर - सन 1976 में।

प्रश्न 30- लोक सभा को उसके निर्धारित 5 वर्ष की अवधि से पूर्व भंग करने का अधिकार किसके पास है? 
उत्तर - राष्‍ट्रपति को प्रधानमंत्री की सलाह पर।


प्रश्न 31- संविधान की प्रारूप समिति के सम्‍मुख संविधान की प्रस्‍तावना का प्रस्‍ताव किसने रखा था? 
उत्तर - जवाहरलाल नेहरू ने।

प्रश्न 32- संविधान के प्रारूप समिति के सम्मुख संविधान के प्रस्तावना का प्रस्ताव जवाहरलाल नेहरू जी ने कब रखा था?
उत्तर - 13 दिसंबर 1946 को।

प्रश्न 33- संविधान सभा का गठन किसकी सन्‍तुति पर किया गया था? 
उत्तर - कैबिनेट मिशन योजना की सन्‍तुति पर।

प्रश्न 34- राष्‍ट्रपति किस सूची के विषयों पर अध्‍यादेश जारी नहीं कर सकता है? 
उत्तर - राज्‍य सूची के विषयों पर।

प्रश्न 35- आपात काल की घोषणा का अनुमोदन संसद द्वारा कितनी अवधि के अन्‍दर होना अनिवार्य है?
उत्तर -  1 माह के अन्‍दर।

प्रश्न 36- राज्‍यों का वित्‍तीय आवंटन (Financial Allocation) किसकी संस्‍तुति पर किया जाता है? 
उत्तर - वित्‍त आयोग की संस्‍तुति पर।

प्रश्न 37- लोकसभा का सचिवालय किसके प्रत्‍यक्ष पर्यवेक्षण एवं नियं‍त्रण में कार्य करता है? 
उत्तर - लोकसभा अध्‍यक्ष के।

प्रश्न 38- संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसम्‍बर, 1946 को डॉ. सच्चिदानन्‍द सिन्‍हा की अध्‍यक्षता में हुई। किस प्रमुख राजनीतिक दल ने इसका बहिष्‍कार किया था? 
उत्तर - मुस्लिम लीग ने।

प्रश्न 39- भारतीय संविधान का सबसे बड़ा एकांकी स्रोत (Single Biggest Source) क्‍या है? 
उत्तर - गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया एक्‍ट 1935।

प्रश्न 40- संविधान के मूल ढाँचे (Basic Structure) को संशोधित नहीं किया जा सकता है, सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने यह व्‍यवस्‍था किस वाद में दी थी? 
उत्तर - केशवानन्‍द भारती वाद में।


प्रश्न 41- नीति-निर्देशक तत्‍वों का समुचित क्रियान्‍वयन किस पर निर्भर करता है?
उत्तर - सरकार की इच्‍छा शक्ति एवं पर्याप्‍त साधनों (धन) की उपलब्‍धता पर।

प्रश्न 42- संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारोंमें से कुछ से सशस्‍त्र बलों के सदस्‍यों को बंचित करने के सम्‍बन्‍ध में कौन निर्णय लेने के लिए अधिकृत है? 
उत्तर - संसद।

प्रश्न 43- भारत के संविधान में संशोधन प्रस्‍ताव कौन प्रस्‍तुत करता है? 
उत्तर - केवल संसद।

प्रश्न 44- भारत सरकार के प्रमुख कानूनी सलाहकार के रूप में कार्य करता है? 
उत्तर - भारत का महान्‍यायवादी (Attorney General of India)।

प्रश्न 45- नियं‍त्रक एवं महालेखा परीक्षक संसद की किस समिति से घनिष्‍ठ रूप से सम्‍बन्धित है? 
उत्तर - लोक लेखा समिति से।

प्रश्न 46- संचित निधि से धन खर्च करने के लिए किसकी स्‍वीकृति की आवश्‍यकता होती है? 
उत्तर - संसद की

प्रश्न - राष्‍ट्रपति ने सर्वप्रथम अनुच्‍छेद 352 के अन्‍तर्गत संकटकालीन परिस्थिति की घोषणा कब की?
उत्तर - 1962 में।

प्रश्न 47- राष्‍ट्रपति ने आन्‍तरिक गड़बड़ी का आधार पर राष्‍ट्रीय संकट की घोषणा सर्वप्रथम कब की? 
उत्तर - 1975 में।

प्रश्न 48- अपनी पदावधि समाप्‍त होने से पूर्व उपराष्‍ट्रपति को उसके पद से हटाने का अधिकार किसे है? 
उत्तर - संसद को।

प्रश्न 49- भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों का युक्तियुक्‍त प्रतिबन्‍धों को आरोपित करने की शक्ति किसके पास है? 
उत्तर - संसद के पास।


प्रश्न 50- भारत का मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त अपना पद धारण करता है? 
उत्तर - 6 वर्ष के लिए या 65 वर्ष की आयु इनमें से जो कोई भी पहले हो, उस तक।

Bhartiya Samvidhan Most Important GK Question And Answer In Hindi Pdf - GyAAnigk


प्रश्न 51- भारत में राजनीतिक दलों को कौन मान्‍यता देता है? 
उत्तर - निर्वाचन आयोग।

प्रश्न 52- संविधान द्वारा प्रदान किए गए मौलिक अधिकारों में संशोधन करने का अधिकार किसको है? 
उत्तर - संसद को।

प्रश्न 53- राज्‍य के नीति निर्देशक सिद्धान्‍त का उद्देश्‍य है? 
उत्तर - संविधान को सामाजिक परिवर्तन का उपकरण बनाना।

प्रश्न 54- राष्‍ट्रपति पद के लिए प्रत्‍याशी का प्रस्‍ताव निर्वाचक मण्‍डल के कितने सदस्‍यों द्वारा किया जाना आवश्‍यक है? 
उत्तर - 50 सदस्‍यों द्वारा।

प्रश्न 55- लोकसभा को उसकी निर्धारित 5 वर्ष की अवधि से पूर्व भंग करने का अधिकार किसको है? 
उत्तर - राष्‍ट्रपति को प्रधानमंत्री की सिफारिश पर।

प्रश्न 56- संविधान को 26 जनवरी के दिन लागू करने का क्‍या कारण था? 
उत्तर - कांग्रेस ने इस तिथि को 1930 में स्‍वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था।

प्रश्न 57- व्‍यक्तिगत स्‍वतंत्रता के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक या कोई व्यक्ति किस अधिकारी के पास जा सकता है? 
उत्तर - सर्वोच्‍च न्‍यायालय और उच्‍च न्‍यायालय।


प्रश्न 58- भारत के राष्‍ट्रपति के विरूद्ध महाभियोग (Impeachment) प्रारम्‍भ करने का अधिकार किसे प्राप्‍त है? 
उत्तर - संसद के दोनों सदनों में से कोई भी सदन इसे प्रारम्‍भ कर सकता है।

प्रश्न 59- किस विधेयक पर राष्‍ट्रपति को अनिवार्य रूप से हस्‍ताक्षर करने पड़ते हैं और वह उसे पुनर्विचार के लिए वापस नहीं भेज सकता?
उत्तर - वित्‍त विधेयक पर।

प्रश्न 60- उपराष्‍ट्रपति किस संस्‍था का पदेन सभापति होता है? 
उत्तर - राज्‍य सभा का।

प्रश्न 61 - विधान परिषद के सदस्‍य चुने जाने के लिए विधानसभा में किस प्रकार मतदान होता है?
उत्तर - खुला मतदान।

प्रश्न 62 - आंध्र प्रदेश राज्य का गठन कब किया गया था?
उत्तर - वर्ष 1956 में।


आप हमारा अंतिम पोस्ट  Gk Short Trick To Remember Most Populated States in India Hindi - GyAAnigk  भी पढ़ सकते हैं!



/----/----/----/----/



आज का सवाल आपके लिए 👇👇 
राष्‍ट्रपति ने सर्वप्रथम अनुच्‍छेद 352 के अन्‍तर्गत संकटकालीन परिस्थिति की घोषणा कब की? 
जवाब कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें 🙏🙏



 Also Read These Posts 👇🏻👇🏻




Download PDF File Of Bhartiya Samvidhan Important GK Question And Answers In Hindi Pdf 2 - GyAAnigk 👇👇



उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Bhartiya Samvidhan Important GK Question In Hindi Pdf 2 - GyAAnigk पढ़कर Bhartiya Samvidhan के बारे में जरूर कुछ ना कुछ सीखने को मिला होगा, मेरी मदद करने के लिए इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद.

-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

1 टिप्पणियाँ

  1. आज के सवाल का जवाब है राष्‍ट्रपति ने सर्वप्रथम अनुच्‍छेद 352 के अन्‍तर्गत संकटकालीन परिस्थिति की घोषणा 1962 में की थी।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने