40+ भारतीय बजट से जुड़े रोचक तथ्य | Bhartiya Budget Se Jude Rochak Tathya Pdf - GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे,किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 25 से 30% सामान्य ज्ञान (General Knowledge) और करंट अफेयर्स (Current Affairsके प्रश्न होते हैं।

इसलिए, यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो देश भर के शीर्ष कॉलेजों में Admission लेना चाहते हैं या सरकारी नौकरी की किसी भी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपके लिए करंट अफेयर्स (Current Affairs) और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) विषयों की जानकारी रहना बहुत जरूरी है।


Kya Aap Jante Hain Indian Budget Se Jude 40+ Rochak Tathya? Pdf - GyAAnigk

जिस तरह से हमारे भारत का इतिहास पुराना है इसी प्रकार से हमारे भारतीय बजट का भी इतिहास बहुत पुराना है।

हमारे देश में सर्वप्रथम किसी भारतीय ने बजट पेश नहीं किया था बल्कि ब्रिटिश इंडिया कंपनी के द्वारा भारत का पहला बजट पेश किया गया था।

आज के इस पोस्ट 40+ भारतीय बजट से जुड़े रोचक तथ्य | Bhartiya Budget Se Jude Rochak Tathya Pdf - GyAAnigk में हम भारतीय बजट से जुड़े 40 से भी अधिक महत्वपूर्ण रोचक तथ्यों की जानकारी देंगे।



आज के सवाल कुछ इस प्रकार होंगे 👇🏻👇🏻

  • सन् 1950 से पहले बजट पेपर कहां छापे जाते थे?
  • वित्त मंत्री सर रामासामी चेट्टी कंदासामी शनमुखम चेट्टी के द्वारा स्वतंत्र भारत का पहला बजट कब पेश किया गया था?
  • गणतंत्र भारत का पहला बजट किसके द्वारा पेश किया गया था?
  • जॉन मथाई के द्वारा गणतंत्र भारत का पहला बजट कब पेश किया गया था?

इत्यादि इसी तरह के सवालों का जवाब मिलेगा तो इस पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़े। और हां आप हमारे Site से PDF file फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।


40+ भारतीय बजट से जुड़े रोचक तथ्य Pdf | Facts About Indian Budget In Hindi - GyAAnigk


प्रश्न 1:- सन् 1955-56 के बजट से पहले बजट किस भाषा में बनाया जाता था?
उत्तर :- अंग्रेजी भाषा में। किंतु 1955-56 के बजट से डॉक्यूमेंट हिंदी में भी तैयार किया जाने लगा।

प्रश्न 2:- सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड किसके पास है?
उत्तर :- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के पास।

प्रश्न 3:- भारत में 1 अप्रैल से 31 मार्च तक चलने वाले वित्त वर्ष की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तर :- सन 1867 में।

प्रश्न 4:- 1867 से पहले वित्त वर्ष की शुरुआत कब से होती थी?
उत्तर :- 1 मई से 30 अप्रैल तक।

प्रश्न 5:- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने कुल कितनी बार बजट पेश किया था?
उत्तर :- 10 बार, जिसमें 6 बार में वित्त मंत्री के रूप में और 4 बार प्रधानमंत्री के रूप में बजट पेश किया था।

प्रश्न 6:- किस बजट में पहली बार कालाधन उजागर करने की योजना शुरू की गई थी?
उत्तर :- 1955-56 के बजट में।

प्रश्न 7:- भारतीय बजट व्यवस्था का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर :- जेम्स विल्सन को।

प्रश्न 8:- गणतंत्र भारत का पहला बजट किसके द्वारा पेश किया गया था?
उत्तर :- जॉन मथाई के द्वारा।

प्रश्न 9:- जॉन मथाई के द्वारा गणतंत्र भारत का पहला बजट कब पेश किया गया था?
उत्तर :- 28 फरवरी 1950 को।

प्रश्न 10:- स्वतंत्र भारत का पहला बजट किस वित्त मंत्री के द्वारा पेश किया गया था?
उत्तर :- वित्त मंत्री सर रामासामी चेट्टी कंदासामी शनमुखम चेट्टी के द्वारा।




प्रश्न 11:- वित्त मंत्री सर रामासामी चेट्टी कंदासामी शनमुखम चेट्टी के द्वारा स्वतंत्र भारत का पहला बजट कब पेश किया गया था?
उत्तर :- 26 नवंबर 1947 को।

प्रश्न 12:- शाम 5:00 बजे बजट पेश करने का चलन किस संसद के आधार पर तय किया गया था?
उत्तर :- ब्रिटिश संसद के आधार पर।

प्रश्न 13:- अपने जन्मदिवस पर दो बार बजट पेश करने वाले देश के एकमात्र वित्त मंत्री कौन हैं?
उत्तर :- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई।

प्रश्न 14:- 2001 के बाद से बजट कितने बजे पेश किया जाने लगा?
उत्तर :- सुबह 11:00 बजे।

प्रश्न 15:- अंतरिम शब्द का प्रयोग पहली बार कब किया गया था?
उत्तर :- सन् 1948-49 के बजट में।

प्रश्न 16:- सन् 1948-49 के बजट में किस वित्त मंत्री ने अंतरिम शब्द का प्रयोग पहली बार किया था?
उत्तर :- वित्त मंत्री आर के षणसुखम चेट्टी।

प्रश्न 17:- पहली बार सुबह 11:00 बजे बजट किस तत्कालीन वित्त मंत्री ने पेश किया था?
उत्तर :- तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने।

प्रश्न 18:- सन् 1950 से पहले बजट पेपर कहां छापे जाते थे?
उत्तर :- राष्ट्रपति भवन में।

प्रश्न 19:- सन् 1950 के बाद बजट पेपर कहां छापे जाने लगा?
उत्तर :- दिल्ली के मिंटो रोड में स्थित सिक्योरिटी प्रेस में।

Indian Budget (भारतीय बजट) Se Jude 40+ रोचक तथ्य


प्रश्न 20:- सन् 1980 के बाद बजट पेपर कहां छापे जाने लगा?
उत्तर :- नॉर्थ ब्लॉक से।




प्रश्न 21:- भारत के वित्त मंत्री के साथ रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर कौन थे?
उत्तर :- सीडी देशमुख।


------------------------
Watch The Video For More Information About Indian Budget se jude 40+ Rochak Tathya Pdf - GyAAnigk


  • Video Credit :- Study IQ YT Channel
  • Video Creator :- Ankit Agrawal

------------------------


प्रश्न 22:- सन 2000 से पहले बजट कितने बजे पेश किया जाता था?
उत्तर :- शाम के 5:00 बजे।

प्रश्न 23:- साल 1958-59 में देश का बजट (Budget) किसने पेश किया था?
उत्तर :- भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने।

प्रश्न 24:- भारत की पहली महिला वित्त मंत्री के रूप में इंदिरा गांधी ने कब आम बजट (Union Budget) पेश किया था?
उत्तर :- सन् 1970 में

प्रश्न 25:- भारत में पहला बजट किस कंपनी के द्वारा पेश किया गया था?
उत्तर :- भारत में पहला बजट ईस्ट इंडिया कंपनी के द्वारा पेश किया गया था।

प्रश्न 26:-  ईस्ट इंडिया कंपनी के किस व्यक्ति द्वारा भारत का पहला बजट पेश किया गया था?
उत्तर :- जेम्स विल्सन के द्वारा।

प्रश्न 27:- भारत का पहला बजट कब पेश किया गया था?
उत्तर :- भारत का पहला बजट 18 फरवरी 1860 में पेश किया गया था।

प्रश्न 28:- बजट को शाम 5:00 बजे पेश करने का परंपरा किस सरकार ने तोड़ा और कब?
उत्तर :- साल 2001 में अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली NDA सरकार ने इस परंपरा को तोड़ा।

प्रश्न 29:- बजट शब्द लेटिन के किस शब्द से लिया गया है?
उत्तर :- बजट शब्द लैटिन शब्द बुल्गा से लिया गया है।

प्रश्न 30:- बुल्गा का अर्थ क्या होता है?
उत्तर :- बुल्गा का अर्थ चमड़े का थैला होता है।




प्रश्न 31:- Union Budget पेश करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन हैं?
उत्तर :- जवाहरलाल नेहरू जी।

प्रश्न 32:- बजट (Budget) छपने के लिए, भेजे जाने से पहले वित्त मंत्रालय में क्या खाने की रस्म निभाई जाती है?
उत्तर :- हलवा खाने की।

प्रश्न 33:- देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री कौन हैं? 
उत्तर :- निर्मला सीतारमण।

प्रश्न 34:- साल 2017 से पहले बजट किस महीने के आखिरी कामकाजी दिन तक पेश किया जाता था?
उत्तर :- साल 2017 से पहले बजट फरवरी महीने के आखिरी कामकाजी दिन तक पेश किया जाता था।

प्रश्न 35:- किस वर्ष से बजट को 1 फरवरी या फरवरी के पहले कामकाजी दिन तक पेश किया जाने लगा?
उत्तर :- 2017 से।

प्रश्न 36:- शाम 5:00 बजे बजट पेश करने की परंपरा किसने शुरू की थी?
उत्तर :- सर बेसिल ब्लैकैट ने।

प्रश्न 37:- सर बेसिल ब्लैकैट ने शाम 5:00 बजे बजट पेश करने की परंपरा कब शुरू की थी?
उत्तर :- सन् 1924 में।

प्रश्न 38:- 1973-74 में किस वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को काला बजट की संज्ञा दी जाती है?
उत्तर :-‌ तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंतराव बी चव्हाण द्वारा।

प्रश्न 39:- भारत के इतिहास में पहली बार पेपर लेस बजट कब पेश किया गया है?
उत्तर :- 2021-22 के बजट में।

प्रश्न 40:- 2021-22 का पेपरलेस बजट किस माध्यम के द्वारा पेश किया गया था?
उत्तर :- टेबलेट के माध्यम से पेश किया गया था।

प्रश्न 41:- किस वर्ष के बजट (Budget)से रेल बजट (Budget) को आम बजट (Budget)में समायोजित किया गया है?
उत्तर :- 2017 के बजट से।

प्रश्न 42:- देश के वह एकमात्र RBI गवर्नर कौन हैं जिन्होंने बजट पेश किया था?
उत्तर :- C.D. Deshmukh.

प्रश्न 43:- देशमुख जी ने RBI के गवर्नर के पद पर रहते हुए किस वर्ष का बजट पेश किया था?
उत्तर :- 1951-52 वर्ष का बजट।

प्रश्न 44:- भारत के वह तीन प्रधानमंत्री कौन हैं जिन्होंने आम बजट पेश किए थे?
  • उत्तर :- पंडित जवाहर लाल नेहरू
  • इंदिरा गांधी और
  • राजीव गांधी।


/----/----/----/

आप हमारा अंतिम पोस्ट Gk Short Tricks To Remember BRICS Countries In Hindi Pdf - GyAAnigk भी पढ़ सकते हैं!

आज का सवाल आपके लिए 👇👇 
बजट (Budget) छपने के लिए, भेजे जाने से पहले वित्त मंत्रालय में क्या खाने की रस्म निभाई जाती है?
जवाब कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें 🙏🙏


Download Pdf File Of 40+ भारतीय बजट से जुड़े रोचक तथ्य Pdf - GyAAnigk 👇🏻👇🏻

Download pdf file of this post

उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट 40+ भारतीय बजट से जुड़े रोचक तथ्य Pdf - GyAAnigk  पढ़कर भारतीय बजट के रोचक तथ्यों और इतिहास के बारे में काफी कुछ जानकारी प्राप्त हो गई होगी।


तो नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING" 🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।

नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।

-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

Post a Comment

और नया पुराने