Budget 2021 30+ Important GK Questions In Hindi Pdf - Current Affairs 2021 - GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे, किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 25 से 30% सामान्य ज्ञान (General Knowledge) और करंट अफेयर्स (Current Affairsके प्रश्न होते हैं।

इसलिए, यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो देश भर के शीर्ष कॉलेजों में Admission लेना चाहते हैं या सरकारी नौकरी की किसी भी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपके लिए करंट अफेयर्स (Current Affairs) और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) विषयों की जानकारी रहना बहुत जरूरी है।

Budget 2021 30+ Important GK Questions In Hindi Pdf - Current Affairs 2021 - GyAAnigk


दोस्तों हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने बजट 2021-22 को पेश कर दिया है, और आपको बता देना चाहते हैं कि सीतारमण वित्त मंत्री के रूप में अपना तीसरा बजट पेश कर चुकी हैं। इस बजट से कई सारी चीजें सस्ती हुई है तो कई सारी चीजें महंगी भी हुए हैं।

केंद्रीय बजट, एक वार्षिक वित्तीय रिपोर्ट है, जिसमें सरकार द्वारा सतत विकास और विकास के लिए अपनाई जाने वाली भविष्य की नीतियों को रेखांकित करने के लिए आय और व्यय का आकलन पेश किया जाता है।

और दोस्तों यह भारतीय इतिहास में पहली बार होगा जब किसी वित्त मंत्री ने पेपर लेस बजट पेश किया हो। और इस तरह से निर्मला सीतारमण जी पेपरलेस बजट पेश करने वाली भारत की पहली वित्त मंत्री बन चुकी हैं। 

हाल ही में पेश किए गए बजट 2021-22 के मुताबिक, सरकार 20,000 करोड़ रुपये की पूंजी के साथ विकास वित्त संस्थान (Development Finance Institute) गठित करेगी।

Voluntary vehicle Junk policy के तहत पुराने वाहनों को चलाने में प्रतिबंध लगाया जाएगा। व्यक्तिगत उपयोग वाले वाहनों के लिये 20 साल बाद फिटनेस जांच का प्रस्ताव रखा गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने बजट को एक Made In India टेबलेट के माध्यम से सभी के सामने पेश किया था।

और उन्होंने यह बजट प्रथा के अनुसार 1 फरवरी 2021 को सुबह 11:00 बजे पेश किया।

आज के इस पोस्ट Budget 2021 30+ Important GK Questions In Hindi Pdf - Current Affairs 2021 - GyAAnigk में हम बजट 2021-22 से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।



आज के सवाल कुछ इस प्रकार होंगे 👇🏻👇🏻

  • बजट 2021 के अनुसार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए कितने रुपए का प्रावधान किया गया है?
  • वर्ष 2021 का बजट कितने खंभों pillars पर आधारित है?
  • बजट 2021 में निर्मला सीतारमण ने किस योजना को मिनी बजट की उपाधि दी?
  • वर्ष 2021 में पेट्रोल पर कितना कृषि सेस लगाने की घोषणा की गई है?

इत्यादि इसी तरह के सवालों का जवाब मिलेगा तो इस पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़े। और हां आप हमारे Site से PDF file फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।


Budget 2021 30+ Important GK Questions In Hindi Pdf - GyAAnigk



प्रश्न 1:- वर्ष 2021 में पेट्रोल पर कितना कृषि सेस लगाने की घोषणा की गई है?
उत्तर :- ₹2.5 प्रति लीटर।

प्रश्न 2:- वर्ष 2021 में डीजल पर कितना कृषि सेस लगाने की घोषणा की गई है?
उत्तर :- ₹4 प्रति लीटर।

प्रश्न 3:- बजट 2021 के अनुसार कोरोना वैक्सीन पर कितने रुपए खर्च किए जाएंगे?
उत्तर :- 35000 हजार करोड रुपए।

प्रश्न 4:- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए लोकसभा में देश का आम बजट कितने बजे पेश किया?
उत्तर :- 11:00 बजे।

प्रश्न 5:- बजट 2021 के अनुसार भारत में कितने सैनिक स्कूलों का प्रावधान किया गया है?
उत्तर :- 100 सैनिक स्कूलों का।

प्रश्न 6:- भारत के इतिहास में पहली बार पेपर लेस बजट कब पेश किया गया है?
उत्तर :- 1 फरवरी 2020 को।

प्रश्न 7:- भारत के इतिहास में पहली बार पेपरलेस बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री कौन हैं?
उत्तर :- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।

प्रश्न 8:- बजट 2021 में निर्मला सीतारमण ने किस योजना को मिनी बजट की उपाधि दी?
उत्तर :- आत्मनिर्भर भारत योजना को।

प्रश्न 9:- बजट 2021 22 में निर्मला सीतारमण ने किस माध्यम से बजट पेश किया?
उत्तर :- टेबलेट से।

प्रश्न 10:- बजट 2021 में नया Custom Duty System कब तक लागू करने की घोषणा की गई है?
उत्तर :- 1 अक्टूबर 2021 से।


प्रश्न 11:- वर्ष 2021 के बजट में आयकर पर क्या छूट दी गई है?
उत्तर :- पिछले वित्त वर्ष की तरह समान, इस वर्ष कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रश्न 12:- बजट 2021 के अनुसार हेल्थ सेक्टर पर कितना रुपए खर्च किया जाएगा?
उत्तर :- 2.23 लाख करोड रुपए।

प्रश्न 13:- बजट 2021 के अनुसार भारत में कौन से क्रम की जनगणना डिजिटल कराने का ऐलान किया गया है?
उत्तर :- 16वीं क्रम की जनगणना।

प्रश्न 14:- बजट 2021 के अनुसार भारत की 16वीं क्रम की जनगणना पर कितना खर्च किया जाएगा?
उत्तर :- 3768 करोड रुपए।

प्रश्न 15:- संविधान के किस अनुच्छेद में बजट शब्द का प्रयोग हुआ है?
उत्तर :- किसी भी अनुच्छेद में नहीं।

Budget 2021 30+ Important GK Questions In Hindi -GyAAnigk


प्रश्न 16:- बजट 2021 में Startup शुरू करने वालों के लिए कब तक कोई टैक्स नहीं देने की घोषणा की गई है?
उत्तर :- 31 मार्च 2022 तक।

------------------------

Watch The Video For More Information About Budget 2021 Important GK Questions In Hindi Pdf - GyAAnigk

  • Video Credit :- Easy Naukri YT Channel
  • Video Creator :- Easy Naukri

------------------------


प्रश्न 17:- वर्ष 2021 का बजट कितने खंभों pillars पर आधारित है?
उत्तर :- 6 pillars पर आधारित है।

प्रश्न 18:- वर्ष 2021 के बजट के pillars कौन-कौन से हैं?
उत्तर :- वर्ष 2021 के बजट के pillars निम्नलिखित हैं
  • स्‍वास्‍थ्‍य और कल्‍याण (Health & Welfare)
  • भौति‍क और वि‍त्‍तीय पूंजी और अवसंरचना (इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर) (Physical & Financial Capital & (Infrastructure)
  • आकांक्षी भारत के लि‍ए समावेशी वि‍कास (Inclusive Growth For Aspiring India)
  • मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करना - (शिक्षा में निवेश) (Communicating New Life In Human Capital - (investment in education)
  • नववर्तन और अनुसंधान एवं वि‍कास (Innovation & R&D)
  •  न्‍यूनतम सरकार और अधिकतम शासन (Minimum Government & Maximum Governance)


प्रश्न 19:- बजट 2021 के अनुसार स्वास्थ्य देखभाल के लिए कितने स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे?
उत्तर :- 75000 स्वास्थ्य केंद्र।

प्रश्न 20:- बजट 2021 के अनुसार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए कितने रुपए का प्रावधान किया गया है?
उत्तर :- 1500 करोड़ रुपए का।




प्रश्न 21:- बजट 2021 में स्वास्थ्य कर्मियों और दाइयों के लिए कौन सा कमीशन बनेगा?
उत्तर :- National Nursing And Midwifery Commission।

प्रश्न 22:- बजट 2021 में इंश्योरेंस सेक्टर में 49 प्रतिशत से बढ़ाकर कितने प्रतिशत FDI को मंजूरी दी गई है?
उत्तर :- 74%।

प्रश्न 23:- बजट 2021 के अनुसार आदिवासी इलाकों में कितने एकलव्य स्कूलों का प्रावधान किया गया है?
उत्तर :- 750 एकलव्य स्कूलों का प्रावधान किया गया है।

प्रश्न 24:- बजट 2021 के अनुसार रेल बजट पर कितना खर्च किया जाएगा?
उत्तर :- 1.1 लाख करोड़ रुपए।

प्रश्न 25:- बजट 2021 के अनुसार National Research Foundation पर कितना खर्च किया जाएगा?
उत्तर :- 50000 करोड़ रुपए।

प्रश्न 26:- बजट 2021 के अनुसार “जल जीवन मिशन” पर कुल कितने रुपए खर्च किए जाएंगे?
उत्तर :- 2.87 लाख करोड़ रुपए।

प्रश्न 27:- बजट में क्या जानकारी दी जाती है?
उत्तर :- सरकार की कमाई और खर्च का विवरण और सरकार की आमदनी और प्रस्तावित योजनाओं पर होने वाले खर्च। और मंत्रालयों को उनके खर्च के लिए धन राशि का आवंटन की विवरण की जानकारी दी जाती है

प्रश्न 28:- संविधान में बजट शब्द की जगह क्या प्रयोग हुआ है?
उत्तर :- संविधान में बजट शब्द की जगह हिंदी में वार्षिक वित्तीय विवरण और इंग्लिश में Annual Financial Statement शब्द का प्रयोग हुआ है।

प्रश्न 29:- वार्षिक वित्तीय विवरण का जिक्र भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में है?
उत्तर :- अनुच्छेद 112 में।

प्रश्न 30:- बजट 2021 के अनुसार किस केंद्र शासित प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा?
उत्तर :- लद्दाख के लेह में।




प्रश्न 31:- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 के लिए कुल कितने करोड़ रुपये के व्यय का बजट पेश किया है?
उत्तर :- 34 लाख 83 हजार 236 करोड़ रुपये।

प्रश्न 32:- बजट में किसको किसी भी तरह अहम राहत का एलान नहीं किया गया है?
उत्तर :- आयकर दाताओं को।

प्रश्न 33:- वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2022 में राजकोषीय घाटा GDP का कितना फीसदी रहने का अनुमान जताया है?
उत्तर :- 6.8 फीसदी।



/----/----/----/

अगर आपको भी इस विषय (Budget 2021-22 Important GK Questions In Hindi Pdf - GyAAnigk) के बारे में कुछ भी जानकारी है तो Comment Box में जरूर बताएं ताकि आपको जो जानकारी है वह सबको प्राप्त हो सके।

आप हमारा अंतिम पोस्ट 65+ भारत से जुड़ी Easy General Knowledge Questions And Answers In Hindi Pdf - GyAAnigk भी पढ़ सकते हैं!

आज का सवाल आपके लिए 👇👇 
बजट (Budget) छपने के लिए, भेजे जाने से पहले वित्त मंत्रालय में क्या खाने की रस्म निभाई जाती है?
जवाब कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें 🙏🙏


Download Pdf File Of Budget 2021 30+ Important GK Questions In Hindi - Current Affairs 2021 - GyAAnigk 👇🏻👇🏻

Download pdf file of this post

उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Budget 2021-22 30+ Important GK Questions In Hindi Pdf - GyAAnigk  पढ़कर बजट 2021-22 से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी.


तो नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING" 🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।

नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।

-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

2 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने