February 2021 Most Important 100+ Current Affairs In Hindi For SSC Exams Pdf - GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे,किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 25 से 30% सामान्य ज्ञान(General Knowledge) और करंट अफेयर्स( Current Affairsके प्रश्न होते हैं।

इसलिए, यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो देश भर के शीर्ष कॉलेजों में Admission लेना चाहते हैं या सरकारी नौकरी की किसी भी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपके लिए करंट अफेयर्स( Current Affairs) और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) विषयों की जानकारी रहना बहुत जरूरी है।

2021 Most Important 100+ Current Affairs In Hindi For SSC Exams Pdf - GyAAnigk


आज के इस पोस्ट February Most Important 100+ Current Affairs In Hindi For SSC, IBPS, Railway Examination Pdf - GyAAnigk में हम February 2021 में चल रहे 100+ से भी अधिक खबरों के बारे में जानकारी देंगे।


जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं करंट अफेयर्स का टॉपिक सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं (Competitive Examinations)  के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है चाहे वह SSC का Exams हो या चाहे वह IBPS का Exams या भारत में जितने भी Exams होते हैं सब के लिए करंट अफेयर्स का टॉपिक अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

मुझे उम्मीद है कि आपके लिए यह नहीं सीरीज ज्ञानवर्धक और लाभदायक होगी।

आपके सफलता मे ही हमारी खुशी है।

आज के सवाल कुछ इस प्रकार होंगे 👇🏻👇🏻

  • हाल ही में Tata Innovation Fellowship के लिए किसे चुना गया है?
  • हाल ही में IPL Team Kings XI Punjab में अपना नाम बदलकर क्या रखा है?
  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किस स्थान पर भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल सागरिका  का उद्घाटन किया है?
  • हाल ही में भारत मौसम विज्ञान विभाग किस राज्य में भारत के पहले Thunderstorm Research Testbed को स्थापित करने की योजना बना रहा है?

इत्यादि इसी तरह के सवालों का जवाब मिलेगा तो इस पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़े। और हां आप हमारे Site से PDF File फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
--------------------------

Table Of Contents 👇🏻👇🏻
--------------------------


February 2021 Most Important 100+ Current Affairs In Hindi


प्रश्न 1:- हाल ही में किस देश की सेना ने और 1 साल के लिए देश में आपातकाल घोषित कर दिया है?
उत्तर :- म्यांमार।

प्रश्न 2:- हाल ही में मणिपुर राज्य के उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- जस्टिस श्री पी. वी. संजय कुमार जी को।

प्रश्न 3:- हाल ही में Asian Cricket Council के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- जय शाह को।

प्रश्न 4:-हाल ही में Critics' Choice Awards के तीसरे संस्करण में कौन सी Web Series Best Web Series चुनी गई है?
उत्तर :- Scam 1992।

प्रश्न 5:- हाल ही में किसने 5 किलोमीटर रोड रेस को 14 मिनट 40 सेकंड में पूरा करके विश्व रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर :- केन्या की धाविका Beatrice Chepkoech ने।

प्रश्न 6:- हाल ही में किस कंपनी ने 1 अप्रैल से भारत में घरेलू भुगतान सेवा बंद करने की घोषणा की है?
उत्तर :- पेपल ने।

प्रश्न 7:- हाल ही में IPL Team Kings XI Punjab में अपना नाम बदलकर क्या रखा है?
उत्तर :- Punjab Kings।

प्रश्न 8:- हाल ही में किस देश के सरकार ने भारत के SJVN को 679 मेगावाट की लोग अरुण हाइड्रो परियोजना निर्माण करने का ठेका दिया है!
उत्तर :- पड़ोसी देश नेपाल में

प्रश्न 9:- हाल ही में Ministry of National Aviation और DGCA ने किस खेल प्राधिकरण को Live streaming के लिए drone उड़ाने की अनुमति दे दी है?
उत्तर :- BCCI को।

प्रश्न 10:- हाल ही में World Wildlife Photographer of the Year 2021 Award किसने जीता है?
उत्तर :- रॉबर्ट इरविन ने।


प्रश्न 11:- हाल ही में United Arab Emirates ने होप प्रोब अंतरिक्ष यान को पहले ही कोशिश में किस ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचा दिया है?
उत्तर :- मंगल ग्रह पर।

प्रश्न 12:- हाल ही में किस देश की टीम T20 क्रिकेट में 100 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाली विश्व की पहली टीम बन गई है?
उत्तर :- पाकिस्तान।

प्रश्न 13:- हाल ही में विक्रम सिंह बेदी को किस कंपनी के MD - Managing director के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- Google cloud।

प्रश्न 14:- हाल ही में मानव अधिकार परिषद में सलाहकार समिति के पहले भारतीय अध्यक्ष कौन बने हैं?
उत्तर :- अजय मल्होत्रा।

प्रश्न 15:- हाल ही में किस देश के सरकार ने दुनिया का पहला ऊर्जा द्वीप (Energy island) बनाने की घोषणा की है?
उत्तर :- डेनमार्क ने।

प्रश्न 16:- हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किस स्थान पर भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल सागरिका  का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- कोचीन पोर्ट में।

प्रश्न 17:- हाल ही में किसे “Alert Being Icon Award” से सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- ए आर रहमान को।

प्रश्न 18:- हाल ही में साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने किस क्रिकेट फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की है?
उत्तर :- टेस्ट क्रिकेट से।

प्रश्न 19:- हाल ही में एक भारतीय महिला छात्रा पहली बार ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के संघ की अध्यक्ष बनी है। छात्रा का नाम क्या है?
उत्तर :- रश्मि सावंत।

प्रश्न 20:- हाल ही में किस देश ने अपने बासमती चावल के लिए GI Tag प्राप्त किया है?
उत्तर :- पड़ोसी देश पाकिस्तान ने।


प्रश्न 21:- हाल ही में किस देश के Astronomers ने फिडिंग Supermassive black hole में एक विशाल Optical चमक का पता लगाया है?
उत्तर :- अपने देश भारत के खगोलविदों ने।

प्रश्न 22:- हाल ही में हैदराबाद की नेत्रहीन  ज्योत्सना फनीजा कितने वर्ष की उम्र में PHD करने वाली सबसे कम उम्र की महिला बन गई है?
उत्तर :- 25 वर्ष की उम्र में।

प्रश्न 23:- हाल ही में कौन सा देश इच्छा मृत्यु को वैध करने वाला यूरोप का चौथा देश बन गया है?
उत्तर :- पुर्तगाल।

प्रश्न 24:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने RT-PCR test को अनिवार्य किया है?
उत्तर :- कर्नाटक राज्य ने।

प्रश्न 25:- हाल ही में ई-कैबिनेट को लागू करने वाला पहला राज्य कौन बन गया है?
उत्तर :- हिमाचल प्रदेश।

प्रश्न 26:- हाल ही में किस देश के Federal aviation administration ने उड़ने वाली पहली हाइब्रिड कार को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- अमेरिका ने।

प्रश्न 27:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने “हर घर पानी हर घर सफाई मिशन” की शुरुआत की है?

प्रश्न 38:- हाल ही में IPL के 14वें सीजन के लिए नीलामी में South Africa के Chris morris को किस टीम ने सबसे अधिक 16.25 करोड़ रुपए में खरीद लिया है?
उत्तर :- राजस्थान रॉयल्स ने।

प्रश्न 29:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने Covid Warriors Memorial के निर्माण का निर्णय लिया है?

February 2021 Most Important 100+ Current Affairs In Hindi PDF


प्रश्न 30:- हाल ही में North India का पहला डॉग पार्क किस केंद्र शासित प्रदेश में खोला गया है?
उत्तर :- चंडीगढ़ में।


प्रश्न 31:- हाल ही में Arbor Day Foundation and United Nation Food and Agriculture Organization ने किस भारतीय शहर को World Tree City 2020 के रूप में मान्यता दी है?
उत्तर :- हैदराबाद को।

प्रश्न 32:- हाल ही में तमिलनाडु में कौन सा पांचवा टाइगर रिजर्व बनने जा रहा है?
उत्तर :- श्रीविल्लिपुथुर मेगामलाई टाइगर रिजर्व।

प्रश्न 33:- हाल ही में IPL के 14 वें सीजन में कौन IPL के इतिहास का सबसे महंगा Uncapped Foreign Players बन गया है?
उत्तर :- राइली मेरिडिथ।

प्रश्न 34:- हाल ही में भारत सरकार ने कश्मीर घाटी में सभी विस्थापित कश्मीरी पंडितों को किस वर्ष तक बसाने का फैसला किया है?
उत्तर :- वर्ष 2022 तक।

प्रश्न 35:- हाल ही में भारत 18 दिनों में कितने लाख कोविड-19 टीकाकरण करने वाला विश्व का सबसे तेज देश बन गया?
उत्तर :- 40 लाख।

प्रश्न 36:- हाल ही में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा किस भारतीय संगठन को एशिया पर्यावरण परिवर्तन पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (Wildlife Crime Control Bureau.)।

प्रश्न 37:- हाल ही में जम्मू कश्मीर की आयशा अजीज कितने वर्ष की उम्र में देश के सबसे कम उम्र की महिला पायलट बनी हैं?
उत्तर :- 25 वर्ष की उम्र में।

प्रश्न 38:- हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बाल सरंक्षण को मजबूत करने के उद्देश्य से किस अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- किशोर न्याय अधिनियम 2015।

प्रश्न 39:- हाल ही में जारी भारत के केंद्रीय बजट 2021-22 के मुताबिक कितने वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को अब ITR [Income Tax Return] नहीं भरना होगा?
उत्तर :- 75 वर्ष।

प्रश्न 40:- हाल ही में किस देश के ओलंपिक मंत्री सीको हाशिमोतो को टोक्यो 2020 ओलंपिक संचालन समिति का अध्यक्ष चुना गया है?
उत्तर :- जापान।


प्रश्न 41:- हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 टीकाकरण के मामले में कौन सा राज्य Top पर है?
उत्तर :- बिहार राज्य

प्रश्न 42:- हाल ही में किस Space agency ने पहली बार निजी क्षेत्र के लिए उपग्रह परीक्षण केंद्र खोला है?
उत्तर :- भारतीय Space Agency ISRO ने।

प्रश्न 43:- हाल ही में किस देश ने "हिमालयी गुलाब नमक" को भौगोलिक संकेत के रूप में पंजीकृत करने का फैसला किया है?
उत्तर :- पड़ोसी देश पाकिस्तान ने।

प्रश्न 44:- हाल ही में Oxford ने किस शब्द को वर्ष 2020 का हिंदी शब्द घोषित किया है?
उत्तर :- आत्मनिर्भरता शब्द को।

प्रश्न 45:- हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने Intensified Mission इंद्रधनुष 3.0 लॉन्च किया है?
उत्तर :- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री हर्षवर्धन जी ने।

प्रश्न 46:- हाल ही में केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021 22 के लिए PMFBY(Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana) के लिए कितनी राशि आवंटित की है?
उत्तर :- 16000 करोड रुपए।

प्रश्न 47:- हाल ही में 82 वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में महिला एकल खिताब किसने जीता है?
उत्तर :- अंकिता दास ने।

प्रश्न 48:- हाल ही में डब एंड फेल्प्स के द्वारा जारी 2020 में India's Most Valued Celebrity के लिस्ट में कौन पहले स्थान पर रहा है?
उत्तर :- भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली।

प्रश्न 49:- हाल ही में नागालैंड सरकार और किसने नागालैंड में भारत की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की परियोजना पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- विश्व बैंक।

प्रश्न 50:- हाल ही में Electric Car बनाने वाली कंपनी Tesla ने भारत के किस शहर में पहली Manufacturing Unit खोलने की घोषणा की है?
उत्तर :- बेंगलुरु में।


प्रश्न 51:- हाल ही में जनवरी 2021 का ICC Player Of The Month Award किसे मिला है?
उत्तर :- ऋषभ पंत को।

प्रश्न 52:- हाल ही में 30 वां Adriatic Pearl Tournament किस देश में आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर :- मोंटेनेग्रो देश में।

प्रश्न 53:- हाल ही में Asian Shooting Championship में सबसे ज्यादा पदक किसने जीते हैं?
उत्तर :- अपने देश भारत ने।

प्रश्न 54:- हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी को "Scotch Chief Minister Of The Year" पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को।

प्रश्न 55:- हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा पवन ऊर्जा संयंत्र किस देश में स्थापित किया जाएगा?
उत्तर :- दक्षिण कोरिया में।

प्रश्न 56:- हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किस शहर को नर्मदापुरम के नाम रखने की घोषणा की है?
उत्तर :- होशंगाबाद को।

प्रश्न 57:- हाल ही में किस Lieutenant General ने सेना उप प्रमुख कार्यभार संभाला है?
उत्तर :- Lieutenant General चंडी प्रसाद मोहंती ने।

प्रश्न 58:- हाल ही में पेपर लेस बजट पेश करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बनने जा रहा है?

प्रश्न 59:- हाल ही में देश के पहले डिजिटल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है?
उत्तर :- केरल राज्य में।

February 2021 Most Important Current Affairs In Hindi Pdf


प्रश्न 60:- हाल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश ने 500 EV Charging point स्थापित करने की घोषणा की है?
उत्तर :- दिल्ली ने।


प्रश्न 61:- हाल ही में वी नारायणस्वामी ने किस केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर :- पुडुचेरी से।

प्रश्न 62:- हाल ही में जारी Financial Times की Global MBA Ranking 2021 की सूची में Indian School Of Business में कौनसा स्थान हासिल किया है?
उत्तर :- 23 वां स्थान।

प्रश्न 63:- हाल ही में खजुराहो नृत्य महोत्सव 2021 कितने वर्षों के बाद मंदिर परिसर में शुरू हुआ है?
उत्तर :- 44 वर्षों के बाद।

प्रश्न 64:- हाल ही में ज़ायद पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- लतीफा इब्न जियातेन और एंटोनियो गुटेरेस को।

प्रश्न 65:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने पति की संपत्ति में महिलाओं को स्वामित्व अधिकार देने के लिए अध्यादेश लाई है?
उत्तर :- उत्तराखंड राज्य सरकार ने।

प्रश्न 66:- हाल ही में किस राज्य में गौ हत्या विरोधी विधेयक पारित किया गया है?
उत्तर :- कर्नाटक राज्य में।

प्रश्न 67:- हाल ही में Khelo India University Games 2021 की मेजबानी कौन सा राज्य करेगा?
उत्तर :- कर्नाटक राज्य।

प्रश्न 68:- हाल ही में किन दो देशों में Square Kilometer Array, दुनिया का सबसे बड़ा Radio telescope स्थापित किया जाएगा?
उत्तर :- ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में।

प्रश्न 69:- हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने किस निर्माणाधीन हवाई अड्डे का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री एयरपोर्ट रखे जाने की घोषणा की है?
उत्तर :- अयोध्या।

प्रश्न 70:- हाल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश में 28 फरवरी तक कोविड-19 (Corona) मुक्त बनने के लिए एक अभियान शुरू किया है?
उत्तर :- पुडुचेरी ने।


प्रश्न 71:- हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 की पहली छमाही में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार देश कौन सा रहा है?
उत्तर :- पड़ोसी देश चीन।

प्रश्न 72:- हाल ही में ब्लूमबर्ग के द्वारा जारी इनोवेशन इंडेक्स 2021 में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
उत्तर :- 50वें स्थान पर।

प्रश्न 73:- हाल ही में कौन कश्मीर की पहली महिला पावर लिफ्टर बनी है?
उत्तर :- साइमा उबैद।

प्रश्न 74:- हाल ही में किस बैंक ने "नम्मा चेन्नई स्मार्ट कार्ड" लांच किया है?
उत्तर :- ICICI Bank ने।

प्रश्न 75:- हाल ही में किस राज्य को अपना पहला मानव दुग्ध बैंक मिला है?
उत्तर :- केरल राज्य को।

प्रश्न 76:- हाल ही में भारत और विश्व बैंक ने किस राज्य में शिक्षा में सुधार के लिए 68 मिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- नागालैंड।

प्रश्न 77:- हाल ही में किसने कचरे के Disposal & Collection की जानकारी नहीं देने पर को पेप्सी और बिसलेरी पर करीब 72 करोड़ का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है?
उत्तर :- Central Pollution Control Board ने।

प्रश्न 78:- हाल ही में किस कंपनी को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय के विशेष ऑडिट पूरा होने के बाद Cloud service provider का दर्जा मिल गया है?
उत्तर :- गूगल क्लाउड को।

प्रश्न 79:- हाल ही में वैज्ञानिकों ने कितने इंच का विश्व का सबसे छोटा गिरगिट खोजा गया है?
उत्तर :- 1 इंच का गिरगिट.

प्रश्न 80:- हाल ही में कौन सा देश दर्द निवारक किटोप्रोफेन पर प्रतिबंध लगाने वाला विश्व का पहला देश बन गया है?
उत्तर :- पड़ोसी देश बांग्लादेश।


प्रश्न 81:- हाल ही में विश्व की सबसे ऊंची Swing ride किस शहर में  खुली है?
उत्तर :- दुबई में।

प्रश्न 82:- हाल ही में भारत मौसम विज्ञान विभाग किस राज्य में भारत के पहले Thunderstorm Research Testbed को स्थापित करने की योजना बना रहा है?
उत्तर :- उड़ीसा राज्य में।

प्रश्न 83:- हाल ही में ऑस्कर 2021 के लिए Live action short film category में भारत के किस फिल्म को Shortlist किया गया है?
उत्तर :- बिट्टू को।

प्रश्न 84:- हाल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना अधिसूचित की है?

प्रश्न 85:- हाल ही में Indian Institute of Horticultural Research किस शहर में राष्ट्रीय बागवानी मेले का आयोजन करने जा रही है?
उत्तर :- बेंगलुरु में।

प्रश्न 86:- हाल ही में टाटा मोटर्स का नया MD & CEO किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- मार्क लिस्टोंसेला।

प्रश्न 87:- हाल ही में एशिया के सबसे बड़े मवेशी पार्क का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है?
उत्तर :- तमिलनाडु में।

प्रश्न 88:- हाल ही में केंद्र सरकार ने किस केंद्र शासित प्रदेश में 18 महीनों बाद 4G Internet सेवा बहाल कर दी है?
उत्तर :- जम्मू कश्मीर में।

प्रश्न 89:- हाल ही में किस देश ने ग्रीन कार्ड आवेदकों के आने पर लगी रोक को हटा दिया है?
उत्तर :- अमेरिका ने।

February 2021 Important Current Affairs In Hindi 


प्रश्न 90:- हाल ही में CBI के कार्यवाहक प्रमुख (Acting chief) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- श्री प्रवीण सिन्हा जी को।


प्रश्न 91:- हाल ही में किस सरकार ने सभी सरकारी बसों में CHARTR ऐप के माध्यम से संपर्क रहित टिकटिंग प्रणाली का परीक्षण शुरू किया है?
उत्तर :- दिल्ली सरकार ने।

प्रश्न 92:- हाल ही में वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा (Global Energy Security) के लिए भारत ने किस के साथ समझौता किया है?
उत्तर :- IEA [International Energy Agency]'

प्रश्न 93:- हाल ही में हिमा दास जी को किस राज्य के पुलिस डीएसपी के रूप में शामिल किया गया है?
उत्तर :- असम राज्य में।

प्रश्न 94:- हाल ही में भारत का पहला CNG Tractor किस मंत्री के द्वारा लांच किया गया है?
उत्तर :- नितिन गडकरी के द्वारा।

प्रश्न 95:- हाल ही में भारत का पहला तूफान अध्ययन परीक्षण मंच किस राज्य में बनाया जाएगा?
उत्तर :- उड़ीसा राज्य में।

प्रश्न 96:- हाल ही में भारत के किस शहर में International Judicial Conference का आयोजन किया गया है?
उत्तर :- नई दिल्ली में।

प्रश्न 97:- हाल ही में भारत का पहला डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र किस शहर में बनाया जाएगा?
उत्तर :- बिहार राज्य के पटना शहर में।

प्रश्न 98:- हाल ही में भारतीय नौसेना और किस आईआईटी संस्थान के बीच पानी के नीचे काम करने वाली नौसैनिक इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं?
उत्तर :- आईआईटी दिल्ली।

प्रश्न 99:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने सेवानिवृत्ति की आयु को बढ़ा दिया है?
उत्तर :- तमिलनाडु राज्य सरकार ने।

प्रश्न 100:-  हाल ही में गगनयान के एक भाग के रूप में ISRO का पहला मानवरहित अंतरिक्ष मिशन कब लांच करने की घोषणा की गई है?
उत्तर :- दिसंबर 2021 में।


प्रश्न 101:- हाल ही में VLCC [Vandana Luthra Curls and Curves] Femina Miss India World 2020 का खिताब किसने जीता है?
उत्तर :- मानसा वारानासी ने।

प्रश्न 102:- हाल ही में Tata Innovation Fellowship के लिए किसे चुना गया है?
उत्तर :- श्री उत्तम लाहिड़ी जी को।

February 2021 100+ Current Affairs In Hindi Pdf - GyAAnigk


प्रश्न 103:- हाल ही में किसे भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (Boxing Federation of India - BFI) के चुनावों में फिर अध्यक्ष चुना गया है?
उत्तर :- अजय कुमार जी को।

प्रश्न 104:- हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में कौन सा शहर सबसे प्रदूषित शहर रहा है?
उत्तर :- गाजियाबाद।

प्रश्न 105:- हाल ही में भारतीय रेलवे ने 1 महीने में अपना सबसे अच्छा माल ढुलाई भार दर्ज किया है। यह माल ढुलाई भार कितना है?
उत्तर :- 119.79 मेट्रिक टन।

प्रश्न 106:- हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार विश्व में सबसे प्रदूषित देशों में भारत का कौन सा स्थान रहा है?
उत्तर :- पांचवा।

प्रश्न 107:- हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कितने घंटे में 2580 मीटर लंबी पावमेंट Quality concrete सड़क बिछाने का World record बनाया है?
उत्तर :- 24 घंटे में।

प्रश्न 108:- हाल ही में सतीश्वर बालक कृष्ण जी को किस कंपनी का MD & CEO नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- Aegon.

प्रश्न 109:- हाल ही में टोक्यो ओलंपिक और किस कमेटी के अध्यक्ष याशिरो मोरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर :- पैरा ओलंपिक कमेटी ने।

प्रश्न 110:- हाल ही में कौन टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं?
उत्तर :- इशांत शर्मा।


प्रश्न 111:- हाल ही में टोक्यो ओलंपिक और किस कमेटी के अध्यक्ष याशिरो मोरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर :- पैरा ओलंपिक कमेटी ने।

प्रश्न 112:- हाल ही में किस समूह ने बिग बास्केट में 68% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है?
उत्तर :- टाटा समूह ने।


/----/----/----/

आप हमारा अंतिम पोस्ट 45+ वैज्ञानिक उपकरण और उनके उपयोग Pdf - Scientific Instruments And Their Uses Hindi - GyAAnigk  भी पढ़ सकते हैं!

आज का सवाल आपके लिए 👇👇 
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किस स्थान पर भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल सागरिका  का उद्घाटन किया है?
जवाब कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें 🙏🙏



Download PDF File Of February 2021 Most Important 100+ Current Affairs In Hindi for SSC Exam Pdf - GyAAnigk👇🏻👇🏻

Download pdf file of this post

उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट February 2021 Most Important 100+ Current Affairs In Hindi for SSC Examination Pdf - GyAAnigk 
पढ़कर February माह के 100+ करंट अफेयर्स (Current Affairs) के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।


तो नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।

नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-----------------------

1 टिप्पणियाँ

  1. प्रश्न:- हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किस स्थान पर भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल सागरिका का उद्घाटन किया है?
    उत्तर :- कोचीन पोर्ट में।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने