Complete Information About Odisha State Pdf in Hindi - GyAAnigk
तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे, चलो इंट्रो दे देता
हूं, सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स हमारे प्रतिस्पर्धा परीक्षाओं के लिए
अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो
देश भर के शीर्ष कॉलेजों में admission लेना चाहते हैं या सरकारी
नौकरी की किसी भी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपके लिए करंट अफेयर्स (Current Affairs) और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) विषयों की जानकारी रहना बहुत जरूरी है।
आज के इस पोस्ट में हम उड़ीसा राज्य के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त
करने की कोशिश करेंगे जैसे कि
उड़ीसा राज्य के पहले मुख्यमंत्री व राज्यपाल कौन थे?तथा वर्तमान समय
में मुख्यमंत्री और राज्यपाल कौन हैं?
इसी तरह के उड़ीसा से जुड़े सवाल इस पोस्ट में जानेंगे
तो चलिए शुरू करते हैं।
तो चलिए शुरू करते हैं।
Odisha General Knowledge In Hindi For OPSC Exams - Odisha सामान्य ज्ञान Pdf - GyAAnigk
1.प्रश्न: उड़ीसा राज्य की राजधानी क्या है?
उत्तर : भुवनेश्वर।
2.प्रश्न : उड़ीसा राज्य के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर : श्री हरेकृष्ण महताब जी।
3.प्रश्न : उड़ीसा में
वर्तमान समय में मुख्यमंत्री
कौन हैं?
उत्तर : नवीन पटनायक।
4. प्रश्न : उड़ीसा राज्य के पहले राज्यपाल कौन थे?
उत्तर : जॉन ऑस्टेन हुबैक।
5. प्रश्न : उड़ीसा राज्य के वर्तमान समय में राज्यपाल कौन हैं?
उत्तर : गणेशी लाल।
6. प्रश्न :उड़ीसा राज्य का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
उत्तर : भुवनेश्वर।
7. प्रश्न : उड़ीसा राज्य की जनसंख्या कितनी है?
उत्तर :4,19,74,218।
8. प्रश्न : उड़ीसा राज्य का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर :155,707 किमी² .
9. प्रश्न :उड़ीसा राज्य में वर्तमान समय में कितने जिले हैं?
उत्तर :30 जिले।
10. प्रश्न :ओडिशा दक्षिण दिशा में किस राज्य से घिरा हुआ है?
उत्तर : आंध्र प्रदेश से।
11. प्रश्न : उड़ीसा राज्य के प्रमुख एवं प्रचलित लोक नृत्य कौन-कौन से हैं?
- उत्तर : छऊ
- पैका
- सवारी संचार
- घूमरा
- जदुर मुरारी इत्यादि।
12. प्रश्न : उड़ीसा का प्राचीन नाम क्या था?
उत्तर : कलिंग।
13. प्रश्न : ओडिशा के प्रमुख स्थल कौन-कौन से हैं?
उत्तर :पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर।
14. प्रश्न : उड़ीसा राज्य का राजभाषा क्या है?
उत्तर : ओड़िया.
15. प्रश्न : कोणार्क सूर्य मंदिर को यूनेस्को ने कब विश्व धरोहर स्थल की मान्यता दी
थी?
उत्तर :1984 में।
16. प्रश्न: आधुनिक ओडिशा की स्थापना कब और कहां हुई थी?
उत्तर :1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में।
17.प्रश्न :उड़ीसा में विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर कहां स्थित है?
उत्तर :कोणार्क में।
18.प्रश्न : ओडिशा को पहले किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर : ओरिशा।
19. प्रश्न : विश्व का सबसे लंबा मिट्टी का बांध हीराकुंड बांध ओडिशा के किस शहर में
स्थित है?
उत्तर : संबलपुर शहर में स्थित है।
20. प्रश्न : ओडिशा में 1 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर : उत्कल दिवस।
21. प्रश्न : उड़ीसा उच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर : 3 April 1948 को।
22. प्रश्न : ओडिशा भारत के किस दिशा में स्थित है?
उत्तर : भारत के पूर्वी तट पर।
23. प्रश्न :ओडिशा के प्रमुख नदियां कौन-कौन सी हैं?
उत्तर : इंद्रावती, महानदी, वंशधारा, सालंदी इत्यादि ओडिशा की
प्रमुख नदियां हैं।
24. प्रश्न :
ओडिशा उत्तर दिशा में किस राज्य से घिरा हुआ है?
उत्तर : झारखंड से।
25. प्रश्न :
उड़ीसा उच्च न्यायालय उड़ीसा के किस शहर में स्थित है?
उत्तर : कटक में।
26. प्रश्न : ओडिशा राज्य का सबसे ऊंचा स्थान कौन सा है?
उत्तर : देवमाली जिसकी ऊंचाई लगभग 1672 मीटर है।
27. प्रश्न :
ओडिशा राज्य को मंदिरों का धरती क्यों कहा जाता है?
उत्तर : क्योंकि ओडिशा राज्य में मन्दिर सबसे अधिक है।
28. प्रश्न :भाषाई सर्वेक्षण के अनुसार ओड़िशा के कितनी% जनसंख्या ओड़िआ भाषी है।
उत्तर :93.33% जनसंख्या ओड़िआ भाषी है।
29. प्रश्न :
भारत की सबसे बड़ी एवं सबसे विख्यात चिलका झील है कहां स्थित
है?
उत्तर : ओड़िशा में।
30. प्रश्न : विश्व का सबसे
लंबा मिट्टी का हीराकुंड बांध ओड़िशा के कौनसे जिले में है?
उत्तर : विश्व का सबसे लंबा मिट्टी का हीराकुंड बांध ओड़िशा के संबलपुर जिले
में है.
30. प्रश्न : ओडिशा राज्य के पड़ोसी राज्य कौन कौन से हैं?
- उत्तर : छत्तीसगढ़
- पश्चिम बंगाल
- तेलंगाना
- झारखंड और
- आंध्र प्रदेश।
Read Also :-
Uttar Pradesh Special GK Questions In Hindi Pdf
महत्वपूर्ण तथ्य
31. तथ्य :क्या आपको पता है कि कभी कभी ओड़िशा के निकट भुवनेश्वर में सफेद बाघ देखने को मिलता है। और यह भारत की सबसे बड़ी लायन सफारी नन्दनकानन नेशनल पार्क है।
32.तथ्य : भारत में पाए जाने वाले 4 धामों से एक धाम पूरी ओडिशा राज्य में
पाया जाता है।जगन्नाथ शब्द का अर्थ जगत का स्वामी होता है। इनकी नगरी ही जगन्नाथपुरी या पुरी कहलाती है।
33.तथ्य : क्या आपको पता है कि क्षेत्रफल के अनुसार ओड़िशा भारत का नौवां और जनसंख्या के हिसाब से ग्यारहवां सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य में विभिन्न प्रकार के लोग निवास करते हैं। ओड़िशा राज्य की
आमदनी का मूल स्रोत कृषि है।
34. तथ्य : क्या आपको पता है कि भुवनेश्वर में स्थित जगन्नाथ मंदिर की खास
बात क्या है? इस मंदिर की खास बात यह है कि मंदिर के शिखर पर लहराता झंडा हमेशा वायु के विपरित दिशा में लहरता रहता
है! जिसे देखने लाखों की संख्या में देश विदेश से लोग आते हैं।
35. तथ्य :कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इस मंदिर के स्थान में पहले एक
बौद्ध स्तूप हुआ करता था। और इतिहासकार यह भी मानते हैं कि उस
स्तूप में गौतम बुद्ध
का एक दांत भी रखा गया था।
Read also :- Delhi Police General knowledge Questions In Hindi pdf - GyAAnigk
ओड़िशा राज्य के जिलों के नाम
- अनुगुल जिला
- कटक जिला
- कन्धमाल जिला
- कलाहान्डी जिला
- केन्दुझर जिला
- केन्द्रापड़ा जिला
- कोरापुट जिला
- खोर्धा जिला
- गंजाम जिला
- गजपति जिला
- जगतसिंहपुर जिला
- जाजपुर जिला
- झारसुगुड़ा जिला
- देवगड़ जिला
- ढेन्कानाल जिला
- मालकानगिरि जिला
- मयूरभंज जिला
- नबरंगपुर जिला
- नयागड़ जिला
- नुआपड़ा जिला
- पुरी जिला
- बरगढ़ जिला
- बालेश्वर जिला
- बलांगिर जिला
- बौध जिला
- भद्रक जिला
- रायगड़ा जिला
- सम्बलपुर जिला
- सुन्दरगड़ जिला
- सोनपुर जिला
ओड़िशा राज्य के लोक नृत्य की सूची
-
गरूड़ वाहन लोक नृत्य
-
घूमरा लोक नृत्य
-
चंगुनाट लोक नृत्य
-
जदूर मुदारी लोक नृत्य
-
पैका लोक नृत्य
-
संचार (नृत्य) लोक नृत्य
-
सवारी लोक नृत्य
ओड़िशा राज्य के अन्य नाम
उड़ीसा राज्य के अन्य नाम निम्नलिखित है
-
उत्कल
-
दक्षिण कोशल
-
उत्कलरात
-
कलिंग
-
ओद्र
-
तोषाली
-
कंगोद
-
ओड्रदेश
-
ओड
-
ओडराष्ट्र
-
त्रिकलिंग
-
ओड्र
-
छेदि (महाभारत)
-
मत्स (महाभारत)
मुझे उम्मीद है कि आपकी पोस्ट Complete Information Of Odisha State Pdf - GyAAnigk
पढ़कर जरूर कुछ ना कुछ सीखने को मिला होगा, तो मेरी मदद करने के
लिए इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें इससे आपके दोस्तों का
भी फायदा हो जाएगा।
Also Check These Labels 👇🏻👇🏻
|
|
Download PDF File Of Complete Information Of Odisha State - GyAAniGK
👇👇
PDF file डाउनलोड करने के लिए 30 seconds रूकें
नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।
-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें