[PDF] वायुमंडल संघटन एवं संरचना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

Atmosphere GK Questions And Answers In Hindi | वायुमंडल संघटन एवं संरचना Free Pdf - GyAAnigk


यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो देश भर के शीर्ष कॉलेजों में Admission लेना चाहते हैं या सरकारी नौकरी की किसी भी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपके लिए करंट अफेयर्स (Current Affairs) और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) विषयों की जानकारी रहना बहुत जरूरी है।

इस पोस्ट Atmosphere GK Questions and Answers वायुमंडल संघटन एवं संरचना Free PDF - GyAAnigk में हम वायुमंडल की संरचना एवं संगठन के बारे में चर्चा करेंगे।


वायुमंडल हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण तत्व ऑक्सीजन शामिल है।

वायुमंडल की संरचना भी हमारे लिए जानने योग्य है क्योंकि इससे हम अपनी वायुमंडल में होने वाली प्रदूषण और अन्य वातावरणीय समस्याओं को समझ सकते हैं।

इस ब्लॉग पोस्ट में, हम वायुमंडल की संरचना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर के बारे में जानेंगे।

आज के इस पोस्ट
Atmosphere GK Questions and answers | वायुमंडल संघटन एवं संरचना Free PDF - GyAAnigk में हम वायुमंडल की संरचना एवं संगठन के बारे में 
चर्चा करेंगे। वायुमंडल जीव जंतुओं के लिए एक आवश्यक घटक है जिसके बिना जीवन की कल्पना करना असंभव है। 


आज के इस पोस्ट का सवाल कुछ इस प्रकार होंगे 👇🏻👇🏻 :-


  • वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में कौन सी गैस पाई जाती है?
  • वायुमंडल की संरचना को कितने भागों में विभाजित किया गया है?
  • पृथ्वी का सुरक्षा कवच किसे कहते हैं?
  • जीवनदायिनी गैस किसे कहा जाता है?

इत्यादि सवालों का जवाब आपको इस पोस्ट में मिलेगा, मुझे उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पढ़कर जरूर कुछ ना कुछ सीखने को मिलेगा

तो चलिए शुरू करते हैं 🤷🏻🤷🏻


वायुमंडल की संरचना से संबंधित प्रश्न उत्तर Pdf - GyAAnigk




प्रश्न 1:- वायुमंडल के किस भाग में मौसम संबंधी परिवर्तन होते हैं?
उत्तर:- क्षोभमण्डल में।



प्रश्न 2:- वायुमंडल में सबसे अधिक मात्रा में कौन सी गैस पाई जाती है?
उत्तर:- नाइट्रोजन.



प्रश्न 3:- वायुमंडल में सबसे कम मात्रा में कौन सी गैस पाई जाती है?
उत्तर:- ओजोन.



प्रश्न 4:- जीवनदायिनी गैस किसे कहा जाता है?
उत्तर:- ऑक्सीजन को.



प्रश्न 5:- हवाएं किस मंडल में चलती हैं?
उत्तर:- क्षोभ मंडल में.



प्रश्न 6:- ओजोन अधिकतर किसके कारण से नष्ट हो रही हैं?
उत्तर:- नाइट्रोजन ऑक्साइड क्लोरोफ्लोरोकार्बन से.



प्रश्न 7:- पराबैगनी किरणों को कौन सा परत अवशोषित करती है?
उत्तर:- ओजोन परत.



प्रश्न 8:- विषुवत रेखा पर क्षोभ मंडल की लंबाई कितनी है?
उत्तर:- 16 किलोमीटर.



प्रश्न 9:- ध्रुवों पर क्षोभ मंडल की ऊंचाई कितनी है?
उत्तर:- 8 किलोमीटर.



प्रश्न 10:- क्षोभ मंडल और किस अन्य नाम से जाना जाता है?
उत्तर:- संवहन मंडल के नाम से.



प्रश्न 11:- किस गैस की अनुपस्थिति में हम ईंधन नहीं जला सकते हैं?
उत्तर:- ऑक्सीजन की।



प्रश्न 12:- पृथ्वी का सुरक्षा कवच किस परत को कहा जाता है?
उत्तर:- ओजोन परत.



प्रश्न 13:- ओजोन परत की मोटाई को नापने के लिए किस इकाई का उपयोग किया जाता है?
उत्तर:- डाबसन इकाई का।



प्रश्न 14:- आयन मंडल के ऊपर कौन सा मंडल ‌पाया जाता है?
उत्तर:- बाह्य मंडल।



प्रश्न 15:- वायुमंडल का सर्वाधिक स्थाई तत्व क्या है?
उत्तर:- जलवाष्प.



प्रश्न 16:- श्रृतु तथा मौसम संबंधित घटनाएं किस मंडल में होती हैं?
उत्तर:- क्षोभमंडल में.



प्रश्न 17:- वायुमंडल में ऑक्सीजन गैस कितने किलोमीटर तक फैली हैं?
उत्तर:- 64 किलोमीटर ऊपर तक.



प्रश्न 18:- क्षोभ मंडल में कितने मीटर की ऊंचाई के बाद 10 डिग्री सेल्सियस तापमान के कमी हो जाती है?
उत्तर:- 165 मीटर।



प्रश्न 19:- वायुमंडल की सबसे महत्वपूर्ण गैस कौन सी है?
उत्तर:- कार्बन डाइऑक्साइड।



प्रश्न 20:- क्षोभ मंडल के बाद कौन सा मंडल उपस्थित है?
उत्तर:- समताप मंडल.



प्रश्न 21:- वायुयान किस मंडल में उड़ाए जाते हैं?
प्रउत्तर:- समताप मंडल में.



प्रश्न 22:- मुलाभ मेघ किस मंडल में बनता है?
उत्तर:- समताप मंडल में।



प्रश्न 23:- समुंदर तल पर औसत वायुदाब कितना होता है?
उत्तर:- 1013.25 मिली बार.


वायुमंडल से संबंधित प्रश्न उत्तर Pdf - GyAAnigk



प्रश्न 24:- वायुमंडल में 60 से 640 किलोमीटर के बीच कौन सा मंडल पाया जाता है?
उत्तर:- आयन मंडल.



प्रश्न 25:- बाह्य मंडल में कौन सी गैस सर्वाधिक मात्रा में मिलती है?
उत्तर:- हाइड्रोजन व हीलियम.



प्रश्न 26:- मौसम परिवर्तन की छत किस मंडल को कहा जाता है?
उत्तर:- क्षोभमंडल.



प्रश्न 27:- टेलीफोन रेडियो टीवी और रडार के लिए कौन सा मंडल जिम्मेदार है?
उत्तर:- आयन मंडल.



प्रश्न 28:- वायुमंडल का 97% भाग कितने किलोमीटर की ऊंचाई तक पाया जाता है?
उत्तर:- 29 किलोमीटर तक।



प्रश्न 29:- मदर ऑफ पर्ल क्लाउड् (Mother Of pearl cloud) क्या है?
उत्तर:- विशेष प्रकार का मेघ जो समताप मंडल में बनता है।



प्रश्न 30:- वायुमंडल में गैसों का संगठन क्या है? या वायुमंडल में कौन कौन सी गैस पाई जाती है?
  • उत्तर:- वायुमण्डल में 78% नाइट्रोजन [Nitrogen],
  •  21%ऑक्सीजन [Oxygen],
  •  0.93% आर्गन [Argonne],
  •  0.03% कार्बन डाई ऑक्साइड [carbon dioxide]
  •  तथा अल्प मात्रा में अन्य गैसें उपस्थित रहती हैं।



प्रश्न 31:- ओजोन परत की खोज किसने की थी?
उत्तर:- भौतिकविज्ञानी फैबरी चार्ल्स और हेनरी बुसोन ने .



प्रश्न 32:- वायुमंडल में कितने प्रतिशत जल वाष्प मिलती है?
उत्तर:- 3 से 4%।



प्रश्न 33:- जलवाष्प की मात्रा भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर क्या होती है?
उत्तर:- जलवाष्प की मात्रा घटती है।



प्रश्न 34:- कोहरा, पाला, वर्षा, ओस, आदि किसके कारण से होती है?
उत्तर:- जलवाष्प के कारण से।



प्रश्न 35:- एरोसोल क्या है?
उत्तर:- वायुमंडल में धूल कण, परागकण,ज्वालामुखी आदि को एरोसोल कहते हैं ।



प्रश्न 36:- एरोसॉल को किन अन्य नाम से जाना जाता है?
उत्तर:- आर्द्रताग्राही नाभिक से।



प्रश्न 37:- क्षोभ मंडल की सबसे ऊपरी सीमा है?
उत्तर:- क्षोभ मंडल सीमा



प्रश्न 38:- बाह्य मंडल किसे कहते हैं?
उत्तर :- 700 किलोमीटर से ऊपर के भाग को बाह्य मंडल कहा जाता है। बाह्यमंडल पृथ्वी के वायुमंडल की सबसे बाहरी परत है। यह लगभग 700 किमी की ऊंचाई से शुरू होती है और लगभग 10,000 किमी तक जाती है।



प्रश्न 39:- संवहन मंडल किसे कहते हैं? या किस मंडल को संवहन मंडल भी कहा जाता है?
उत्तर :- क्षोभ मंडल को संवहन मंडल के नाम से भी जाना जाता है।



प्रश्न 40:- जीवनदायिनी गैस कौन सी है? या वायुमंडल की कौन सी गैस श्वसन के लिए आवश्यक होती है?
उत्तर :- जीवनदायिनी गैस ऑक्सीजन को कहा जाता है। क्योंकि ऑक्सीजन मुख्य कारक है प्राणी जगत को जीवित रखने का। ऑक्सीजन के बिना हम प्राणी जगत की कल्पना भी नहीं कर सकते।



प्रश्न 41:- वायुमंडल के किस भाग में मौसम संबंधी परिवर्तन होते हैं? या सभी मौसमी घटनाएं किस वायुमंडलीय परत में घटित होती है?
उत्तर :- वायुमंडल में मौसम संबंधी परिवर्तन क्षोभ मंडल में होते हैं।



प्रश्न 42:- समताप मंडल किसे कहते हैं?
उत्तर :- समताप मंडल पृथ्वी के बाकी मंडलों के तरह ही वायुमंडल की एक परत है। पृथ्वी से नीचे से ऊपर की ओर जाने पर यह पृथ्वी की दूसरे क्रम की वायुमंडल है। समताप मंडल के ऊपर अगली उच्च परत मेसोस्फीयर है। इसकी ऊंचाई लगभग 12 से 50 किलोमीटर होती है।



प्रश्न 43:- ओजोन परत किस मंडल में पाई जाती है?
उत्तर :- ओजोन परत पृथ्वी के समताप मंडल के निचले भाग में पृथ्वी की सतह के ऊपर लगभग 10 किलोमीटर से 50 किलोमीटर की ऊंचाई तक पाई जाती है।



प्रश्न 44:- हेलीकॉप्टर किस मंडल में उड़ता है?
उत्तर :- समताप मंडल में हेलीकॉप्टर उड़ाया जाता है। क्योंकि समताप मंडल में वातावरण हर समय समान रहता है, इस कारण से समताप मंडल में हेलीकॉप्टर उड़ाना सुरक्षित रहता है।



प्रश्न 45:- आयन मंडल किसे कहते हैं?
उत्तर :- आयनमंडल में आयनीकरण की मात्रा, परतों की ऊँचाई तथा मोटाई, उनमें अवस्थित आयतों तथा स्वतंत्र इलेक्ट्रानों की संख्या के कारण घटते बढ़ते रहते हैं। आयनमंडल महत्वपूर्ण है क्योंकि यह संचार और नेविगेशन के लिए उपयोग की जाने वाली रेडियो तरंगों को दर्शाता है और संशोधित करता है।



Frequently Asked Questions FAQ About Layer of Atmosphere In Hindi Pdf - GyAAnigk



प्रश्न 1:- क्षोभमण्डल वायुमंडल का सबसे गर्म परत है क्योंकि?
उत्तर: पृथ्वी के पृष्ठ से गर्म हो जाती है।



प्रश्न 2:- वायुमंडल में दैनिक मौसम परिवर्तन किस मंडल में होता है?
उत्तर:- क्षोभमण्डल में।



प्रश्न 3:- ओजोन परत किस मंडल में पाया जाता है?
उत्तर: समताप मंडल में।



प्रश्न 4:- हवाई जहाज हेलीकॉप्टर किस मंडल में उड़ते हैं?
उत्तर: समताप मंडल में।



प्रश्न 5:- बादल का गरजना वायुमंडल के किस परत में होता है?
उत्तर: क्षोभमण्डल में।



प्रश्न 6:- वायुमंडल की सबसे ऊपरी परत के अध्ययन को क्या कहा जाता है?
उत्तर: ऐरोलॉजी।



प्रश्न 7:- वायुमंडल की सबसे निचली परत के अध्ययन को क्या कहा जाता है?
उत्तर: मेट्रोलॉजी।



प्रश्न 8:- समस्त वायुमंडल को कितने परतो में विभाजित किया गया है?
उत्तर: 5 परतो में।

पृथ्वी में वायुमण्डल की संरचना 


यूं तो पृथ्वी में बहुत सारे गैसें मौजूद हैं लेकिन जो गैस जीव जंतुओं के लिए आवश्यक होता है वह केवल क्षोभमण्डल में पाया जाता है। क्षोभमण्डल में ही जीव जंतु निवास करते हैं तथा अपने जीवन को आगे बढ़ाते हैं।इस मंडल को परिवर्तन मंडल भी कहते हैं. समस्त मौसमी घटनाएँ भी इसी मंडल में घटित होती हैं.

इसी तरह से पृथ्वी में वायुमंडल की संरचना को 5 वर्गों में विभाजित किया गया है जो इस प्रकार है

  • क्षोभमण्डल (Troposphere)
  • समतापमण्डल (Stratosphere)
  • मध्यमण्डल (Mesosphere)
  • तापमण्डल (Thermosphere)
  • बाह्यमण्डल (Exosphere)

क्षोभमण्डल 

  • यह वायुमंडल का निचला भाग होता है।
  • सभी वायुमंडलीय व मौसमी घटनाएं इसी क्षोभमण्डल में होती है।
  • इसकी ऊंचाई लगभग 10 से 12 किलोमीटर होती है।
  • क्षोभमण्डल में नीचे से ऊपर जाने पर 6.5 डिग्री सेल्सियस किलोमीटर की दर से तापमान घटता है।
  • ग्रीष्म ऋतु में क्षोभमण्डल की लंबाई थोड़ी से बढ़ जाती है।
  • लगभग सभी जलवाष्प क्षोभमण्डल में ही पाई जाती है
  • किस मंडल को संवहन मंडल के नाम से भी जाना जाता है।
  • ग्रीन हाउस प्रभाव इसी मंडल में अधिकतर दिखाई देता है।

समताप मंडल 

  • क्षोभमण्डल के ऊपर पाई जाती है।
  • इसकी ऊंचाई लगभग 12 से 50 किलोमीटर होती है।
  • इस मंडल का तापमान समान रहता है इस कारण से इसका नाम समताप मंडल रखा गया है।
  • समताप मंडल में ही ओजोन परत पाया जाता है और ओजोन परत की मोटाई को डाबसन इकाई से नापा जाता है।
  • और समताप मंडल में ही ओजोन परत पाया जाता है जो कि हमें सूरज से आने वाली पराबैंगनी किरणों से रक्षा करती है।
  • क्योंकि इस मंडल का तापमान एक समान रहता है इस कारण से समताप मंडल में ही वायु यानों को उड़ाया जाता है।

मध्य मंडल 

  • यह समताप मंडल के ठीक ऊपर पाई जाती हैं।
  • ऊंचाई लगभग 50 से 80 किलोमीटर होती है।
  • जैसे-जैसे हम मध्य मंडल से ऊपर की ओर जाते हैं वैसे वैसे तापमान घटता जाता है।
  • अंतरिक्ष से आने वाले जितने भी उल्कापिंड हैं वे इसी मंडल में ही आकर जल जाते हैं।
  • किस मंडल को पृथ्वी का सबसे ठंडा स्थान माना जाता है।

ताप मंडल

  • ताप मंडल मध्य मंडल के ठीक ऊपर स्थित होता है।
  • जिसकी ऊंचाई लगभग 80 से 700 किलोमीटर होती है।
  • ताप मंडल के निचली परत को आयन मंडल कहते हैं।
  • पृथ्वी से जाने वाली रेडियो तरंगे आयन मंडल से टकराकर ही पुनः पृथ्वी में ही परिवर्तित हो जाती हैं।

बाह्य मंडल

  • यह मंडल पृथ्वी का सबसे ऊपरी मंडल है यह ताप मंडल के ऊपर स्थित होता है।
  • इसकी ऊंचाई 700 किलोमीटर से 10000 किलोमीटर तक होती है।
  • बाह्य मंडल में हाइड्रोजन व हीलियम सर्वाधिक मात्रा में पाई जाती है।
  • बाय मंडल आगे जाकर अंतरिक्ष में समा जाती है।


आप हमारा अंतिम पोस्ट भारत की प्रथम महिलाये | List of India's First Women in Hindi free Pdf भी पढ़ सकते हैं!

 

आज का सवाल आपके लिए 👇👇
वायुमंडल के संरचना को कितने भागों में विभाजित किया गया है?
जवाब कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें 🙏🙏


Also check these labels 👇🏻👇🏻
May


Download Pdf File Of Atmosphere GK Questions And Answers वायुमंडल संघटन एवं संरचना Free Pdf - GyAAnigk👇👇

PDF file डाउनलोड करने के लिए 30 seconds रूकें

PDF file डाउनलोड करने के लिए 30 seconds रूकें

उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Atmosphere GK Questions and Answers वायुमंडल संघटन एवं संरचना free PDF - GyAAnigk पढ़कर वायुमंडल की संरचना एवं संगठन के बारे में जानकारी मिला होगा।

तो मेरी मदद करने के लिए इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। और इस पोस्ट के नीचे एक प्यारा सा कमेंट करके जाएं धन्यवाद।

नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

2 टिप्पणियाँ

  1. वायुमंडल की संरचना को 5 वर्गों में विभाजित किया गया है जो कुछ इस प्रकार हैं
    1.क्षोभ मंडल (troposphere)
    2.समताप मंडल (stratosphere)
    3.मध्य मंडल (mizo sphere)
    4.ताप मंडल (thermosphere) और अंतिम
    5.बाह्य मंडल (exosphere)

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने