400+ Chemistry Important Gk Questions With Answers in Hindi Pdf Part-6 - GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे,किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 25 से 30% सामान्य ज्ञान (General Knowledge) और करंट अफेयर्स (Current Affairsके प्रश्न होते हैं।

इसलिए, यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो देश भर के शीर्ष कॉलेजों में Admission लेना चाहते हैं या सरकारी नौकरी की किसी भी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपके लिए करंट अफेयर्स (Current Affairs) और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) विषयों की जानकारी रहना बहुत जरूरी है।
 
400+ Chemistry Important Gk Questions With Answers in Hindi Pdf Part-6 - GyAAnigk
हमने आपके लिए रसायन विज्ञान (Chemistry) से जुड़े 400+ से भी अधिक प्रश्नों को लिखने का प्रयत्न किया है जिसे हम 5 या 6 भागों में पोस्ट करेंगे।

हम हर पोस्ट में 30+ सवालों का जवाब देंगे इससे आपका इंटरेस्ट भी बना रहेगा सवालों को पढ़ने में। अगर आपको ज्यादा सवालों का जवाब दे देंगे तो आप ठीक से पढ़ नहीं पाएंगे और ना ही याद कर पाएंगे। इसलिए रसायन विज्ञान (Chemistry) के विषय को हम 5 या 6 भागों में पोस्ट करेंगे।

जो आपके आने वाले सभी प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षाओं में कारगर साबित होंगे।

आज के इस पोस्ट Chemistry Gk Questions With Answers In Hindi Pdf Part-6 - GyAAnigk में हम Chemistry से जुड़े 400+ महत्वपूर्ण सवालों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
 

आज के सवाल कुछ इस प्रकार होंगे 👇🏻👇🏻
  • जल के अणु में बंध कोण का मान कितना होता है?
  • समभ्रंश कक्षक (Equatorial Orbital) किसे कहते हैं?
  • ठोस nacl विद्युत का कुचालक क्यों है?
  • बंध लंबाई क्या है?
  • कक्ष का आकार किस क्वांटम संख्या से ज्ञात होता है?

इत्यादि इसी तरह के सवालों का जवाब मिलेगा तो इस पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़े। 
 
और हां आप हमारे Site से PDF file फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

Chemistry Gk Questions With Answers In Hindi For Competitive Exams Pdf - GyAAnigk



प्रश्न 1:- इलेक्ट्रॉन वास्तव में कण है या तरंग?
उत्तर :- डी ब्रोग्ली के अनुसार इलेक्ट्रॉन में कण एवं तरंग दोनों की प्रकृति होती है अतः इसकी द्वैत प्रकृति होती है।



प्रश्न 2:- प्रोटियम में Neutrons की संख्या कितनी होती है?
उत्तर :- 0।



प्रश्न 3:- ब्रेविस जालकों की कुल संख्या कितनी होती है?
उत्तर :- 14।



प्रश्न 4:- जल के अणु में बंध कोण का मान कितना होता है?
उत्तर :- 104.5°।



प्रश्न 5:- ताप बढ़ाने पर धात्विक चालकों की चालकता में क्या परिवर्तन आता है?
उत्तर :- घटता है।



प्रश्न 6:- Na के संयोजी इलेक्ट्रॉन के लिए चुंबकीय क्वांटम संख्या का मान कितना होता है?
उत्तर :- 0।



प्रश्न 7:- एक फोटोन का द्रव्यमान क्या होता है?
उत्तर :- फोटोन द्रव्यमान विहीन ऊर्जा पर के पैकेट माने जाते हैं।
 
 

 
प्रश्न 8:- शॉट्की दोष क्यों उत्पन्न होता है?
उत्तर :- धनायन एवं ऋण आयन सामान्य स्थिति से अनुपस्थित होकर रिक्ति उत्पन्न करते हैं।



प्रश्न 9:- समभ्रंश कक्षक (Equatorial Orbital) किसे कहते हैं?
उत्तर :- समान ऊर्जा वाले कक्षकों को।



प्रश्न 10:- अतिचालकता की खोज किसने की थी?
उत्तर :- केमरलिंग ओन्स ने।



प्रश्न 11:- संयोजकता बंध सिद्धांत (Valence Bond Theory) को किस वैज्ञानिक ने दिया था?
उत्तर :- लिनस पॉलिंग ने।



प्रश्न 12:- आण्विक कक्षक सिद्धांत (Atomic orbital theory) को किस वैज्ञानिक ने दिया था?
उत्तर :- रॉबर्ट मुलिकन ने।



प्रश्न 13:- मोम या वैक्स किस प्रकार का क्रिस्टल है?
उत्तर :- आणविक क्रिस्टल।



प्रश्न 14:- डीजनरेट ऑर्बिटल (Degenerate Orbital) क्या है?
उत्तर :- समान ऊर्जा के ऑर्बिटल डीजनरेट ऑर्बिटल कहलाते हैं।

 
 

 

प्रश्न 15:- एंटीफ्लोराइट संरचना में धनायन किन रिक्तियों में उपस्थित होते हैं?
उत्तर :- चतुष्फलकीय रिक्तियों में।



प्रश्न 16:- ठोस nacl विद्युत का कुचालक क्यों है?
उत्तर :- क्योंकि ठोस nacl में आयनों में गति नहीं होती।



प्रश्न 17:- इलेक्ट्रॉन का कोणीय संवेग (Angular Momentum) का मान किस क्वांटम संख्या से ज्ञात होता है?
उत्तर :- द्विगंशी क्वांटम संख्या से।



प्रश्न 18:- वह ताप जिस पर पदार्थ अतिचालकता (Superconductivity) प्रदर्शित करता है, क्या कहलाता है?
उत्तर :- क्रांतिक ताप।



प्रश्न 19:- विषम दैशिकता (Heterogeneity) का गुण किस प्रकार के ठोस प्रदर्शित करते हैं?
उत्तर :- क्रिस्टलीय ठोस।



प्रश्न 20:- बंध लंबाई क्या है?
उत्तर :- बंध लंबाई किसी अणु में बंध से जुड़े दो परमाणुओं के नाभिकों के बीच की दूरी बंध लंबाई कहलाती है।



प्रश्न 21:- बंधन क्रम अधिक होने पर वियोजन ऊर्जा में क्या परिवर्तन आता है?
उत्तर :- वियोजन ऊर्जा भी अधिक होती है।

 
 

 

प्रश्न 22:- बंधन क्रम (Bond Order) अधिक होने पर बंध लंबाई में क्या परिवर्तन आता है?
उत्तर :- बंध लंबाई घटती है।



प्रश्न 23:- किस वैज्ञानिक के नियम के अनुसार किन्हीं दो इलेक्ट्रॉनों के लिए चारो क्वांटम संख्याओं का मान सम्मान नहीं हो सकता?
उत्तर :- पॉउली के नियमानुसार।



प्रश्न 24:- दाब बढ़ाने पर समन्वय संख्या का मान में क्या परिवर्तन आता है?
उत्तर :- समन्वय संख्या का मान बढ़ता है।



प्रश्न 25:- शॉट्की दोष (Shotki Defect) के प्रभाव से क्रिस्टल का घनत्व में क्या परिवर्तन आता है?
उत्तर :- क्रिस्टल का घनत्व कम हो जाता है।



प्रश्न 26:- कक्ष का आकार किस क्वांटम संख्या से ज्ञात होता है?
उत्तर :- मुख्य क्वांटम संख्या से।



प्रश्न 27:- अष्टफलकीय रिक्तियों (Octahedral Vacancies) के लिए त्रिज्या का अनुपात का मान कितना होता है?
उत्तर :- 0.414.



प्रश्न 28:- हीरे में कार्बन परमाणु में कौन सा संकरण पाया जाता है?
उत्तर :- sp³ संकरण।

 
 

 

प्रश्न 29:- कक्ष या कोश (Cell) की परिभाषा क्या है?
उत्तर :- परमाणु नाभिक के चारों और निश्चित ऊर्जा युक्त वृत्ताकार अथवा दीर्घ वृत्ताकार पथ जिसमें इलेक्ट्रॉन घूमते हैं, कक्ष या कोश कहलाते हैं।



प्रश्न 30:- उप ऊर्जा स्तर या उप कोश (Sub Energy Level Or Sub Shell) की परिभाषा क्या है?
उत्तर :- कक्ष के अंदर कई विभिन्न ऊर्जायुक्त उपकोष या उप ऊर्जा स्तर होते हैं।



प्रश्न 31:- कक्षक या ऑर्बिटल की परिभाषा क्या है?
उत्तर :- नाभिक के चारो और का वह स्थान जहां इलेक्ट्रॉन के पाये जाने की संभावना सर्वाधिक होती है, कक्षक या ऑर्बिटल कहलाती है।



प्रश्न 32:- कांच एक किस प्रकार का ठोस है?
उत्तर :- एक अक्रिस्टलीय ठोस।





अगर आपको भी इस विषय (400+ Chemistry Gk Questions With Answers In Hindi Pdf Part-6 - GyAAnigk) के बारे में कुछ भी जानकारी है तो Comment Box में जरूर बताएं ताकि आपको जो जानकारी है वह सबको प्राप्त हो सके।

आप हमारा अंतिम पोस्ट  [PDF] Current Affairs In Hindi April 2022 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी April 2022 2nd Week - GyAAnigk  भी पढ़ सकते हैं!

आज का सवाल आपके लिए 👇👇 
किस वैज्ञानिक के नियम के अनुसार किन्हीं दो इलेक्ट्रॉनों के लिए चारो क्वांटम संख्याओं का मान सम्मान नहीं हो सकता?
जवाब कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें 🙏🙏


Also Check These Labels 👇🏻👇🏻



Download PDF File From Here 👇🏻👇🏻

Download pdf file of this post

उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट 400+ Chemistry Important Gk Questions With Answers in Hindi Pdf Part-6 - GyAAnigk पढ़कर Chemistry (रसायन विज्ञान) के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला होगा।


तो नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING" 🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।

नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।

-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

Post a Comment

और नया पुराने