[PDF] Current Affairs In Hindi Of August 2023 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी अगस्त दूसरा सप्ताह 2023 - GyAAnigk



तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे, किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 25 से 30% सामान्य ज्ञान (General Knowledge) और करंट अफेयर्स (Current Affairsके प्रश्न होते हैं।

इसलिए, यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो देश भर के शीर्ष कॉलेजों में Admission लेना चाहते हैं या सरकारी नौकरी (UPSC SSC RRB-NTPC Etc) की किसी भी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपके लिए करंट अफेयर्स (Current Affairs) और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) विषयों की जानकारी रहना बहुत जरूरी है।
[PDF] Current Affairs In Hindi Of August 2023 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी अगस्त दूसरा सप्ताह 2023 - GyAAnigk

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स (Weekly Current Affairs‌) एक ऐसी विषय होती है जिसमें हम देश और विदेश में हो रही ताज़ा खबरों और घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं। इससे हमें देश और दुनिया के सभी महत्वपूर्ण विषयों से अवगत रहने का मौका मिलता है।

इसमें राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक मुद्दे, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, संस्कृति और विविध अन्य विषयों से जुड़ी जानकारी शामिल होती है।

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स ब्लॉग पोस्ट हमें समय-समय पर हो रही घटनाओं की संक्षिप्त जानकारी उपलब्ध कराती है।

आज के इस पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi Of August 2023 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी अगस्त दूसरा सप्ताह 2023 - GyAAnigk में हमनें August 2023 के दूसरे सप्ताह के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स के 35 सवालों को हल किया है।


आज के सवाल कुछ इस प्रकार होंगे 👇🏻👇🏻

  • 2 अलग-अलग टीमों के लिए लिस्ट-ए में डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले खिलाड़ी कौन बनें हैं?
  • 24×7 वीडियो बैंकिंग सेवा प्रदान करने वाला भारत का पहला बैंक कौन-सा बना है?
  • किस राज्य ने विधानसभा में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है?
  • T-20 में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज कौन बनें हैं?
  • RBI ने UPI Lite के लिए पेमेंट लिमिट बढ़ाकर कितना रूपए करने का प्रस्ताव दिया है?

इत्यादि इसी तरह के सवालों का जवाब मिलेगा तो इस पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़े।
 
 
और हां आप हमारे Site से Pdf File फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।



Table Of Contents




Weekly Current Affairs In Hindi Of 2nd Week 2023 Pdf - GyAAnigk



प्रश्न 1:- T20I क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज कौन बने हैं?
उत्तर :- तिलक वर्मा।


प्रश्न 2:- किस राज्य की विधानसभा ने 'समान नागरिक संहिता' के विरोध में एक प्रस्ताव पास किया है?
उत्तर :- केरल विधानसभा ने।


प्रश्न 3:- किसने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक पारित किया है?
उत्तर :- राज्यसभा ने।


प्रश्न 4:- इंस्टाग्राम पर 600 मिलियन फॉलोअर्स पाने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति कौन बनें हैं?
उत्तर :- क्रिस्टियानो रोनाल्डो।


प्रश्न 5:- किस राज्य ने Rhinoceros 🦏 के संरक्षण के लिए राइनो टास्क फोर्स गठित किया है?
उत्तर :- बिहार राज्य ने।


प्रश्न 6:- 10 दिवसीय मालाबार अभ्यास पहली बार किस देश के द्वारा आयोजित किया जाएगा?
उत्तर :- ऑस्ट्रेलिया देश के द्वारा।


प्रश्न 7:- भारत ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों में कुल कितने पदक जीते हैं?
उत्तर :- 26 पदक।




प्रश्न 8:- भारतीय GPS (Global Positioning System ) नाविक (NavIC - Navigation with Indian Constellation) को किन उपकरणों से जोड़ा जाएगा?
उत्तर :- आधार नामांकन उपकरणों से।


प्रश्न 9:- 2 अलग-अलग टीमों के लिए लिस्ट-ए में डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले खिलाड़ी कौन बनें हैं?
उत्तर :- पृथ्वी शॉ।


प्रश्न 10:- 24×7 वीडियो बैंकिंग सेवा प्रदान करने वाला भारत का पहला बैंक कौन-सा बना है?
उत्तर :- AU (Action and Urgency) Small Finance Bank.


प्रश्न 11:- किस देश ने 2030 तक 30 हजार भारतीय विद्यार्थियों को प्रवेश देने का लक्ष्‍य रखा है?
उत्तर :- फ्रांस ने।


प्रश्न 12:- BRICS (Brazil Russia India China And South Africa) स्टार्टअप फोरम किस देश के द्वारा लांच किया गया है?
उत्तर :- भारत के द्वारा।


प्रश्न 13:- प्रधानमंत्री गतिशक्ति के तहत कितने हजार करोड़ रुपए से अधिक की 6 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की सिफारिश की गई है?
उत्तर :- 28 हजार करोड़ रुपए से अधिक।


प्रश्न 14:- किस देश ने AHC (Asian Hockey Championship) जीत लिया है?
उत्तर :- अपने प्यारे देश भारत ने (मलेशिया - उपविजेता)।




प्रश्न 15:- किसने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों को 76 वीरता पुरस्कारों की मंजूरी दी है?
उत्तर :- राष्ट्रपति ने।


प्रश्न 16:- किसने अब पहली से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा कार्यक्रम अनिवार्य कर दिया है?
उत्तर :- CBSE (Central Board of Secondary Education) ने।


प्रश्न 17:- जम्मू-कश्मीर के किस जिले में LOC (Line of Control) के पास भारत के पहले पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर :- कुपवाड़ा जिले में।


प्रश्न 18:- किसने केंद्रीय वस्तु और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2023 और एकीकृत वस्तु और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया है?
उत्तर :- संसद ने।


इस पोस्ट के सभी पूर्ण रूप
AHC 
Asian Hockey Championship
BRICS
Brazil, Russia, India, China And South Africa
AU
Action and Urgency
NavIC
Navigation with Indian Constellation
GPS
Global Positioning System
SL3
Standing/lower limb impairment/severe
SL4
Standing/ lower limb impairment/minor
EC
Election Commissioner
LOC
Line of Control
CEC
Chief Election Commissioner
CBSE
Central Board of Secondary Education
UPI
Unified Payment Interface
RBI
Reserve Bank Of India
FIH
International Hockey Federation
ICC
International Cricket Council



साप्ताहिक करेंट अफेयर्स इन हिंदी अगस्त दूसरा सप्ताह 2023 Pdf - GyAAnigk



प्रश्न 19:- किसने CEC (Chief Election Commissioner) और EC (Election Commissioner) की नियुक्ति पर नया विधेयक पेश किया है?
उत्तर :- केंद्र सरकार ने।


प्रश्न 20:- इस वर्ष कुल कितने कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक दिये जाने की घोषणा की गई है?
उत्तर :- 53 कर्मियों को।


प्रश्न 21:- पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल 2023 में किस जोड़ी ने SL3 (Standing/lower limb impairment/severe) & SL4 (Standing/ lower limb impairment/minor) श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता है?
उत्तर :- प्रमोद भगत और सुकांत कदम।




प्रश्न 22:- किसने केंद्र से आधिकारिक तौर पर राज्य का नाम केरल से बदलकर केरलम करने का आग्रह किया है?
उत्तर :- केरल विधानसभा ने।


प्रश्न 23:- ब्रिटिश काल के 3 कानूनों को बदलने के लिए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य विधेयक कहां पेश किए गए हैं?
उत्तर :- लोकसभा में।


प्रश्न 24:- भारतीय हॉकी टीम FIH (International Hockey Federation) की नवीनतम रैंकिंग में कौन-से स्थान पर है?
उत्तर :- तीसरे स्थान पर।


प्रश्न 25:- किस राज्य ने विधानसभा में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है?
उत्तर :- उत्तर प्रदेश ने।


प्रश्न 26:- T-20 में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज कौन बनें हैं?
उत्तर :- कुलदीप यादव।


प्रश्न 27:- किस राज्य सरकार ने “इंदिरा गांधी मुफ्त स्मार्टफोन योजना 2023” की शुरुआत की है?


प्रश्न 28:- RBI (Reserve Bank Of India) ने UPI (Unified Payment Interface) Lite के लिए पेमेंट लिमिट बढ़ाकर कितना रूपए करने का प्रस्ताव दिया है?
उत्तर :- 500 रूपए।




प्रश्न 29:- किस देश ने भारत के लिए 4 पारगमन मार्गो को अनुमति दे दी है?
उत्तर :- बांग्लादेश ने।


प्रश्न 30:- समग्र वित्तीय स्वास्थ्य स्कोरकार्ड के मामले में दूसरे स्थान कौन-सा राज्य है?
उत्तर :- छत्तीसगढ़।


प्रश्न 31:- किस देश ने चेहरे की पहचान डेटा का उपयोग करने के लिए नियमों का मसौदा तैयार किया है?
उत्तर :- चीन ने।


प्रश्न 32:- RBI ने रेपो रेट कितना प्रतिशत रखा है?
उत्तर :- 6.5 प्रतिशत।


प्रश्न 33:- किस केन्द्रीय मंत्री ने गुजरात में तटीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए 360 करोड़ रुपये की 3 सम्‍पर्क परियोजनाओं का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- गृह मंत्री अमित शाह जी ने।




प्रश्न 34:- नवीनतम सर्वे के अनुसार किस राज्य में हाथियों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली है?
उत्तर :- कर्नाटक राज्य में।



Weekly Current Affairs Of August Month 2023 In Hindi Pdf




प्रश्न 35:- इस वर्ष जुलाई में भारत का कुल निर्यात लगभग कितना अरब डॉलर होने का अनुमान है?
उत्तर :- 60 अरब डॉलर।


प्रश्न 36:- किस देश ने 11 अगस्त को अपना पहला मून लैंडर लूना-25 लॉन्च किया है?
उत्तर :- रूस ने।



FAQ Section Of Weekly Current Affairs In Hindi Pdf Of August 2023 2nd Week


प्रश्न :- किस राज्य ने विधानसभा में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है?
उत्तर :- उत्तर प्रदेश ने।



प्रश्न :- किस राज्य सरकार ने “इंदिरा गांधी मुफ्त स्मार्टफोन योजना 2023” की शुरुआत की है?
उत्तर :- 
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने 10 अगस्त 2023 से "इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना" (Indira Gandhi Smartphone Scheme) की शुरूआत की है।
  • इस योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों में पात्र महिलाओं को स्मार्टफोन और इंटरनेट मुफ्त में वितरित किया जाएगा।
  • 10 अगस्त से योजना के प्रथम चरण के तहत भीलवाड़ा जिले में 1 लाख 36 हजार 868 लाभार्थियों को स्मार्ट फोन दिये जाएंगे।
  • पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को फोन बांटे जाने हैं।
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी चिरंजीवी योजना के तहत पंजीकृत 40 लाख महिलाओं और लड़कियों को मुफ्त मोबाइल फोन बांट रहे हैं।
  • शिविरों में लाभार्थी अपनी पसंद का स्मार्टफोन चुनने का मौका मिला।



प्रश्न :- RBI ने UPI Lite के लिए पेमेंट लिमिट बढ़ाकर कितना रूपए करने का प्रस्ताव दिया है?
उत्तर :- 500 रूपए।


किसने CEC और EC की नियुक्ति पर नया विधेयक पेश किया है?
जवाब कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें 🙏🙏




*Also Check These Labels 👇🏻👇🏻



👇🏻 Download Pdf File Of Current Affairs In Hindi Of August 2023 2nd Week 👇🏻
Download pdf file of this post

उम्मीद करता हूं कि आपको यह [PDF] Current Affairs In Hindi Of August 2023 2nd Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी अगस्त दूसरा सप्ताह 2023 - GyAAnigk पढ़कर August 2023 के दूसरे सप्ताह के Most Important Current Affairs के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।


तो नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING" 🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻। और इस पोस्ट के नीचे एक प्यारा सा कमेंट करके जाएं धन्यवाद।

नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-----------------------------

Post a Comment

और नया पुराने