[PDF] Current Affairs In Hindi Of June 2023 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी जून पहला सप्ताह 2023 - GyAAnigk



तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे, किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 25 से 30% सामान्य ज्ञान (General Knowledge) और करंट अफेयर्स (Current Affairsके प्रश्न होते हैं।

इसलिए, यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो देश भर के शीर्ष कॉलेजों में Admission लेना चाहते हैं या सरकारी नौकरी (UPSC SSC RRB-NTPC Etc) की किसी भी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपके लिए करंट अफेयर्स (Current Affairs) और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) विषयों की जानकारी रहना बहुत जरूरी है।
[PDF] Current Affairs In Hindi Of June 2023 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी जून पहला सप्ताह 2023 - GyAAnigk

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स (Weekly Current Affairs‌) एक ऐसी विषय होती है जिसमें हम देश और विदेश में हो रही ताज़ा खबरों और घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं। इससे हमें देश और दुनिया के सभी महत्वपूर्ण विषयों से अवगत रहने का मौका मिलता है।

इसमें राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक मुद्दे, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, संस्कृति और विविध अन्य विषयों से जुड़ी जानकारी शामिल होती है।

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स ब्लॉग पोस्ट हमें समय-समय पर हो रही घटनाओं की संक्षिप्त जानकारी उपलब्ध कराती है।

आज के इस पोस्ट [PDF] Current Affairs In Hindi Of June 2023 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी जून पहला सप्ताह 2023 - GyAAnigk में हमनें June 2023 के पहले सप्ताह के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स के 35 सवालों को हल किया है।


आज के सवाल कुछ इस प्रकार होंगे 👇🏻👇🏻

  • भारत का पहला कार्बन न्यूट्रल गांव कहां विकसित किया जा रहा है?
  • किस राज्य में दुनिया का पहला 3D प्रिंटेड हिन्दू मंदिर बनाया जा रहा है?
  • किस राज्य सरकार ने सभी घरों को 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है?
  • किस पेमेंट गेटवे ने ‘Turbo UPI (Unified Payment Interface)’ सर्विस लांच की है?
  • पर्वतारोहण का कोर्स पूरा करने वाली पहली महिला NCC (National Cadet Corps) कैडेट कौन बनीं हैं?

इत्यादि इसी तरह के सवालों का जवाब मिलेगा तो इस पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़े।
 
 
और हां आप हमारे Site से Pdf File फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।



Table Of Contents




Weekly Current Affairs In Hindi Of June 1st Week 2023 Pdf - GyAAnigk



प्रश्न 1:- किस राज्य सरकार ने अपने सभी 33 जिलों में कम से कम एक नशामुक्ति केंद्र स्थापित किया है?
उत्तर :- तेलंगाना राज्य सरकार ने।


प्रश्न 2:- किस राज्य के किसानों को ‘किसान सम्मान निधि’ के तहत सालाना 12 हजार रुपये मिलेंगे?
उत्तर :- महाराष्ट्र राज्य के‌।


प्रश्न 3:- UAE (United Arab Emirates) देश के किस शहर ने ड्रोन के माध्यम से दवा वितरण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
उत्तर :- दुबई ने।


प्रश्न 4:- मध्य प्रदेश राज्य का पहला सौर शहर कौन सा होगा?
उत्तर :- सांची।


प्रश्न 5:- संरक्षित बीजों के संरक्षण के लिए 1 समिति को अधिसूचित करने वाला पहला राज्य कौन-सा बना है?
उत्तर :- ओडिशा राज्य


प्रश्न 6:- वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में भारत की शहरी बेरोजगारी दर गिरकर कितनी प्रतिशत हो गई है?
उत्तर :- 6.8%।


प्रश्न 7:- किस राज्य के बांद्रा-वर्सोवा समुद्री पुल का नाम वीर सावरकर के नाम पर रखा जाएगा?
उत्तर :- महाराष्ट्र राज्य के।




प्रश्न 8:- किस IIT (Indian Institute Of Technology) ने पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के लिए HCLTech के साथ एक MoU (Memorandum Of Understanding) पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- IIT खड़गपुर ने।


प्रश्न 9:- NATO (North Atlantic Treaty Organization) Countries ने किस देश की रक्षा के लिए आर्कटिक सैन्य अभ्यास किया है?
उत्तर :- फिनलैंड के लिए।


प्रश्न 10:- किस राज्य सरकार ने आरक्षण फोर्मुले की समीक्षा के लिए Expert Panel का गठन किया है?
उत्तर :- मेघालय राज्य सरकार ने।


प्रश्न 11:- भारत के लिए किस देश में दूसरी जलविद्युत परियोजना स्थापित करने की मंजूरी मिली है?
उत्तर :- नेपाल में।


प्रश्न 12:- किस देश के राष्ट्रपति ने नए सख्त समलैंगिक विरोधी कानून को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- युगांडा देश के।


प्रश्न 13:- किस शहर में पहली प्रीमियर हैंडबॉल लीग की शुरूआत की जाएगी?
उत्तर :- जयपुर में।


प्रश्न 14:- किस राज्य सरकार ने ड्रॉपआउट को वापस स्कूल में लाने के लिए NIOS (National Institute of Open Schooling) के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- मेघालय राज्य सरकार ने।




प्रश्न 15:- किस राज्य सरकार ने बजाज फिनसर्व के साथ 5 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता किया है?
उत्तर :- महाराष्ट्र राज्य सरकार ने।


प्रश्न 16:- किस खिलाड़ी को IPL (Indian Premier League) 2023 में Most Valuable Player of the Season (MVP) का अवार्ड मिला है?
उत्तर :- शुभमन गील को।


प्रश्न 17:- फ्रांसीसी रेल कंपनी एल्सटॉम कितने एल्यूमीनियम बॉडी वाली वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण करेगी?
उत्तर :- 100।


प्रश्न 18:- किस राज्य से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है?
उत्तर :- ओड़िशा राज्य से।


इस पोस्ट के सभी पूर्ण रूप
NIOS
National Institute of Open Schooling
NATO
North Atlantic Treaty Organization
MoU
Memorandum Of Understanding
IIT
Indian Institute Of Technology
UAE
United Arab Emirates
AIIMS
All India Institute Of Medical Science
NABH
National Accreditation Board for Hospitals & Healthcare Providers
NATO
North Atlantic Treaty Organization
AI
Artificial Intelligence
MVP
Most Valuable Player of the Season
IPL
Indian Premier League
FDC
Fixed Dose Combinations
NCC
National Cadet Corps
BPCL
Bharat Petroleum Corporation Limited
UPI
Unified Payment Interface



साप्ताहिक करेंट अफेयर्स इन हिंदी जून पहला सप्ताह 2023 Pdf - GyAAnigk




प्रश्न 19:- किस देश ने 2030 तक चाँद पर इंसान को भेजने की घोषणा की है?
उत्तर :- चीन ने।


प्रश्न 20:- भारत का पहला कार्बन न्यूट्रल गांव कहां विकसित किया जा रहा है?
उत्तर :- ठाणे के भिवंडी तालुका में।


प्रश्न 21:- किस राज्य सरकार के द्वारा नई आवास योजना (मो घर) की घोषणा की गई है?
उत्तर :- ओडिशा राज्य सरकार के द्वारा।




प्रश्न 22:- व्यक्तिगत सिगरेट पर स्वास्थ्य चेतावनी लगाने वाला दुनिया का पहला देश कौन-सा बना है?
उत्तर :- कनाडा।


प्रश्न 23:- किस राज्य में दुनिया का पहला 3D प्रिंटेड हिन्दू मंदिर बनाया जा रहा है?
उत्तर :- तेलंगाना राज्य में।


प्रश्न 24:- कौन-सा देश जुलाई 2023 से तेल उत्पादन में प्रतिदिन 10 लाख बैरल की कटौती करेगा?
उत्तर :- सऊदी अरब।


प्रश्न 25:- किस राज्य के कोझिकोड में मुफ्त दवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी की शुरूआत की गई है?
उत्तर :- केरल राज्य के।


प्रश्न 26:- किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 'ओडिशा For AI, और AI (Artificial Intelligence) for Youth' पहल की शुरूआत की‌ है?
उत्तर :- ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी ने।


प्रश्न 27:- फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार सबसे मूल्यवान फूटबॉल क्लब कौन-सा है?
उत्तर :- रियल मेड्रिड।


प्रश्न 28:- किस राज्य सरकार ने सभी घरों को 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है?




प्रश्न 29:- NABH (National Accreditation Board for Hospitals & Healthcare Providers) की मान्यता प्राप्त करने वाला देश का पहला AIIMS (All India Institute Of Medical Science) कौन-सा बना है?
उत्तर :- AIIMS नागपुर। 


प्रश्न 30:- किस पेमेंट गेटवे ने ‘Turbo UPI (Unified Payment Interface)’ सर्विस लांच की है?
उत्तर :- रेजरपे ने।


प्रश्न 31:- किस कंपनी ने उत्सर्जन कम करने के लिए इथेनॉल डीजल मिश्रण विकसित किया है?
उत्तर :- BPCL (Bharat Petroleum Corporation Limited) ने।


प्रश्न 32:- पर्वतारोहण का कोर्स पूरा करने वाली पहली महिला NCC (National Cadet Corps) कैडेट कौन बनीं हैं?
उत्तर :- शालिनी सिंह।


प्रश्न 33:- विश्व मौसम विज्ञान संगठन की पहली महिला महासचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- सेलेस्ते साउलो को।




प्रश्न 34:- स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कहां Integrated Command and Control Central की स्थापना की गयी है?
उत्तर :- श्रीनगर में।



Weekly Current Affairs Of June Month 2023 In Hindi Pdf




प्रश्न 35:- केंद्र सरकार ने सामान्य बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कितने FDC (Fixed Dose Combinations) दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है?
उत्तर :- 14 दवाओं पर।


FAQ Section Of Weekly Current Affairs In Hindi Pdf Of June 2023 1st Week


प्रश्न:- मध्य प्रदेश राज्य का पहला सौर शहर कौन सा होगा?
विस्तार :- सांची शहर मध्य प्रदेश राज्य का पहला और भारत का दूसरा सौर शहर होगा। आपको बता दें कि ओडिशा का कोणार्क शहर भारत का पहला सोलर सिटी है। सांची में चल रहे प्रोजेक्ट में 75 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया था। यदि आप घरेलू कनेक्शन में 5 किलोवाट का सोलर लगाते हैं तो आपको घरेलू रूफ टॉप लगवाने के लिए सरकार 40 प्रतिशत सब्सिडी देगी जबकि, इसमें हितग्राही को 60 प्रतिशत अंशदान देना होगा।



प्रश्न:- भारत का पहला कार्बन न्यूट्रल गांव कहां विकसित किया जा रहा है?
विस्तार :- केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल जी ने हाल ही में ठाणे जिले में स्थित भिवंडी तालुका में भारत के पहले carbon-neutral village के विकास की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन को कम करना और एक स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए स्थायी प्रथाओं को बढ़ावा देना है। carbon-neutral village के साथ-साथ 121 आदिवासी गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है।




प्रश्न:- व्यक्तिगत सिगरेट पर स्वास्थ्य चेतावनी लगाने वाला दुनिया का पहला देश कौन-सा बना है?
विस्तार :- कनाडा अपने देशवासियों को धूम्रपान करने से रोकने और उन्हें धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित करने की ओर एक कदम बढ़ा रहा है। सिगरेट ल्यूकेमिया का कारण है। हर कश में जहर है। ऐसे कुछ संदेशों को कनाडा जल्द ही हर सिगरेट पर अंग्रेजी और फ्रेंच दोनों भाषाओं में प्रिंट करेगा। अब हर सिगरेट पर स्वास्थ्य चेतावनी छापनी पड़ेगी। कनाडा ऐसा करने वाला यह दुनिया का पहला देश बन गया है।



प्रश्न:- किस राज्य में दुनिया का पहला 3D प्रिंटेड हिन्दू मंदिर बनाया जा रहा है?
विस्तार :- तेलंगाना राज्य में विश्व का पहला 3डी प्रिंटेड हिंदू मंदिर बनवाया जा रहा है। यह मंदिर 3,800 वर्ग फुट के क्षेत्र में बनाया जा रहा है। अप्सूजा इंफ्राटेक ने इस प्रोजेक्ट के लिए 3डी प्रिंटेड कंस्ट्रक्शन कंपनी सिंप्लीफोर्ज क्रिएशन्स के साथ करार किया है। IIT हैदराबाद के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर "के वी एल सुब्रमण्यम" और उनके Research Group ने Idea और डिजाइन को विकसित किया गया है।



प्रश्न:- फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार सबसे मूल्यवान फूटबॉल क्लब कौन-सा है?
विस्तार :- इसके लिए आप हमारा यह ब्लॉग पोस्ट (फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार सबसे मूल्यवान फूटबॉल क्लब) पढ़ सकते हैं जिसमें इसके बारे में डिटेल से जानकारी दी गई है।




आज का सवाल आपके लिए 👇👇 
किस देश ने 2030 तक चाँद पर इंसान को भेजने की घोषणा की है?
जवाब कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें 🙏🙏




*Also Check These Labels 👇🏻👇🏻



👇🏻 Download Pdf File Of Current Affairs In Hindi Of June 2023 1st Week 👇🏻
Download pdf file of this post


उम्मीद करता हूं कि आपको यह [PDF] Current Affairs In Hindi Of June 2023 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी जून पहला सप्ताह 2023 - GyAAnigk पढ़कर June 2023 के पहले सप्ताह के Most Important Current Affairs के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।


तो नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING" 🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻। और इस पोस्ट के नीचे एक प्यारा सा कमेंट करके जाएं धन्यवाद।

नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-----------------------------

Post a Comment

और नया पुराने