मार्च 2022 में भारत और विश्व में पहली बार | March 2022 Mein Bharat Aur Vishva Mein Pahli Baar - GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे,किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 25 से 30% सामान्य ज्ञान (General Knowledgeऔर करंट अफेयर्स (Current Affairsके प्रश्न होते हैं।

इसलिए, यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो देश भर के शीर्ष कॉलेजों में Admission लेना चाहते हैं या सरकारी नौकरी की किसी भी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपके लिए करंट अफेयर्स (Current Affairs) और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) विषयों की जानकारी रहना बहुत जरूरी है।
 
आज के इस पोस्ट मार्च 2022 में भारत और विश्व में पहली बार | March 2022 Mein Bharat Aur Vishva Mein Pahli Baar - GyAAnigk में हम मार्च 2022 में भारत और विश्व में पहली बार हुई घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
आज के इस पोस्ट मार्च 2022 में भारत और विश्व में पहली बार | March 2022 Mein Bharat Aur Vishva Mein Pahli Baar - GyAAnigk में हम मार्च 2022 में भारत और विश्व में पहली बार हुई घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।



आज के सवाल कुछ इस प्रकार होंगे 👇🏻👇🏻

  • किस राज्य की विधानसभा पेपरलेस बनने वाली देश की पहली पेपरलेस विधानसभा बन गयी है?
  • किस राज्य सरकार ने भारत में पहली बार बच्चों के लिए बाल बजट पेश किया है?
  • कौन सा राज्य भारत का पहला ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है?
  •  ICC Women's World Cup के सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली विश्व की पहली खिलाड़ी कौन बनी हैं?
  • कौन सी महिला क्रिकेटर छह ODI World Cup में खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं?

इत्यादि इसी तरह के सवालों का जवाब मिलेगा तो इस पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़े। 

और हां आप हमारे Site से Pdf File फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।


March 2022 Mein Bharat Aur Vishva Mein Pahli Baar PDF Download - GyAAnigk


प्रश्न 1:- प्रतिष्ठित बोल्ट जमान पदक से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं?
उत्तर :- दीपक धर।

प्रश्न 2:- कौन सा बैंक GIFT City (Gujarat International Finance Tech City) में कार्यालय खोलने वाली पहली बहुपक्षीय एजेंसी बन जाएगी?
उत्तर :- NDB अर्थात National Development Bank

प्रश्न 3:- विश्व पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 के व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी कौन बनी हैं?
उत्तर :- पूजा जातयान।

प्रश्न 4:- किस राज्य के चेन्नई में सड़क पर रहने वाले जानवरों के लिए भारत की पहली "एंबुलेंस सेवा" की शुरुआत की है?
उत्तर :- तमिलनाडु।

प्रश्न 5:- BSES यमुना पावर लिमिटेड द्वारा भारत का पहला "Smart Managed EV Charging Station" कहां पर खोला गया है?
उत्तर :- दिल्ली में।

प्रश्न 6:- प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के फाइनल में पटना पाइरेट्स को हराकर किस टीम ने पहला PKL (Pro Kabbadi League) खिताब जीता है?
उत्तर :- दबंग दिल्ली।

प्रश्न 7:- किस राज्य में भारत का पहला Floating Storage & Regasification Unit (FSRU) प्राप्त हुआ है?
उत्तर :- महाराष्ट्र राज्य में।

प्रश्न 8:- कौन सी एयरलाइन "Synhelion Solar Fuel" का उपयोग करने वाली विश्व की पहली एयरलाइन बन जाएगी?
उत्तर :- SWISS Solar Aviation।
 
 


प्रश्न 9:- कौन सी महिला क्रिकेटर छह ODI (One Day International) World Cup में खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं?
उत्तर :- कप्तान मिताली राज।

प्रश्न 10:- पालतू कुत्ते के लिए किस बीमा कंपनी ने स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरूआत की है?
उत्तर :- फ्यूचर जेनरली।

प्रश्न 11:- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी "प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद" की बढ़ोतरी के मामले में कौन सा राज्य पहले स्थान पर रहा है?
उत्तर :- तेलंगाना।

प्रश्न 12:- भारत के पहले स्वदेशी फ्लाइंग ट्रेनर हंसा-एनजी ने किस शहर में समुद्र स्तर का परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा किया है?
उत्तर :- पुडुचेरी।

प्रश्न 13:- भारत के किस राज्य ने मिशन इन्द्रधनुष में पहला स्थान हासिल किया है?
उत्तर :- ओडिशा राज्य ने।

प्रश्न 14:- "ICC (International Cricket Council) Test All-rounder" की सूची में कौन सा भारतीय खिलाड़ी प्रथम स्थान पर पहुँच गया है?
उत्तर :- रविन्द्र जडेजा।

प्रश्न 15:- भारत का पहला महिला-स्वामित्व वाला औद्योगिक पार्क किस शहर में खोला गया है?
उत्तर :- हैदराबाद में।

प्रश्न 16:- ISSF (International Shooting Sport Federation) World Cup 2022 में भारत 7 पदकों (4 गोल्ड, 2 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज) के साथ किस स्थान पर रहा है?
उत्तर :- प्रथम स्थान पर।
 

प्रश्न 17:- लगातार दुसरे वर्ष "SKOCH State of Governance Ranking" में कौन सा राज्य प्रथम स्थान पर रहा है?
उत्तर :- आंध्र प्रदेश।

प्रश्न 18:- किस केंद्रीय मंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारत के पहले ड्रोन स्कूल का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने।

प्रश्न 19:- ICC Women's World Cup के सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली विश्व की पहली खिलाड़ी कौन बनी हैं?
उत्तर :- मिताली राज।

प्रश्न 20:- डिजिटल भूमि दस्तावेजों को डोर स्टेप डिलीवरी की सुविधा देने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है?
उत्तर :- बिहार

प्रश्न 21:- कैटलीन नोवाक को किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है?
उत्तर :- हंगरी।

प्रश्न 22:- कौन सा राज्य भारत का पहला ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है?
उत्तर :- महाराष्ट्र।

प्रश्न 23:- महाराष्ट्र के किस शहर में भारत का पहला मेडिकल सिटी ‘इंद्रायणी मेडिसिटी’ स्थापित करने की घोषणा की गयी है?
उत्तर :- पुणे में।

प्रश्न 24:- कौन सी कंपनी BIS प्रमाणन प्राप्त करने वाली विश्व की पहली Linear Alkylbenzene (LAB) निर्माण कंपनी बनी है?
उत्तर :- तमिलनाडु पेट्रोप्रोडक्ट्स।
 

प्रश्न 25:- भारत के पहले GI-tag वाले कश्मीर कालीन को किस देश के लिए रवाना किया गया है?
उत्तर :- जर्मनी में।

प्रश्न 26:- किस राज्य सरकार ने भारत में पहली बार बच्चों के लिए बाल बजट पेश किया है?

प्रश्न 27:- भारत का इक्विटी बाजार पहली बार बाजार पूंजीकरण के मामले में विश्व में कौन से स्थान पर पहुच गया है?
उत्तर :- पांचवें स्थान पर।

प्रश्न 28:- कौन सा कॉलेज अपने 100 साल के इतिहास में पहली बार महिलाओं को प्रवेश देगा?
उत्तर :- राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC), देहरादून।

प्रश्न 29:- RBI (Reserve Bank Of India) के PPI (Prepaid Payment Instruments) Interoperability दिशानिर्देशों को प्राप्त करने वाला पहला फिनटेक कौनसा बना है?
उत्तर :- लिवक्विक।

प्रश्न 30:- देश का पहला AI और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पार्क "ARTPARK" किस शहर में लॉन्च किया गया है?
उत्तर :- बेंगलुरु में।

प्रश्न 31:- कौनसी भारतीय महिला क्रिकेटर एकदिवसीय मैच में 250 विकेट लेने वाली विश्व की पहली महिला गेंदबाज बनी हैं?
उत्तर :- झूलन गोस्वामी।

प्रश्न 32:- किस शहर में भारत का पहला डिजिटल वाटर बैंक 'AQVERIUM' लॉन्च किया गया है?
उत्तर :- बेंगलुरु में।
 

प्रश्न 33:- कौन सा राज्य भारत में सबसे कम मातृ मृत्यु अनुपात 30 “प्रति एक लाख जीवित जन्म” दर्ज के साथ पहले स्थान पर रहा है?
उत्तर :- केरल।

प्रश्न 34:- कौन सा शहर 2050 तक शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य निर्धारित करने वाला, पहला दक्षिण एशियाई शहर बन गया है?
उत्तर :- मुम्बई।

प्रश्न 35:- किस शहर में भारत का पहला विश्व शांति केंद्र स्थापित किया जायेगा?
उत्तर :- गुरुग्राम में।
 
प्रश्न 36:- "M3M Hurun Global Rich List 2022" में कौन पहले स्थान पर रहा है?
उत्तर :- एलोन मस्क।
 
प्रश्न 37:- हाल ही में जारी "World Happiness Report 2022" रैंकिंग रिपोर्ट में फ़िनलैंड लगातार कौन सी बार पहले स्थान पर रहा है?
उत्तर :- पांचवीं बार।

प्रश्न 38:- हाल ही में जारी किये गए अध्ययन के मुताबिक, सूचीबद्ध कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं के मामले में कौन सा देश दक्षिण एशिया में पहले स्थान पर है?
उत्तर :- बांग्लादेश।
 
प्रश्न 39:- हैदराबाद एफसी ने गोवा में खेले गए फाइनल में किसे हराकर पहली बार इंडियन सुपर लीग टूर्नामेंट जीता है?
उत्तर :- केरला ब्लास्टर्स को।

प्रश्न 40:- किस राज्य की विधानसभा पेपरलेस बनने वाली देश की पहली पेपरलेस विधानसभा बन गयी है?
उत्तर :- नागालैंड विधानसभा।
 
 
प्रश्न 41:- भारत का पहला वर्चुअल स्मार्ट ग्रिड नॉलेज सेंटर का शुभारम्भ कहाँ किया गया है?
उत्तर :- मानेसर में।
 
प्रश्न 42:- भारत ने पहली बार कितने अरब डॉलर के माल निर्यात का लक्ष्य हासिल किया है?
उत्तर :- 400 अरब डॉलर।
 
प्रश्न 43:-  भारतीय संविधान का पहली बार किस लिपि में अनुवाद किया गया है?
उत्तर :- ओल चिकी लिपि में।
 
प्रश्न 44:- कौन प्रित्ज़कर पुरस्कार 2022 जीतने वाले पहले अफ्रीकी बने हैं?
उत्तर :- फ्रांसिस केरे।
 
प्रश्न 45:- कौन पद्म भूषण से सम्मानित होने वाले पहले पैरा एथलीट बन गए हैं?
उत्तर :- देवेंद्र झाझरिया। 

प्रश्न 46:- कार्बन-तटस्थ खेती के तरीकों को पेश करने वाला भारत का पहला राज्य कौनसा बना है?
उत्तर :- केरल राज्य।

प्रश्न 47:- कौन सी कंपनी फीफा विश्व कप 2022 को स्पॉन्सर करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी है?
उत्तर :- बायजूस।

प्रश्न 48:- किस मंत्रालय द्वारा विश्व का पहला बहुकेंद्र चरण III नैदानिक ​​परीक्षण शुरू किया गया है?
उत्तर :- आयुष मंत्रालय द्वारा।
 
 
प्रश्न 49:- टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम परियों (151) में 8 हजार रन बनाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं?
उत्तर :- स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)

प्रश्न 50:- कचरे से बनी भारत की पहली सड़क किस राज्य में मनाई गयी है?
उत्तर :- गुजरात में।
 
प्रश्न 52:- किस देश के वैज्ञानिकों ने पहली बार मानव रक्त में माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण का पता लगाया है?
उत्तर :- नेदरलैंड के वैज्ञानिकों ने।
 
प्रश्न 53:- भारत में पहली बार खुरदरे दांत वाली डॉल्फ़िन (Steno bredanensis) को किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में देखा गया है?
उत्तर :- लक्षद्वीप में।
 





अगर आपको भी इस विषय ( मार्च 2022 में भारत और विश्व में पहली बार | March 2022 Mein Bharat Aur Vishva Mein Pahli Baar - GyAAnigk ) के बारे में कुछ भी जानकारी है तो Comment Box में जरूर बताएं ताकि आपको जो जानकारी है वह सबको प्राप्त हो सके।

आप हमारा अंतिम पोस्ट   [PDF] Current Affairs In Hindi | करेंट अफेयर्स इन हिंदी March 2022 5th Week - GyAAnigk    भी पढ़ सकते हैं!

आज का सवाल आपके लिए 👇👇 
कौन सी कंपनी BIS प्रमाणन प्राप्त करने वाली विश्व की पहली Linear Alkylbenzene (LAB) निर्माण कंपनी बनी है?
जवाब कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें 🙏🙏


Also Check These Labels 👇🏻👇🏻


Download Pdf File Of मार्च 2022 में भारत और विश्व में पहली बार | March 2022 Mein Bharat Aur Vishva Mein Pahli Baar - GyAAnigk👇🏻👇🏻

उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट मार्च 2022 में भारत और विश्व में पहली बार | March 2022 Mein Bharat Aur Vishva Mein Pahli Baar - GyAAnigk पढ़कर मार्च 2022 में भारत और विश्व में पहली बार हुई घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।

तो नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻। और इस पोस्ट के नीचे एक प्यारा सा कमेंट करके जाएं धन्यवाद।

नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-----------------------------

Post a Comment

और नया पुराने