50+ RBI Related Gk Questions And Answers In Hindi Pdf | भारतीय रिजर्व बैंक से संबंधित प्रश्न - GyAAnigk
यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो देश भर के शीर्ष कॉलेजों में Admission लेना चाहते हैं या सरकारी नौकरी की किसी भी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपके लिए करंट अफेयर्स (Current Affairs) और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) विषयों की जानकारी रहना बहुत जरूरी है।
तो चलिए शुरू करते हैं 🤷🏻🤷🏻
आरबीआई या भारतीय रिज़र्व बैंक भारत की मुख्य आर्थिक निकायों में से एक है। यह भारत सरकार के लिए मुद्रा नीति बनाने, अर्थव्यवस्था के स्थिरता और Financial Architecture की रक्षा करने के लिए जिम्मेदार होती है।
आरबीआई ने भारत के वित्तीय विस्तार को प्रभावित करने वाली कई नीतियों और नियमों का विकास किया है।
इसके साथ ही आरबीआई भारत की आर्थिक नीति में सुधार करने और Financial Architecture के लिए अन्य संस्थाओं के साथ सहयोग करती है। इस ब्लॉग पोस्ट में हम RBI से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर देंगे।
आज के इस पोस्ट 50+ RBI Related Gk Questions And Answers In Hindi Pdf | भारतीय रिजर्व बैंक से संबंधित प्रश्न - GyAAnigk में हम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी कि आरबीआई के बारे में कुछ चर्चा करेंगे।
आज के इस पोस्ट का सवाल कुछ इस प्रकार होंगे 👇🏻👇🏻 :-
इत्यादि सवालों का जवाब आपको इस पोस्ट में मिलेगा, मुझे उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पढ़कर जरूर कुछ ना कुछ सीखने को मिलेगा।
आज के इस पोस्ट 50+ RBI Related Gk Questions And Answers In Hindi Pdf | भारतीय रिजर्व बैंक से संबंधित प्रश्न - GyAAnigk में हम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी कि आरबीआई के बारे में कुछ चर्चा करेंगे।
आज के इस पोस्ट का सवाल कुछ इस प्रकार होंगे 👇🏻👇🏻 :-
- प्रथम आरबीआई गवर्नर कौन थे?
- आजाद भारत के प्रथम आरबीआई गवर्नर कौन थे?
- आरबीआई की स्थापना कब हुई थी?
- आरबीआई का राष्ट्रीयकरण कब हुआ था?
इत्यादि सवालों का जवाब आपको इस पोस्ट में मिलेगा, मुझे उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पढ़कर जरूर कुछ ना कुछ सीखने को मिलेगा।
General Information About RBI (Reserve Bank Of India) in Hindi - GyAAnigk
जिस तरह से किसी परिवार को चलाने के लिए एक मुखिया कि आवश्यकता पड़ती है
उसी प्रकार से भारत में बैंकों को नियंत्रित व संचालन करने के लिए
एक मुखिया की आवश्यकता पड़ी
जिसे हम RBI (Reserve Bank Of India) के नाम से जानते
हैं।
दोस्तों RBI (Reserve Bank Of India) की स्थापना रिजर्व बैंक ऑफ
इण्डिया ऐक्ट 1934 के अनुसार 1 अप्रैल 1935 को हुई थी। किन्तु
आरबीआई का राष्ट्रीयकरण 1949 को किया गया था।
आरबीआई भारत में बैंकों का बैंक है अर्थात जिस तरह से हमें पैसों
कि जरूरत पड़ती है तो हम बैंक के पास जाते हैं उसी प्रकार से बैंकों को भी
पैसों की जरूरत पड़ती है तो बैंक्स आरबीआई के पास जाते हैं।
ऐसा माना जाता है कि
अर्थतज्ञ बाबासाहेब आंबेडकर ने भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना में
अहम भूमिका निभाई हैं। मुझे उम्मीद है कि आपको मेरी यह मेहनत जरूर पसंद
आएगी
------------------------------------
👇🏻 Table Of Content 👇🏻
- RBI Related GK Questions In Hindi Pdf - GyAAnigk
- YouTube Video For More Information About RBI Related General Knowledge Questions Pdf In Hindi
- CRR, SLR, MSF, Repo Rate & Reverse Repo Rate क्या है?
- विभिन्न नोट पर बने ऐतिहासिक स्मारक कौन- कौन से हैं?
- Gk Questions On Indian Currency Notes (RBI Gk In Hindi)
- Frequently Asked Questions FAQ About RBI Related Gk Questions And Answers In Hindi
------------------------------------
भारतीय रिजर्व बैंक से संबंधित प्रश्न उत्तर In Hindi Pdf - GyAAnigk
प्रश्न 1:- भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना किस वर्ष हुई
थी?
उत्तर :- 1 अप्रैल 1935 को।
प्रश्न 2:- आरबीआई का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष किया गया
था?
उत्तर :- 1 जनवरी 1949 को।
प्रश्न 3:-
आरबीआई के राष्ट्रीयकरण के समय आरबीआई के गवर्नर कौन थे?
उत्तर :- सीडी देशमुख जी।
प्रश्न 4:- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का कार्यकाल कितने
वर्षों का होता है?
उत्तर :- 3 वर्षों का।
प्रश्न 5:- ₹1 के नोट पर किसके हस्ताक्षर होते हैं?
उत्तर :- वित्त सचिव के।
प्रश्न 6:- आरबीआई के केंद्रीय कार्यालय में कौन बैठता
है?
उत्तर :- आरबीआई गवर्नर।
प्रश्न 7:- बैंकिंग लोकपाल योजना की शुरुआत किसने की
है?
उत्तर :- आरबीआई ने।
प्रश्न 8:- भारत का केंद्रीय बैंक कौन सा है?
उत्तर :- आरबीआई।
प्रश्न 9:- वर्तमान समय में आरबीआई के गवर्नर कौन हैं?
उत्तर :- शक्तिकांत दास जी।
प्रश्न 10:-
भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना किस अधिनियम के प्रावधानों के
अनुसार
हुई थी?
उत्तर :- भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 के तहत।
प्रश्न 11:-
आरबीआई के वह कौन से गवर्नर हैं जो भारत के प्रधानमंत्री और वित्त
मंत्री
भी रह चुके हैं?
उत्तर :- मनमोहन सिंह।
प्रश्न 12:- आरबीआई का लेखा वर्ष कब से कब तक होता है?
उत्तर :- 1 जुलाई से 30 जून तक।
प्रश्न 13:- आरबीआई के गवर्नर की नियुक्ति कौन करता
है?
उत्तर :- भारत के प्रधानमंत्री।
प्रश्न 14:-
आरबीआई के गवर्नर की नियुक्ति, प्रधानमंत्री किनके सलाह पर करते हैं?
उत्तर :- वित्त मंत्री की सलाह पर।
प्रश्न 15:-
आरबीआई ने RTGS सेवा को 24*7 बहाल कर दिया है, RTGS का पूर्ण
रूप
क्या है?
उत्तर :- Real Time Gross Settlement।
-----------------------------------
Watch The YouTube Video For More Information About RBI Related
General Knowledge Questions Pdf In Hindi - GyAAnigk
- Video Credit :- Ravi Study IQ GK YT Channel
- Video Creator :- Mr Ravi
-----------------------------------
प्रश्न 16:- आरबीआई के किस गवर्नर का कार्यकाल गवर्नर के रूप
में सबसे कम रहा है?
उत्तर :- अमिताभ घोष (16 वें गवर्नर) जी का।
प्रश्न 17:-
अमिताभ घोष जी का आरबीआई के गवर्नर के रूप में कार्यकाल कितने
दिनों का था?
उत्तर :- मात्र 20 दिन का।
प्रश्न 18:-
आरबीआई के किस गवर्नर का कार्यकाल गवर्नर के रूप में सबसे अधिक रहा है?
उत्तर :- बेनेगल रामा राव जी का।
प्रश्न 19:-
बेनेगल रामा राव जी का आरबीआई के गवर्नर के रूप में कार्यकाल
कितने
वर्षों का था?
उत्तर :- 7 वर्ष 197 दिनों का।
प्रश्न 20:-
शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय कहां स्थापित किया गया था?
उत्तर :- कोलकाता में।
प्रश्न 21:-
आरबीआई का केंद्रीय कार्यालय कोलकाता से स्थाई रूप से कहां
स्थानांतरित किया गया?
उत्तर :- मुंबई में।
प्रश्न 22:-
RBI का केंद्रीय कार्यालय कोलकाता से मुंबई किस वर्ष स्थाई रूप
से स्थानांतरित
किया गया?
उत्तर :- सन 1937 को।
प्रश्न 23:- भारत में सिक्कों की ढलाई का काम कौन करता
है?
उत्तर :- वित्त मंत्रालय।
प्रश्न 24:- रुपए के चीह्न (₹) को किसने बनाया है?
उत्तर :- उदय कुमार जी ने।
प्रश्न 25:- रेपो रेट की परिभाषा क्या है?
उत्तर :- भारत में स्थित बैंक अपने कार्यों के लिए आरबीआई से लोन
लेते हैं। बैंक इस लोन पर आरबीआई को जिस ब्याज दर पर कर्ज चुकाते हैं
रेपो रेट कहलाता है।
प्रश्न 26:- रिवर्स रेपो रेट की परिभाषा क्या है?
उत्तर :- यह वह दर होती है जिसपर बैंकों को उनकी ओर से RBI में जमा
धन पर ब्याज मिलता है। रिवर्स रेपो रेट बाजारों में नकदी की तरलता को
नियंत्रित करने में काम आती है।
CRR, SLR, MSF, Repo Rate & Reverse Repo Rate के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
प्रश्न 27:-
आरबीआई के गवर्नर का मासिक वेतन कितना होता है?
उत्तर :- 2.5 लाख रुपए।
प्रश्न 28:-
आरबीआई की स्थापना किस आयोग की सिफारिश पर की गई थी?
उत्तर :- जॉन हिल्टन यंग कमीशन।
प्रश्न 29:- जॉन हिल्टन यंग कमीशन और किस अन्य नाम से जाना
जाता है?
उत्तर :- मुद्रा और वित्त पर रॉयल कमीशन।
प्रश्न 30:- भारतीय रिजर्व बैंक के पहले अंग्रेजी गवर्नर कौन
थे?
उत्तर :- सर ओसबोर्न।
प्रश्न 31:-
सर ओसबोर्न ने RBI के गवर्नर के रूप में कब से कब तक कार्य किया
था?
उत्तर :- 1 अप्रैल 1935 से 30 जून 1937 तक।
प्रश्न 32:- आरबीआई के पहले भारतीय गवर्नर कौन थे?
उत्तर :- सीडी देशमुख।
प्रश्न 33:-
सीडी देशमुख ने RBI के गवर्नर के रूप में कब से कब तक कार्य किया
था?
उत्तर :- सन 1943 से 1949 तक।
प्रश्न 34:- बैंकों का बैंक किसे कहा जाता है?
उत्तर :- आरबीआई को।
प्रश्न 35:- भारत में विदेशी मुद्रा भंडार किसके संरक्षण में
रहता है?
उत्तर :- आरबीआई के सरंक्षण में।
प्रश्न 36:-
वर्तमान समय में आरबीआई के कितने डिप्टी गवर्नर हैं?
उत्तर :- 4 डिप्टी गवर्नर।
प्रश्न 37:- आरबीआई के चार डिप्टी गवर्नर कौन कौन हैं?
- उत्तर :- टी. रबिशंकर।
- एमके जैन
- एमडी पात्रा और
- एम राजेश्वर राव।
प्रश्न 38:- देवास नोट प्रेस भारत के किस राज्य में स्थित
है?
उत्तर :- मध्यप्रदेश में।
प्रश्न 39:- करेंसी नोट किस नोट को कहा जाता है?
उत्तर :- ₹1 के नोट को।
प्रश्न 40:- भारत में मुद्रा आपूर्ति को कौन नियंत्रित करता
है?
उत्तर :- आरबीआई।
Read Also :-
45+ वैज्ञानिक उपकरण और उनके उपयोग Pdf - GyAAnigk
प्रश्न 41:-
आरबीआई के प्रतीक चिन्ह में किसे चित्रित किया गया है?
उत्तर :- रॉयल बंगाल टाइगर और ताड़ का पेड़ को चित्रित किया गया
है।
विभिन्न नोट पर बने ऐतिहासिक स्मारक कौन- कौन से हैं? |
|
सभी नोट
|
ऐतिहासिक स्मारक एवं अन्य
|
10 के नोट पर
|
सूर्य मंदिर
|
20 के नोट पर
|
अशोक स्तंभ प्रतीक
|
50 के नोट पर
|
कर्नाटक का हंपी
|
100 के नोट पर
|
रानी की बाव
|
200 के नोट पर
|
सांची का स्तूप
|
500 के नोट पर
|
दिल्ली का लाल किला
|
2000 के नोट पर
|
मंगलयान
|
-
|
-
|
-
|
-
|
-
|
-
|
/----/----/----/----/
दोस्तों हमने आरबीआई के गवर्नर की सूची बनाई है जिसे आप इस पोस्ट को पढ़ने के बाद पढ़ सकते हैं List of Governors of the Reserve Bank of India (RBI) PDF In Hindi Pdf - GyAAnigk
Gk Questions On Indian Currency Notes (RBI Gk In Hindi)
- क्या आपको पता है कि डॉ मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री से पहले भारत के वित्त मंत्री रह चुके हैं और इनका कार्यकाल 16 सितंबर 1982 से 14 जनवरी 1985 तक था.
- यदि आप बैंक में ₹1 से ₹20 का नोट जो 50 फीसदी से कम फटा हो बैंक में जमा करने के लिए जाते हो और अगर बैंक जमा करने से मना करता है तो आप बैंक से शिकायत कर सकते हो क्योंकि आरबीआई का नियम है कि 50 फीसदी से कम फटा हुआ नोट को एक्सेप्ट किया जाता है। बड़े नोटों में यह 40 या 60 फ़ीसदी हो सकती है।
- क्या आपको पता है कि आरबीआई में दो ऐसे भी गवर्नर रहे हैं जिन्होंने कभी भी नोट में हस्ताक्षर नहीं किए हैं इनका नाम केजी अंबेगा ओंकार और ओसबोर्न ऑर्केल स्मिथ।
- अगर आप बैंक में सिक्कों को ले जाते हैं और बैंक मना कर देती है तो आप बैंक में शिकायत कर सकते हो क्योंकि यह भी आरबीआई के नियम में लिखा है।
- क्या आपको पता है कि 1954 से लेकर 1978 तक 5000 से 10000 तक का नोट चलन में था।
- और क्या आपको पता है कि नोटों में हिंदी व अंग्रेजी के अलावा 15 अलग-अलग भाषाओं का उपयोग किया जाता है जिनकी सूची इस प्रकार है 👉🏻 हिंदी और अंग्रेजी के साथ असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु और उर्दू में उसकी कीमत लिखी होती है।
Frequently Asked Questions [FAQ] About RBI Related Gk Questions And
Answers In Hindi Pdf - GyAAnigk
प्रश्न :- भारत में RBI के कितने कार्यालय हैं?
Ans :- भारत में RBI के 31 कार्यालय हैं।
प्रश्न :- RBI का प्रमुख कौन है?
Ans :- शक्तिकांत दास।
प्रश्न :- भारत में कितने रिजर्व बैंक हैं?
Ans :- भारत में केवल एक ही रिजर्व बैंक है जिसे हम भारतीय रिजर्व बैंक
के नाम से जानते हैं।
प्रश्न :- RBI का मालिक कौन है?
Ans :- भारत सरकार।
प्रश्न :- भारत में RBI को कौन नियंत्रित करता है?
Ans :- भारतीय रिज़र्व बैंक के संचालन का संचालन केंद्रीय निदेशक मंडल
द्वारा किया जाता है।
प्रश्न :- RBI गवर्नर का वेतन क्या है?
Ans :- RBI गवर्नर को प्रत्येक माह 2.5 लाख का वेतन मिलता है।
प्रश्न :- RBI का पुराना नाम क्या था?
Ans :- RBI का कोई पुराना नाम है।
प्रश्न :- RBI गवर्नर की नियुक्ति कौन करता है?
Ans :- RBI गवर्नर की नियुक्ति, भारत का प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री के
सलाह पर करता है करता है।
प्रश्न :- भारतीय रिजर्व बैंक किस दर का निर्धारण नहीं करता है?
Ans :- भारतीय रिजर्व बैंक NBFC जमाकर्ताओं को 12.5% वार्षिक से अधिक ब्याज दर अदा नहीं कर सकती।
प्रश्न :- 2023 में भारत के RBI गवर्नर कौन हैं?
Ans :- 2023 में भारत के RBI गवर्नर श्री शक्तिकांत दास जी हैं।
प्रश्न :- RBI का पहला गवर्नर कौन था?
Ans :- RBI का पहला गवर्नर सर ऑस्बॉर्न स्मिथ था।
प्रश्न :- RBI का motto क्या है?
Ans :- “Cash Is King, But Digital Is Divine”
प्रश्न :- RBI के गवर्नर शक्तियाँ क्या क्या है?
Ans :- RBI गवर्नर की जिम्मेदारियों में शामिल हैं: अर्थव्यवस्था में
मौद्रिक स्थिरता बनाए रखना। नए विदेशी और निजी बैंकों को लाइसेंस जारी
करना एवं राष्ट्र की वित्तीय प्रणाली का विनियमन करना इत्यादि RBI के
गवर्नर शक्तियाँ है।
प्रश्न :- RBI लोगो का क्या मतलब है?
Ans :- RBI के लोगो में मूल रूप से शेर और पाम ट्री का एक स्केच दिखाया
गया था, लेकिन बाद में शेर को रॉयल बंगाल टाइगर के साथ बदलकर भारत को Represent करने का निर्णय लिया गया।
/----/----/----/----/
आप हमारा अंतिम पोस्ट Atmosphere GK Questions and Answers | वायुमंडल संघटन एवं संरचना Free Pdf - GyAAnigk भी पढ़ सकते हैं!
आज का सवाल आपके लिए 👇👇
आरबीआई का गठन और राष्ट्रीयकरण कब किया गया था?
जवाब कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें 🙏🙏
Also Check These Labels 👇🏻👇🏻
|
|
Also Read These Posts 👇🏻👇🏻
- भारत के सभी गृह मंत्रियों की सूची 1947 से लेकर अब तक
- भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची 1947 से लेकर अब तक
- भारत के रक्षा मंत्रियों की सूची 1947 से लेकर अब तक
- भारत के रेल मंत्रियों की सूची 1947 से लेकर अब तक
- भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त की सूची 1950 से लेकर अब तक
- भारत के सभी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की सूची 1947 से लेकर अब तक
- भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षकों की सूची 1948 से लेकर अब तक
- भारत के सभी राज्यों के राज्यपालों की सूची
- भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सूची
- सभी राज्यों के उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की सूची
- सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों की सूची 1947 से लेकर अब तक
👇🏻👇🏻 Download Pdf File Of 50+ RBI Related Gk Questions And Answers In Hindi Pdf 👇🏻 👇🏻
उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट 50+ RBI Related Gk Questions And Answers In Hindi Pdf | भारतीय रिजर्व बैंक से संबंधित प्रश्न - GyAAnigk पढ़कर भारतीय रिजर्व बैंक यानी कि आरबीआई के बारे में बहुत कुछ जानकारी मिल गया होगा।
तो मेरी मदद करने के लिए इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। और
इस पोस्ट के नीचे एक प्यारा सा कमेंट करके जाएं धन्यवाद।
नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें
धन्यवाद।
-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------
भाई साहब आपका बहुत बहुत शुक्रिया।और आपका जवाब सही है।
जवाब देंहटाएंRBI का गठन 1 अप्रैल 1935 को और राष्ट्रीयकरण 1 जनवरी 1949 को किया गया था।
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें