राज्यपाल के कार्य, न्यायिक शक्तियां, भूमिका एवं विशेषाधिकार 2021 Free PDF - GyAAnigk
तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक होंगे, चलो इंट्रो दे देता
हूं, सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स हमारे प्रतिस्पर्धा
परीक्षाओं के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसलिए यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो देश भर के Top Colleges में Admission लेना चाहते हैं या सरकारी नौकरी की किसी भी परीक्षा में सफल होना
चाहते हैं।
तो आपके लिए करंट अफेयर्स (Current Affairs) और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) विषयों की जानकारी रहना बहुत जरूरी है।
स्वागत है आप सभी का GyAAnigk में, आज के इस पोस्ट
राज्यपाल के कार्य, न्यायिक शक्तियां, भूमिका एवं विशेषाधिकार 2021
Free PDF - GyAAnigk में हम राज्यपाल के कार्य, न्यायिक शक्तियां, भूमिका एवं विशेषाधिकार के बारे में चर्चा करेंगे।
और हां आज के इस पोस्ट का पीडीएफ फाइल नीचे में दिए गए लिंक से डाउनलोड कर
सकते हैं।
राज्यपाल के कार्य, न्यायिक शक्तियां इत्यादि जानकारी Pdf - GyAAnigk
1.प्रश्न: भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राज्यपाल का उल्लेख किया गया है?
उत्तर : अनुच्छेद 153 में।
2.प्रश्न : क्या एक व्यक्ति एक से अधिक राज्य का राज्यपाल हो सकता है?
उत्तर : जी हां हो सकता है।
3.प्रश्न : संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि राज्य की समस्त कार्यपालिका
शक्ति शक्तियां राज्यपाल में निहित होगी?
उत्तर : अनुच्छेद 154।
4. प्रश्न : किस संविधान संशोधन के तहत एक राज्यपाल को एक से अधिक राज्यो के लिए भी
नियुक्त किया जाता है?
उत्तर :7 वें संशोधन 1956।
5. प्रश्न : महद्धिवक्ता, लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष तथा इसके सदस्यों की नियुक्ति कौन
करता है?
उत्तर : राज्यपाल।
6. प्रश्न : भारत के किसी राज्य में राज्यपाल बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी
चाहिए?
उत्तर : 35 वर्ष।
7. प्रश्न : किसी राज्य की राज्य सरकार का संवैधानिक प्रधान कौन होता है?
उत्तर : राज्यपाल।
8. प्रश्न :किसी राज्य का राज्यपाल किसके समक्ष शपथ ग्रहण करता है?
उत्तर : उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष।
9. प्रश्न : राज्यपाल द्वारा अध्यादेश जारी करने से संबंधित शक्तियों का वर्णन
संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है?
उत्तर : अनुच्छेद 213 में।
10. प्रश्न : भारतीय संविधान के अनुसार राज्य का अधिशासी प्रधान कौन होता है?
उत्तर : राज्यपाल।
11. प्रश्न : राज्यपाल द्वारा जारी अध्यादेश को किसके द्वारा मंजूरी दी जाती है?
उत्तर : विधान मंडल द्वारा।
12. प्रश्न : किसी राज्य में राष्ट्रपति का प्रतिनिधि कौन होता है?
उत्तर : राज्यपाल।
13. प्रश्न : राज्यपाल किसे अपना त्यागपत्र सौंपता है?
उत्तर : राष्ट्रपति को।
14. प्रश्न : क्या किसी राज्य के राज्यपाल को महाभियोग के बिना हटाया जा सकता है?
उत्तर : हां, हटाया जा सकता है।
15. प्रश्न : किसी राज्य का कार्यकारी अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर : राज्यपाल।
-----------------------------
Watch The YouTube Video For More Information About राज्यपाल के कार्य, न्यायिक शक्तियां, भूमिका एवं विशेषाधिकार -
GyAAnigk
- Video Credit :- EDU TERIA YT Channel
- Video Creator :- Mr Praveen Kumar
-----------------------------
16. प्रश्न:
भारत की पहली महिला राज्यपाल किस राज्य की थी? और वह उनका नाम क्या था?
उत्तर :
उत्तर प्रदेश
राज्य की, सरोजिनी नायडू।
17.प्रश्न : किसी राज्य का राज्यपाल, राष्ट्रपति किस के सलाह पर नियुक्त करता है?
उत्तर : प्रधानमंत्री के सलाह पर।
18.प्रश्न : संविधान के किस अनुच्छेद में राज्यपाल को विधानसभा में एंग्लो इंडियन
समुदाय के सदस्यों को नियुक्त करने का अधिकार है?
उत्तर : अनुच्छेद 333।
19. प्रश्न : एक राज्य के राज्यपाल का कार्य कितना होता है?
उत्तर : 5 वर्ष।
20. प्रश्न : किसी राज्य की कार्यपालिका शक्तियां किसमें निहित होती है?
उत्तर : राज्यपाल में।
21. प्रश्न : किसी राज्य के राज्यपाल को मंत्री परिषद के निर्णय की सूचना कौन देता
है?
उत्तर : उस राज्य का मुख्यमंत्री।
22. प्रश्न : भारत की पहली महिला गवर्नर सरोजिनी नायडू का जन्म कब और कहां हुआ था?
उत्तर :13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में हुआ था।
23. प्रश्न :कौन सी वित्तीय शक्तियां राज्यपाल के पास होती है?
- उत्तर :बजट को राज्य विधान मंडल के सामने रखवाना।
- धन विधेयक को सहमती देना।
- राज्य में वित्त आयोग का गठन करना।
24. प्रश्न :राज्यपाल को कौन-कौन सी न्यायिक सुविधाएं प्रदान की गई है?
- A :- क्या राज्यपाल के कार्यकाल में राज्यपाल के विरुद्ध फौजदारी अभियोग चलाया जा सकता है - बिल्कुल भी नहीं चलाया जा सकता।
- B:- व्यक्ति रूप में राज्यपाल के विरुद्ध दीवानी अभियोग चलाया जा सकता है, परंतु अभियोग चलाने के लिए राज्यपाल को दो महा के पहले सूचना दी जानी अनिवार्य होती है।
- C:- क्या राज्यपाल के कार्यकाल में उसे बंदी बनाने के लिए न्यायालय द्वारा आदेश जारी किया जा सकता है? - नहीं।
- इत्यादि न्यायिक सुविधाएं एक राज्यपाल को प्रदान की जाती है।
25. प्रश्न :एक राज्यपाल बनने के लिए कौन-कौन से शर्ते हैं?
उत्तर :अनुच्छेद 157 और 158 के अनुसार राज्यपाल पद के लिए निम्नलिखित
योग्यताएं होनी चाहिए 👇👇
- सबसे पहली बात उस व्यक्ति को भारत का नागरिक होना चाहिए।
- पिछले कुछ समय में उसने सक्रिय राजनीति में भाग न लिया हो।
- उस व्यक्ति ने 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका/चुकी हो।
- संसद अथवा राज्य के विधानमंडल के किसी भी सदन का सदस्य न हो।
- किसी भी लाभ के पद पर न हो।
- वह राज्य से बाहर का व्यक्ति हो, अर्थात कोई व्यक्ति उस राज्य का राज्यपाल नहीं बन सकता जिस राज्य का वह निवासी है।
- वह राज्य की स्थानीय राजनीति से घनिष्ठता से न जुड़ा हो।
26. प्रश्न : किस राज्य में राष्ट्रपति शासन के अलावा राज्यपाल शासन भी लागू किया जा
सकता है?
उत्तर : जम्मू और कश्मीर में।
27. प्रश्न : राज्यपाल का मासिक वेतन
कितना होता है?
उत्तर :₹110000।
28. प्रश्न : राज्यपाल को शपथ कौन दिलाता है?
उत्तर : राज्यपाल को शपथ उस राज्य का मुख्य न्यायाधीश दिलाता है।
29. प्रश्न : मुख्य न्यायाधीश की अनुपस्थिति में राज्यपाल को शपथ कौन
दिलाता है?
उत्तर : वरिष्ठ न्यायाधीश।
30. प्रश्न : अनुच्छेद 156 (1) के अनुसार राज्यपाल कब तक अपने पद पर
कार्यरत रह सकता है?
उत्तर : राष्ट्रपति की इच्छा तक।
31. प्रश्न : राज्यपाल की विवेकाधीन शक्तियाँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर : राज्यपाल की विवेकाधीन शक्तियाँ निम्नलिखित हैं 👇🏻
- यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता है, तो राज्यपाल मुख्यमंत्री के चयन में अपने विवेक का उपयोग कर सकता है।
- किसी दल को बहुमत सिद्ध करने हेतु कितना समय दिया जाना चाहिये यह भी राज्यपाल के विवेक पर निर्भर करता है।
- आपातकाल के दौरान वह मंत्रिपरिषद की सलाह मानने के लिये बाध्य नहीं होता। ऐसे समय में वह राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता है और राज्य का वास्तविक शासक बन जाता है।
32. प्रश्न : राज्यपाल के कार्यों को मुख्यतः कितने भागों में
बांटा गया है?
उत्तर : 4 भागों में।
33. प्रश्न : राज्यपाल के कार्यों के मुख्यतः 4 भाग कौन-कौन से
हैं?
- उत्तर : कार्यकारी
- विधायी
- वित्तीय तथा
- न्यायिक।
/----/----/----/
अगर आपको भी इस
विषय ( राज्यपाल के कार्य,
न्यायिक शक्तियां, भूमिका
एवं विशेषाधिकार Free PDF -
GyAAnigk ) के बारे में कुछ भी जानकारी है
तो Comment
Box में जरूर बताएं ताकि
आपको जो जानकारी है वह
सबको प्राप्त हो
सके।
आप हमारा अंतिम पोस्ट 60+ Bhartiya Samvidhan Important GK Question In Hindi Pdf 2 - GyAAnigk भी पढ़ सकते हैं!
आपके लिए आज का सवाल 👇👇
संविधान के किस अनुच्छेद में राज्यपाल को विधानसभा में एंग्लो इंडियन समुदाय के सदस्यों को नियुक्त करने का अधिकार है?
Also Check These Labels 👇🏻👇🏻
|
|
Also Read These Posts 👇🏻👇🏻
- Home Minister Of India From 1947 To Till Now
- Governors Of The Reserve Bank of India [RBI] From 1935 To Till Now
- Railway Minister Of India From 1947 To Till Now
- Chief Election Commissioners (CSE) Of India From 1950 To Till Now - GyAAnigk
- Governers Of All Indian States 2021
- Defense Minister Of India From 1947 To Till now
- Comptroller And Auditors General (CAG) Of India From 1948 To Till Now
- Chief Minister Of All Indian States 2021
- Prime Minister Of India From 1947 To Till now
- Chief Justice Of All Indian States 2021
- President And Vice President of India From 1947 To Till now
- Chief Judges Of Supreme Court Of India From 1947 To Till Now
Download PDF File Of राज्यपाल के कार्य, न्यायिक शक्तियां, भूमिका एवं
विशेषाधिकार
2021 Free PDF - GyAAnigk👇👇
उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट राज्यपाल के कार्य, न्यायिक शक्तियां, भूमिका एवं
विशेषाधिकार
2021 Free PDF - GyAAnigk पढ़कर राज्यपाल के कार्य, न्यायिक शक्तियां, भूमिका एवं
विशेषाधिकार के बारे में जरूर कुछ ना कुछ सीखने को मिला होगा, तो
मेरी मदद करने के लिए इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर
करें।
नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे
सुधार सकें धन्यवाद.
-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------
प्रश्न : संविधान के किस अनुच्छेद में राज्यपाल को विधानसभा में एंग्लो इंडियन समुदाय के सदस्यों को नियुक्त करने का अधिकार है?
जवाब देंहटाएंउत्तर : अनुच्छेद 333. Mein।