Atal Surang Ki Puri Jankari | अटल सुरंग से संबधित प्रश्न Pdf

Atal Surang Ki Puri Jankari | अटल सुरंग से संबधित प्रश्न Pdf - GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे, किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 25 से 30% सामान्य ज्ञान (General Knowledge) और करंट अफेयर्स (Current Affairs) के प्रश्न होते हैं।

इसलिए, यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो देश भर के शीर्ष कॉलेजों में Admission लेना चाहते हैं या सरकारी नौकरी की किसी भी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपके लिए करंट अफेयर्स (Current Affairs) और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) विषयों की जानकारी रहना बहुत जरूरी है।


Atal Surang Ki Puri Jankari - अटल सुरंग से संबधित प्रश्न pdf - GyAAnigk


दोस्तों विश्व के सबसे बड़ी सुरंग "अटल सुरंग" का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री द्वारा 3 अक्टूबर 2020 को किया गया है। अटल सुरंग की लंबाई तकरीबन 9.2 किलोमीटर है। अटल सुरंग के बनने में 10 वर्ष से भी अधिक का समय लगा है।

अटल सुरंग सुरक्षा की दृष्टि से भारतीय सेनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अटल सुरंग से लाहौल-स्पीति के निवासियों को सर्दियों में इससे बहुत ही ज्यादा फायदा होगा। अटल सुरंग की मदद से वर्षभर वाहनों का लाहौल स्पीति और लेह-लद्दाख के बीच आवागमन बना रहेगा।

अटल सुरंग के निर्माण में लगभग 10 वर्षों का समय और 3300 करोड रूपए तक का खर्चा आया है। अटल सुरंग को बनाने का फैसला 3 जून 2000 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा लिया गया था।

आज के इस पोस्ट Atal Surang Ki Puri Jankari | अटल सुरंग से संबधित प्रश्न Pdf - GyAAnigk में हम अटल सुरंग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करेंगे।

आज के सवाल कुछ इस प्रकार होंगे 👇🏻👇🏻
  • अटल सुरंग किसके नाम रखा गया है?
  • अटल सुरंग की लंबाई कितनी है?
  • अटल सुरंग को बनाने में कितने रूपयों का खर्चा आया है?
  • अटल सुरंग का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया है?

इत्यादि इसी तरह के सवालों का जवाब मिलेगा तो इस पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़े। और हां आप हमारे Site से PDF file फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।


Queries solved in this Post 👇🏻👇🏻

अटल सुरंग से जुड़े सामान्य ज्ञान - GyAAnigk


प्रश्न 1:- अटल सुरंग भारत के किस राज्य में स्थित है?
उत्तर :- हिमाचल प्रदेश में।

प्रश्न 2:- अटल सुरंग का पुराना नाम क्या है?
उत्तर :- रोहतांग सुरंग।

प्रश्न 3:- अटल सुरंग की लंबाई (किलोमीटर) कितनी है?
उत्तर :- 9.2 किलोमीटर।

प्रश्न 4:- अटल सुरंग की आधारशिला किसने रखी थी?
उत्तर :- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने।

प्रश्न 5:- अटल सुरंग का निर्माण किसके द्वारा किया गया है?
उत्तर :- BRO (Border Roads Organisation) के द्वारा।

प्रश्न 6:- BRO की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर :- 7 मई 1960।

प्रश्न 7:- अटल सुरंग से मनाली से लेह जाने में अब कितना समय कम लगेगा?
उत्तर :- लगभग 4 से 5 घंटे।

Read also :- Bihar GK In Hindi For BPSC Exams - बिहार सामान्य ज्ञान  Pdf - GyAAnigk


प्रश्न 8:- अटल सुरंग किस दर्रे में स्थित है?
उत्तर :- रोहतांग दर्रा में।

प्रश्न 9:- अटल सुरंग समुद्र तल से कितनी ऊंचाई पर बना हुआ है?
उत्तर :-3000 मीटर की ऊंचाई पर।

प्रश्न 10:- अटल सुरंग से पहले भारत का सबसे लंबा सुरंग कौन सा था?
उत्तर :-जवाहर सुरंग।

प्रश्न 11:- जवाहर सुरंग कहां स्थित है?
उत्तर :-जम्मू कश्मीर में।

प्रश्न 12:- जवाहर सुरंग किस दर्रे में स्थित है?
उत्तर :- बनिहाल दर्रा में।

प्रश्न 13:- अटल सुरंग का निर्माण किस पर्वत श्रेणी में हुआ है?
उत्तर :- पीर पंजाल पर्वत श्रेणी में।

प्रश्न 14:- अटल सुरंग का आकार कैसा है?
उत्तर :- घोड़े की नाल का आकार।

Read also :- MS Dhoni Most Important Gk Question In Hindi pdf - GyAAnigk


प्रश्न 15:- अटल सुरंग का उद्घाटन कब हुआ है?
उत्तर :- 3 अक्टूबर 2020 को।

प्रश्न 16:- अटल सुरंग का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया है?
उत्तर :- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा।

प्रश्न 17:- BRO के अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर :- हरपाल सिंह।

प्रश्न 18:- BRO का मुख्यालय कहां स्थित है?
उत्तर :- भारत की राजधानी नई दिल्ली में।

प्रश्न 19:- अटल सुरंग से मनाली और लेह की बीच की दूरी कितने किलोमीटर कम हो जाएगी?
उत्तर :- 46 किलोमीटर।

प्रश्न 20:- विश्व के सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग का क्या नाम है?
उत्तर :- अटल सुरंग (भारत)।

Watch The Video For More Information About Atal Surang Pdf - GyAAnigk



प्रश्न 21:- अटल सुरंग किस से किस को जोड़ेगा?
उत्तर :- मनाली को लाहौल स्पीति से।




प्रश्न 22:- अटल सुरंग का नाम किसके नाम पर रखा गया है?
उत्तर :- अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर।

प्रश्न 23:- अटल सुरंग का दक्षिणी हिस्सा मनाली से कितने किलोमीटर दूरी पर तथा समुद्र तल से कितने मीटर की ऊंचाई पर स्थित है? 
उत्तर :-25 किलोमीटर और समुद्र तल से 3060 मीटर ऊपर स्थित है।

प्रश्न 24:- अटल सुरंग का उत्तरी हिस्सा लाहौल स्पीति समुद्र तल से कितने मीटर की ऊंचाई पर स्थित है?
उत्तर :- 3071 मीटर।

प्रश्न 25:- अटल सुरंग को बनाने में कितना खर्चा आया है?
उत्तर :- 3300 करोड रुपए।

प्रश्न 26:- अटल सुरंग चीफ इंजीनियर कौन हैं?
उत्तर :- अटल सुरंग के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर केपी पुरुषोथमन जी हैं।

अटल सुरंग से होने वाले लाभ (Atal Tunnel Benefits)


  • रोहतांग में स्थित 9.02 किलोमीटर लंबी यह सुरंग मनाली को लाहौल स्फीति से जोड़ती है।
  • अटल सुरंग से रोजाना 3000 कारें, और 1500 ट्रक 80 किलोमीटर की स्पीड से निकल सकेंगे।
  • अटल सुरंग के बनने से सबसे ज्यादा फायदा लद्दाख में तैनात भारतीय सेना को होगा।
  • यह टनल मनाली और लेह के बीच सड़क की दूरी 46 किलोमीटर कम करती है और दोनों स्‍थानों के बीच लगने वाले समय में भी लगभग 4 से 5 घंटे की बचत करती है।
  • LAC का टेंमरेचर 50 डिग्री से नीचे होने पर भी भारतीय सेना अपने दुश्मनों से डटकर सामना कर सकती है।
  • अटल सुरंग के बनने से सर्दियों में भी सेना तक हथियारों की सप्लाई की जा सकेगी।
  • इस टनल की वजह से मनाली और लाहौल स्फीति घाटी वर्ष भर एक-दूसरे से जुड़े रह सकेंगे। इससे पहले बर्फबारी की वजह से लाहौल स्फीति घाटी साल के 6 महीनों तक देश के बाकी हिस्सों से कट जाती थी।


अटल सुरंग की विशेषताएं (Features of Atal Tunnel )


  • अटल सुरंग का आकार घोड़े की नाल जैसा है।
  • BRO के अटल टनल के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर केपी पुरुषोथमन के मुताबिक टनल के डिजाइन को इस तरह से बनाया गया है कि कि बर्फ और हिमस्खलन से इस पर कोई असर न पड़ेगा।
  • अटल सुरंग के दोनों तरफ एंट्री बैरियर्स लगाया गया है।
  • प्रत्येक 60 मीटर दूरी पर फायर हाइड्रेंट सिस्टम (Fire Hydrant System)तथा 250 मीटर दूरी पर CCTV कैमरों से युक्‍त स्‍वत: किसी घटना का पता लगाने वाला सिस्टम लगा है।
  • प्रत्येक 1 किलोमीटर दूरी पर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम (Air Quality Monitoring System)।
  • प्रत्येक 25 मीटर पर निकासी प्रकाश/एग्जिट सिग्नल तथा 150 मीटर की दूरी पर इमरजेंसी के लिये टेलीफोन कनेक्शन भी लगा हुआ है।
  • पूरी टनल में ट्रांसमिशन सिस्टम लगी हुई है।
  • प्रत्‍येक 50 मीटर दूरी पर फायर रेटिड डैम्पर्स (Fire Retid Dampers) तथा 60 मीटर दूरी पर कैमरे लगे है। 
  • इसका दक्षिणी किनारा मनाली से 25 किलोमीटर की दूरी पर तथा समुद्र तल से 3060 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जबकि उत्तरी किनारा लाहौल घाटी में तेलिंग और सिस्सू गांव के नजदीक समुद्र तल से 3071 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। 

अगर आपको भी इस विषय Atal Surang Ke Bare Mein Puri Jankari | अटल सुरंग से संबधित प्रश्न Pdf - GyAAnigk) के बारे में कुछ भी जानकारी है तो Comment Box में जरूर बताएं ताकि आपको जो जानकारी है वह सबको प्राप्त हो सके।

आप हमारा अंतिम पोस्ट Uttar Pradesh Ki Pramukh Nadiyan - उत्तर प्रदेश के प्रमुख नदियाँ Pdf - GyAAnigk भी पढ़ सकते हैं!


आज का सवाल आपके लिए 👇👇 
अटल सुरंग का उद्धघाटन कब और किसके द्वारा किया गया है?
जवाब कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें 🙏🙏


Also Check These Labels 👇🏻👇🏻
May


Download Pdf File Of Atal Surang Ke Bare Mein Puri Jankari | अटल सुरंग से संबधित प्रश्न Pdf - GyAAnigk👇🏻👇🏻


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Atal Surang Ke Bare Mein Puri Jankari | अटल सुरंग से संबधित प्रश्न Pdf - GyAAnigk पढ़कर अटल सुरंग के बारे में काफी कुछ जानकारी प्राप्त हो गई होगी।

तो नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING" 🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻। और इस पोस्ट के नीचे एक प्यारा सा कमेंट करके जाएं धन्यवाद।

नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।

-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

4 टिप्पणियाँ

  1. 3 October 2020 ko Pradhanmantri dwara udghatan Kiya Gaya.


    Q. BRO ka meaning bataiye I mean Earth kya hai?

    Q.L kiya h?

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. BRO ka full form "Border Roads Organisation" hai...
      BRO एक ऐसा संगठन है जो भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों और मैत्रीपूर्ण पड़ोसी देशों में सड़कों का निर्माण और रखरखाव करता है।

      Lac ka full form "Line Of Actual Control" hai.

      हटाएं
    2. BRO 21 राज्यों, एक केंद्र शासित प्रदेश (अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह) और अफगानिस्तान, भूटान, म्यांमार और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों में परिचालन बनाए रखता है। BRO देश में 32,885 किलोमीटर सड़कों और लगभग 12,200 मीटर स्थायी पुलों का संचालन और रखरखाव करता है।

      हटाएं
  2. अटल सुरंग का उद्घाटन भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 3 अक्टूबर 2020 को किया गया है।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने