राजस्थान राज्य में क्या है इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना? | Rajasthan Rajya Mein Kya Hai Indira Gandhi Smartphone Scheme? - GyAAnigk


राजस्थान राज्य में क्या है इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना? | Rajasthan Rajya Mein Kya Hai Indira Gandhi Smartphone Scheme? - GyAAnigk



  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने 10 अगस्त 2023 से "इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना" (Indira Gandhi Smartphone Scheme) की शुरूआत की है।
  • इस योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों में पात्र महिलाओं को स्मार्टफोन और इंटरनेट मुफ्त में वितरित किया जाएगा।
  • 10 अगस्त से योजना के प्रथम चरण के तहत भीलवाड़ा जिले में 1 लाख 36 हजार 868 लाभार्थियों को स्मार्ट फोन दिये जाएंगे।
  • पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को फोन बांटे जाने हैं।
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी चिरंजीवी योजना के तहत पंजीकृत 40 लाख महिलाओं और लड़कियों को मुफ्त मोबाइल फोन बांट रहे हैं।
  • शिविरों में लाभार्थी अपनी पसंद का स्मार्टफोन चुनने का मौका मिला।
  • पहले चरण में सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाली छात्राएं, उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राएं और विधवा/एकल महिला पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं के साथ-साथ वर्ष 2022-23 में नरेगा योजना में पंजीकृत परिवारों की महिला मुखिया को मोबाइल फोन मिलेंगे।
  • यह योजना छात्राओं, विधवाओं और एकल महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार की एक अनूठी पहल है।



Post a Comment

और नया पुराने