रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय नौसेना के लिए राफेल लड़ाकू जेट के 26 मरीन (Rafale-M) को खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है
- रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय नौसेना के लिए राफेल लड़ाकू जेट के 26 मरीन (Rafale-M) को खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
- रक्षा अधिकारियों के अनुसार 26 विमानों में से 22 Single-Seater हैं और 4 विमान के Two-Seater हैं।
- यह विमान फ्रांस के दसॉल्ट एविएशन से खरीदा जाएगा।
- आईएनएस विक्रांत पर राफेल मरीन की तैनाती होने वाली है।
Rafale-M की खासियत क्या-क्या है? | What Are The Specialty Of Rafale-M?
- राफेल मरीन की साइज राफेल से छोटी है।
- इस विमान को विमानवाहक युद्धपोत के लिए खास तैयार किया गया है।
- राफेल मरीन आसानी से एयरक्राफ्ट कैरियर पर लैंड कर सके, इसके लिए विमान के लैडिंग गियर और एयर फ्रेम को भी अधिक शक्तिशाली बनाया गया है।
- वहीं, इस विमान की फोल्डिंग विंग्स भी काफी मजबूत है।
- न्यूज़ वेबसाइट्स के अनुसार इस लड़ाकू विमान का वजन लगभग 10,300 किलोग्राम हो सकता है।
- इस विमान में पनडुब्बियों को खोजने और मार गिराने में एडवांस रडार लगाए गए हैं।
- इस विमान में एंटी शिप मिसाइल भी लगाए जाएंगे।
- राफेल एक मिनट में 18 हजार मीटर की ऊंचाई पर जा सकता है। इस विमान का काम्बैट रेडियस 3700 किलोमीटर है। राफेल की तरह इस विमान में भी हवा में ही ईंधन भरने की क्षमता है।
एक टिप्पणी भेजें