[PDF] महत्वपूर्ण नयी नियुक्तियाँ 2022 | New Appointments in India (April May Version) - GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे,किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 25 से 30% सामान्य ज्ञान (General Knowledgeऔर करंट अफेयर्स (Current Affairsके प्रश्न होते हैं।

इसलिए, यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो देश भर के शीर्ष कॉलेजों में Admission लेना चाहते हैं या सरकारी नौकरी की किसी भी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपके लिए करंट अफेयर्स (Current Affairs) और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) विषयों की जानकारी रहना बहुत जरूरी है।

[PDF] महत्वपूर्ण नयी नियुक्तियाँ 2022 | New Appointments in India (April May Version) - GyAAnigk

आज के इस पोस्ट [PDF] महत्वपूर्ण नयी नियुक्तियाँ 2022 | New Appointments in India (April May Version) - GyAAnigk में हम अप्रैल और मई 2022 में भारत में हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।



आज के सवाल कुछ इस प्रकार होंगे 👇🏻👇🏻

  • भारत के 34वें विदेश सचिव के रूप में पदभार किसने संभाला है?
  • UNICEF के YUWAAH बोर्ड के सह अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?
  • सैन्य अभियान के अगले महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
  • किसने 'टाटा डिजिटल' के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है?
  • थल सेना के उप प्रमुख कौन बने हैं?

इत्यादि इसी तरह के सवालों का जवाब मिलेगा तो इस पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़े। 

और हां आप हमारे Site से Pdf File फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

Table Of Content
 
 
 
प्रश्न 1:- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान के अगले निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- डॉ रेणु सिंह को।

प्रश्न 2:- भारतीय भुगतान परिषद के अध्यक्ष के रूप में फिर से कौन चुने गए हैं?
उत्तर :- विश्वास पटेल।

प्रश्न 3:- किसने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के महानिदेशक के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?
उत्तर :- डॉ. एस राजू ने।

प्रश्न 4:- NABH के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?
उत्तर :- महेश वर्मा।

प्रश्न 5:- किसने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के नए प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है?
उत्तर :- विकास कुमार ने।

प्रश्न 6:- अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच) के नए अध्यक्ष के रूप किसे में नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- महेश वर्मा को।

प्रश्न 7:- किसे हाल ही में 2023 और 2024 के लिए अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) के प्रशासन और प्रबंधन पर परिषद की स्थायी समिति के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- अपराजिता शर्मा।

प्रश्न 8:- PharmEasy ने हाल ही में किसे अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
उत्तर :- आमिर खान को।

प्रश्न 9:- किसे संयुक्त राष्ट्र प्रमुख द्वारा शुद्ध-शून्य उत्सर्जन प्रतिबद्धताओं पर उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह में नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- अरुणाभा घोष को।

प्रश्न 10:- थल सेना के उप प्रमुख कौन बने हैं?
उत्तर :- लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे।

प्रश्न 11:- नए विदेश सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- विनय मोहन क्वात्रा को।

प्रश्न 12:- भारत में प्रिंट एवं टीवी की प्रमुख मीडिया कंपनियों के संगठन डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएसन (डीएनपीए) का अध्यक्ष किसे चुना गया है?
उत्तर :- तन्मय माहेश्वरी।

प्रश्न 13:- किसे यूपीएससी के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- मनोज सोनी जी को।

प्रश्न 14:- हाल ही में पड़ोसी देश पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री किसे चुना गया है?
उत्तर :- शहबाज़ शरीफ को।

प्रश्न 15:- किसे ICC क्रिकेट समिति के सदस्य बोर्ड प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- BCCI सचिव जय शाह को।

प्रश्न 16:- हाल ही में “लॉयड” ने पूर्वी भारतीय बाजारों के लिए किसे अपना ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया है?
उत्तर :- सौरभ गांगुली।

प्रश्न 17:- राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- पूर्व आईपीएस अधिकारी लालपुरा जी को।

प्रश्न 18:- हाल ही में किसने 'टाटा डिजिटल' के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है?
उत्तर :- एन चंद्रशेखरन।

प्रश्न 19:- किसे माली में राजदूत नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- भारतवंशी रचना सचदेव को।

प्रश्न 20:- HDFC बैंक के फिर से निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- रेणु सूद कर्नाड।

प्रश्न 21:- भारतीय दलहन और अनाज संघ के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?
उत्तर :- बिमल कोठारी।

प्रश्न 22:- पाकिस्तान नेशनल असेंबली के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- राजा परवेज अशरफ को।

प्रश्न 23:- एयर इंडिया एसेट होल्डिंग के CMD के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- विक्रम देव दत्त।

प्रश्न 24:- भारतीय सेना के प्रमुख कौन बने हैं?
उत्तर :- लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे।

प्रश्न 25:- पी एंड जी इंडिया के नए सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- एलवी वैद्यनाथन जी को।


महत्वपूर्ण नयी नियुक्तियाँ 2022 (April And May Version) In Hindi Pdf Download - GyAAnigk



प्रश्न 26:- सैन्य अभियान के अगले महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार जी को।

प्रश्न 27:- डिजिट इंश्योरेंस की नई MD & CEO कौन बनी हैं?
उत्तर :- जसलीन कोहली।

प्रश्न 28:-  किसे यूएसए की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की रक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- शांति सेठी को।

प्रश्न 29:- हाल ही में भारत पे ने "मुख्य संसाधन अधिकारी" के रूप में किसे नियुक्त किया है?
उत्तर :- स्मृति हांडा।

प्रश्न 30:- ONGC ने निदेशक और CFO के रूप में किसे नियुक्त किया है?
उत्तर :- पोमिला जसपाल को।

प्रश्न 31:- नीति आयोग के नए चेयरमैन कौन होंगे?
उत्तर :- सुमन के. बेरी।

प्रश्न 32:- दिल्ली के नए मुख्य सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- नरेश कुमार जी को।

प्रश्न 33:- भारत के नए प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कौन बने हैं?
उत्तर :- अजय कुमार सूद।

प्रश्न 34:- Wipro India के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- सत्या ईश्वरन।

प्रश्न 35:- हाल ही में UNICEF के YUWAAH बोर्ड के सह अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर :- अश्विन यार्डी।

प्रश्न 36:- हाल ही में हज समिति के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर :- एपी अब्दुल्ला कुट्टी को।



Watch The YouTube Video For More Information About New Appointments in India April, May In Hindi Pdf






प्रश्न 37:- किस कंपनी ने हाल ही में विशाखा मुले को अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है?
उत्तर :- आदित्य बिरला कैपिटल।

प्रश्न 38:- किस ने 2022-23 के लिए TVCS के कृष्णन रामानुजम को अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है?
उत्तर :- NASSCOM ने।

प्रश्न 39:- किसे "Future Generali India Life Insurance" के MD और CEO के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- ब्रूस डी ब्रोइज़ को।
 
प्रश्न 40:- हाल ही में किसे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- अलकेश कुमार शर्मा।
 
प्रश्न 41:- किसे प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- तरुण कपूर। 
 
प्रश्न 42:- हाल ही में किसे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- विजय सपाला जी को।
 
प्रश्न 43:- भारत के 34वें विदेश सचिव के रूप में पदभार किसने संभाला है?
उत्तर :- विनय मोहन क्वात्रा।
 
प्रश्न 44:- किसने उप सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है?
उत्तर :- एलजी बाग्गावल्ली सोमाशेकर राजू जी ने।
 
प्रश्न 45:- हाल ही में SBI के किस पूर्व अध्यक्ष को EDP ​​Technology का नया सलाहकार नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- रजनीश कुमार जी को।
 

महत्वपूर्ण नयी नियुक्तियाँ 2022 | New Appointments in India April, May In Hindi Pdf Download - GyAAnigk

 
 
प्रश्न 46:- किस ने हाल ही में पुडुचेरी के मुख्य सचिव का पदभार संभाला है?
उत्तर :- राजेश वर्मा जी ने।
 
प्रश्न 47:- किसे शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नामित किया गया है?
उत्तर :- अंशुल स्वामी।
 
प्रश्न 48:- वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कौन बने हैं?
उत्तर :- लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू।

प्रश्न 49:- किसे केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- संगीता सिंह।

प्रश्न 50:- इंटरग्लोब एवियशन ने हाल ही में किसे अपने निदेशक मंडल का नया चेयरमैन नियुक्त किया है?
उत्तर :- वेंकटरमणी सुमंत्रन।

प्रश्न 51:- किसे भारत सरकार द्वारा कल्याण आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- विवेक रूसिया।

प्रश्न 52:- JioSaavn के CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- अमेजॉन म्यूजिक के पूर्व CEO सहस मल्होत्रा को।

प्रश्न 53:- आयुर्वेदिक पर्सनल केयर ब्रांड मेडिमिक्स ने किसे अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है?
उत्तर :- कैटरीना कैफ।

प्रश्न 54:- 12वीं "Hockey India National Senior Women's Hockey Championship" में हॉकी टीम की कप्तानी कौन करेंगी?
उत्तर :- नवप्रीत कौर।

प्रश्न 55:- हाल ही में भारतीय शतरंज टीम के कोच कौन बने हैं?
उत्तर :- विश्वनाथन आनंद और बोरिस गेलफांद।

प्रश्न 56:- किस देश को 2022-2024 के लिए एशियाई चुनाव प्राधिकरण संघ (AAEA) के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
उत्तर :- अपने प्यारे देश भारत को

प्रश्न 57:- टीवीएस मोटर कंपनी ने किसे प्रबंधक निदेशक के रूप में नियुक्त किया है?
उत्तर :- सुदर्शन वेणु

प्रश्न 58:- किसने भारतीय वायु सेना के महानिदेशक का पदभार संभाला है?
उत्तर :- एयर मार्शल संजय कपूर ने।

प्रश्न 59:- किसने PSU Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) के नए CMD के रूप में कार्यभार संभाला है?
उत्तर :- पुष्प कुमार जोशी ने।

प्रश्न 60:- भारतीय मूल के नंद मूलचंदानी को किस देश की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) का पहला मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- संयुक्त राज्य अमेरिका।

प्रश्न 61:- आईबीएम के अध्यक्ष अरविंद कृष्ण को हाल ही में किस बैंक के निदेशक मंडल में चुना गया है?
उत्तर :- फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यू यॉर्क।
 
 

New Appointments in India April, May Version 2022 In Hindi Pdf - GyAAnigk

 

प्रश्न 62:- किसने सुंदरम-क्लेटन लिमिटेड (SCL) के प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार संभाला है?
उत्तर :- डॉ लक्ष्मी वेणु।

प्रश्न 63:- हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी ने किन्हें शीर्ष अदालत का न्यायाधीश नियुक्त किया है?
उत्तर :- न्यायाधीश सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति जमशेदपुर बुर्जोर पारदीवाला को। 

प्रश्न 64:- हाल ही में किसे बैंक ऑफ़ इंग्लैंड के सदस्य के रूप में नामित किया गया है?
उत्तर :- डॉक्टर स्वाति ढींगरा।

प्रश्न 65:- पोप फ्रांसिस द्वारा संत घोषित किए जाने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं?
उत्तर :- देवासहायम पिल्लई।

प्रश्न 66:- त्रिपुरा राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- माणिक सहा जी को।

प्रश्न 67:- कैंपबेल विल्सन को किस एयरलाइन कंपनी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- एयर इंडिया।

प्रश्न 68:- संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में रूस की जगह कौनसा देश लेगा?
उत्तर :- चेक गणराज्य।

प्रश्न 69:- “REC Limited” के नए CMD के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- रविंद्र सिंह ढिल्लों।

प्रश्न 70:- हाल ही में किसे CBSE के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- IAS अधिकारी निधि छिब्बर को।

प्रश्न 71:- हाल ही में "लुई वुइटन" की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर कौन बनी है?
उत्तर :- दीपिका पादुकोण।

प्रश्न 72:- किसे हाल ही में भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में चुना गया है?
उत्तर :- राजीव कुमार।

प्रश्न 73:- पाकिस्तान ने किसे नई दिल्ली में व्यापार मंत्री नियुक्त किया है?
उत्तर :- कमर जमान।

प्रश्न 74:- श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री कौन बने हैं?
उत्तर :- रानिल विक्रमसिंघे।

प्रश्न 75:- JSW समूह ने हाल ही में किसे JSW वन प्लेटफॉर्म्स का सीईओ नियुक्त किया है?
उत्तर :- गौरव सचदेवा को।

प्रश्न 76:- किसे विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक के रूप में पांच साल के कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस को।

प्रश्न 77:- किसे हाल ही में दिल्ली के नए उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- विनय कुमार सक्सेना।

प्रश्न 78:- हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री कौन चुने गए हैं?
उत्तर :- एंथनी अल्बनीस।

प्रश्न 79:- सलिल पारेख को हाल ही में किस आईटी कंपनी का CEO & MD फिर से नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- Infosys।

प्रश्न 80:- किस IFS अधिकारी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी का नया पर्सनल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- विवेक कुमार।
 
 

New Appointments in India May Version 2022 In Hindi Pdf - GyAAnigk

 
 

प्रश्न 81:- किसे पेटीएम के नए एमडी और मुख्य कार्यकारी के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- विजय शेखर शर्मा।

प्रश्न 82:- किसे एकीकृत दिल्ली नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- 1998 बैच के IAS अधिकारी ज्ञानेश भारती जी को।

प्रश्न 83:- किसे उत्तराखंड राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- न्यायमूर्ति विपिन सांघी जी को।

प्रश्न 84:- हाल ही में "टाटा प्रोजेक्टस" ने किसे MD & CEO नामित किया है?
उत्तर :- विनायक पाई।

प्रश्न 85:- इंडिगो के नए सीईओ कौन बनेंगे?
उत्तर :- पीटर एल्बर्स (Pieter Elbers)।

प्रश्न 86:- किसे BSE का नया चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की गयी है?
उत्तर :- भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर एसएस मुंद्रा जी को।

प्रश्न 87:- हाल ही में नवीन श्रीवास्तव किस देश में भारत के राजदूत बने हैं?
उत्तर :- नेपाल।

प्रश्न 8:- किसे हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के लिए चुना गया है?
उत्तर :- ATREE के प्रमुख कमल बावा जी को।

प्रश्न 89:- भारती एयरटेल बोर्ड ने किसे 5 वर्षु की अवधि के लिए Managing Director & CEO के रूप में फिर से नियुक्त किया है?
उत्तर :- गोपाल विट्टल को।

प्रश्न 90:- सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के नए निदेशक कौन बने हैं?
उत्तर :- रामबाबू प्रसाद।

प्रश्न 91:- रॉयल इनफील्ड ऑटोमेकर कंपनी ने किसे मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है?
उत्तर :-  बी गोविंदराजन को।

प्रश्न 92:- लार्सन एंड टूब्रो के नए MD & CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- एसएन सुब्रह्मण्यन।

प्रश्न 93:- ग्राम उन्नति बोर्ड के नए गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किसे नामित किया गया है?
उत्तर :- सुनील अरोड़ा को।




अगर आपको भी इस विषय ( [PDF] महत्वपूर्ण नयी नियुक्तियाँ 2022 | New Appointments in India (April May Version) - GyAAnigk ) के बारे में कुछ भी जानकारी है तो Comment Box में जरूर बताएं ताकि आपको जो जानकारी है वह सबको प्राप्त हो सके।

आप हमारा अंतिम पोस्ट   [PDF] Current Affairs In Hindi May 2022 1st Week | करेंट अफेयर्स इन हिंदी May 2022 1st Week Week - GyAAnigk    भी पढ़ सकते हैं!

आज का सवाल आपके लिए 👇👇 
किसे संयुक्त राष्ट्र प्रमुख द्वारा शुद्ध-शून्य उत्सर्जन प्रतिबद्धताओं पर उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह में नियुक्त किया गया है?
जवाब कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें 🙏🙏


Also Check These Labels 👇🏻👇🏻


Download Pdf File Of [PDF] महत्वपूर्ण नयी नियुक्तियाँ 2022 | New Appointments in India (April May Version) - GyAAnigk👇🏻👇🏻


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट [PDF] महत्वपूर्ण नयी नियुक्तियाँ 2022 | New Appointments in India (April And May Version) - GyAAnigk पढ़कर अप्रैल और मई 2022 में महत्वपूर्ण नई नियुक्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।

तो नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻। और इस पोस्ट के नीचे एक प्यारा सा कमेंट करके जाएं धन्यवाद।

नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।


----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-----------------------------

Post a Comment

और नया पुराने