Daily Current Affairs In Hindi Of 3 July 2024 | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी, 3 जुलाई 2024 - GyAAnigk
नमस्ते और ज्ञानवर्धन की रोमांचक यात्रा में आपका स्वागत है!
आज का दिन है 3 July 2024, और खबरों की दुनिया में हलचल मची हुई है।
इस ब्लॉग पोस्ट में, हम आपको उन सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से अवगत कराएंगे जो आपके ज्ञान और जागरूकता को बढ़ाने में सहायक होंगी।
चाहे आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हों, या बस वर्तमान घटनाओं से अपडेट रहना चाहते हों, यह ब्लॉग आपके लिए एकदम सही है।
आज हम निम्नलिखित विषयों पर चर्चा करेंगे:
- राष्ट्रीय (National): राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, और मनोरंजन
- अंतर्राष्ट्रीय (International): वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था, संघर्ष, कूटनीति, और महत्वपूर्ण घटनाएं
- व्यवसाय (Businesses): व्यापार, बाजार, वित्त, और उद्योग
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Science and Technology): नवीनतम खोजें, आविष्कार, और विकास
- कला और संस्कृति (Art And Culture): कला, संगीत, साहित्य, और त्यौहार
इसके अलावा, हम आपको कुछ रोचक तथ्य और सामान्य ज्ञान भी प्रदान करेंगे।
तो तैयार रहिए, ज्ञान का खज़ाना खोलने के लिए!
डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी, 3 July 2024 - GyAAnigk
प्रश्न 1:- कौन-सा देश पशुपालकों पर टैक्स लगाने वाला पहला देश बना है?
उत्तर :- डेनमार्क।
प्रश्न 2:- किस राज्य सरकार ने ‘एनटीआर भरोसा’ पेंशन स्कीम की शुरुआत की है?
उत्तर :- आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने।
प्रश्न 3:- सेबी ने बेसिक डीमैट खाते की सीमा को मौजूदा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर कितने लाख रुपये कर दिया है?
उत्तर :- 10 लाख रुपये।
प्रश्न 4:- भारतीय सेना ने किस देश के सेना के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री शुरू किया है?
उत्तर :- थाईलैंड सेना के।
प्रश्न 5:- 3 जुलाई 2024 को पूरे विश्व भर में कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस।
प्रश्न 6:- प्यूमा इंडिया ने किन्हें अपना एंबेसडर बनाया है?
उत्तर :- रियान पराग और नितीश कुमार रेड्डी को।
प्रश्न 7:- किस बैंक के द्वारा “यूनियन प्रीमियर” शाखाओं की शुरूआत की गई है?
उत्तर :- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा।
प्रश्न 8:- भारतीय वायु सेना प्रमुख ने किस शहर में हथियार प्रणाली स्कूल का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- हैदराबाद में।
प्रश्न 9:- भारत की हरित हाइड्रोजन पहलों का समर्थन करने के लिए विश्व बैंक द्वारा ऋण को मंजूरी दे दी गई है?
उत्तर :- 1.5 बिलियन डॉलर के।
प्रश्न 10:- किस देश ने यूरोपीय संघ परिषद की घूर्णन अध्यक्षता संभाली है?
उत्तर :- हंगरी ने।
प्रश्न 11:- 30वें सेना प्रमुख के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?
उत्तर :- उपेन्द्र द्विवेदी जी ने।
प्रश्न 12:- मई 2024 में कोर सेक्टर की वृद्धि दर धीमी होकर कितनी प्रतिशत हो गई है?
उत्तर :- 6.3 प्रतिशत।
प्रश्न 13:- ग्लोबल इंडियाएआई शिखर सम्मेलन 2024 की मेजबानी किस देश में की जाएगी?
उत्तर :- अपने प्यारे देश भारत में।
प्रश्न 14:- महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है?
उत्तर :- सुजाता सौनिक ने।
प्रश्न 15:- किस राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' का शुभारंभ किया है?
उत्तर :- राजस्थान राज्य सरकार ने।
तो, यह रहा 3 July 2024 का डेली करेंट अफेयर्स का संक्षिप्त सारांश।
हमें उम्मीद है कि आपको यह जानकारी उपयोगी और ज्ञानवर्धक लगी होगी।
यदि आपके पास कोई प्रश्न या टिप्पणी है, तो कृपया हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
हम आपके जवाब का इंतजार करेंगे!
एक टिप्पणी भेजें