प्रश्न :- घोंचू लाल किसी काम को 24 दिन में पूरा कर सकता है और मंगलू राम उसी काम को 36 दिन में पूरा कर सकता है। वे 4 दिन साथ मिलकर काम करते हैं और फिर घोंचू लाल काम छोड़ कर चला जाता है। तो बताइए शेष काम पूरा करने में मंगलू राम को कितना समय लगेगा?

घोंचू लाल किसी काम को 24 दिन में पूरा कर सकता है और मंगलू राम उसी काम को 36 दिन में पूरा कर सकता है। वे 4 दिन साथ मिलकर काम करते हैं और फिर घोंचू लाल काम छोड़ कर चला जाता है। तो बताइए शेष काम पूरा करने में मंगलू राम को कितना समय लगेगा?

  1. 22 दिन।
  2. 24 दिन।
  3. 26 दिन।
  4. 30 दिन।

Step 1:

  • सबसे पहले, हम दोनों व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्य दिवसों का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात करेंगे।
  • इस उदाहरण में, LCM (Lowest Common Multiple) 72 होगा।

नोट :- अब LCM कैसे निकालते हैं, यह जानने के लिए डिअर सर का वीडियो देखें। उनके वीडियो में इसे आसानी से समझाया गया है।

Step 2:

  • अब, हम दोनों व्यक्तियों की कार्य क्षमता ज्ञात करेंगे।
  • इसे ज्ञात करने के लिए, LCM को प्रत्येक व्यक्ति के कार्य दिवसों से विभाजित करें।
  • उदाहरण के लिए, 72 को 24 से विभाजित करने पर हमें 3 प्राप्त होता है, और 72 को 36 से विभाजित करने पर हमें 2 प्राप्त होता है।
  • इस प्रकार, दोनों व्यक्तियों की कुल कार्य क्षमता 5 होगी (घोंचू लाल की कार्य क्षमता 3 + मंगलू राम की कार्य क्षमता 2)।

Step 3:

  • प्रश्न के अनुसार, पूरा कार्य 72 इकाई का है।
  • दोनों व्यक्ति 4 दिन तक साथ काम करते हैं, और फिर घोंचू लाल काम छोड़ देता है।
  • इसलिए, पहले हमें इन दोनों द्वारा किए गए कार्य की गणना करनी होगी।
  • सूत्र: (दोनों व्यक्तियों की कार्य क्षमता * साथ में काम किए गए दिन)
  • इस सूत्र के अनुसार, 5 * 4 = 20

Step 4:

  • अब, 20 को 72 से घटाने पर हमें 52 प्राप्त होता है।

Step 5:

  • अंत में, 52 को मंगलू राम की कार्य क्षमता (2) से विभाजित करने पर हमें हमारा उत्तर प्राप्त होगा। 52 ÷ 2 = 26

इस प्रकार, शेष कार्य को पूरा करने में मंगलू राम को 26 दिन लगेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने