राजस्थान राज्य के नए मंत्रिमंडल की सूची | Rajasthan Cabinet Ministers List | Rajasthan Sarkar Mantri Mandal Full List - GyAAnigk

राजस्थान राज्य के नए मंत्रिमंडल की सूची | Rajasthan Cabinet Ministers List | Rajasthan Sarkar Mantri Mandal Full List - GyAAnigk



राजस्थान में हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए थे। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है।

भारतीय जनता पार्टी ने 115 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 70 सीटें जीतीं। इस तरह भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में सत्ता हासिल की है।

इसी के चलते 

राजस्थान राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेता भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, और दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।


सोशल मीडिया पर एक 'मंत्रिमंडल सूची' वायरल हो रही है, जिसमें 20 कैबिनेट मंत्री और 11 राज्य मंत्रियों के नाम और उनके विभाग दिखाए गए हैं, हालांकि आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऐसी कोई भी सूची जारी नहीं की गई है।


नई सूची “भारतीय जनता पार्टी” द्वारा नहीं बल्कि “भारतीय जनता” (ख़ास तौर से राजस्थान के लोगों) द्वारा बनाया गया है।

राजस्थान राज्य के नए संभावित मंत्रिमंडल की सूची

माना जा रहा है कि भजनलाल शर्मा आने वाले दिनों में अपने कैबिनेट में करीब 30 विधायकों को मंत्री बना सकते हैं। फिलहाल जिन विधायकों के नाम संभावित मंत्री पद के लिए चल रहे हैं आपको उनके बारे में बताते हैं।

राजस्थान राज्य के नए मंत्रिमंडल की सूची (संभावित)

विधायकनिर्वाचन क्षेत्रमंत्रालय/विभाग
भजन लाल शर्मासांगानेरमुख्यमंत्री, वित्त, कार्मिक व डीपीआर
दिया कुमारीविद्याधर नगरउप मुख्यमंत्री, गृहविभाग
प्रेमचंद बैरवादूदूउपमुख्यमंत्री, सार्वजनिक निर्माण
किरोड़ीलाल मीणासवाई माधोपुरचिकित्सा-स्वास्थ्य
मवन विलावररामगंज मंडीसमाज कल्याण
जोगेश्वर गर्गजालौरशिक्षा विभाग
सिद्धी कुमारीबीकानेर पूर्वपर्यटन विभाग
महंत प्रतापपुरीपोकरणदेवस्थान-गौपालन
पुष्पेंद्र राणावतबालीऊर्जा विभाग
अजय किलकडेगानासहकारिता
झाबर सिंह खर्राश्रीमाधोपुरकृषि एवं पशुपालन
भैराराम सियोलओसियाग्रामीण पंचायती राज
संजय शर्माअलवर शहरजलसंसाधन सिंचाई
प्रतापसिंह सिंघवीछबड़ानगरीय विकास विभाग
बाबा बालकनाथतिजारावन एवं पर्यावरण
हीरालाल नागरसांगोदखाद्य-नागरिक आपूर्ति
शत्रुघ्न गौतमकेकड़ीखान एवं पेट्रोलियम
जवाहर सिंह बेडमनगरकानून मंत्री
फूलसिंह मीणाउदयपुर ग्रामीणजनजाति क्षेत्रीय


राजस्थान राज्य का चुनावी नतीजा क्या है?

राजस्थान में 25 नवंबर को 199 सीटों पर मतदान हुआ था और 3 दिसंबर को मतगणा के बाद नतीजे घोषित हुए थे। भारतीय जनता पार्टी को 115 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।


राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कौन-कौन हैं?

इसके बाद विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री मनोनित किया गया। उनके साथ दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री मनाेनित किया गया। वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में मनोनित किया गया है।

राजस्थान राज्य के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शपथ दिलाई

शुक्रवार 15 दिसंबर 2023 को राज्यपाल कलराज मिश्र जी ने सीएम पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने उनके साथ दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को राज्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलवाई। शपथ समारोह दोपहर करीब एक बजे जयपुर के अल्बर्ट हॉल के बाहर आयोजित किया गया था।

Post a Comment

और नया पुराने