बिजली के तार पर बैठे पक्षियों को झटका क्यों नहीं लगता लेकिन चमगादड़ों को क्यों लग जाता है झटका?



आपको पता होगा कि बिजली से चलने वाले किसी भी उपकरण में दो तार लगे रहते हैं। इन तारों को प्लग की मदद से इलेक्ट्रिक बोर्ड में लगाया जाता है। 

अगर आप किसी उपकरण का केवल एक तार प्लग में लगाएं तो वो काम नहीं करेगा। विद्युत का यही नियम पक्षियों पर भी लागू होता है।

बिजली के तार पर बैठे पक्षियों को झटका क्यों नहीं लगता लेकिन चमगादड़ों को क्यों लग जाता है झटका? - GyAAnigk

पक्षियों को करंट क्यों नहीं लगता? | Why Don't Birds Feel Shock?


  • जब भी पक्षी बिजली के तार पर बैठते हैं तो वे केवल एक ही तार के ऊपर बैठते हैं।
  • वे अपने दोनों पांव एक ही तार पर जमाए रखते हैं।
  • दूसरे तार से संपर्क नहीं होने की वजह से सर्किट पूरा नहीं हो पाता है इसलिए पक्षियों को करंट नहीं लगता है।
  • दरअसल, पक्षी बिजली के केवल एक ही तार पर बैठते हैं।
  • उनके शरीर का साइज भी छोटा ही होता है। इसी कारण उन्हें बिजली के तार से करंट नहीं लगता।

अब आप पूछोगे चमगादड़ भी तो एक चिड़िया है फिर उसे क्यों करंट लगता है? तो आइए देते हैं इस सवाल का जवाब भी


चमगादड़ एक चिड़िया है फिर भी उसे करंट क्यों लगता है? | Bat Is A Bird Yet Why Does It Get Shocked?



  • चमगादड़ को भी करंट नही लगता अगर उसके दोनों पंख किसी दूसरे तार से स्पर्श ना हो।
  • दरअसल, चमगादड़ उल्टे लटकते हैं और उनके दो बड़े पंख होते हैं।
  • कई बार गलती से उनके पंख दूसरे तार के संपर्क में आ जाते हैं और ऐसे में सर्किट पूरा हो जाने के कारण उन्हें करंट लग जाता है।
  • चमगादड़ तारों पर पक्षियों की तरह सीधे तो बैठ नहीं पाते।
  • ऐसे में अगर वे गरम तार पर बैठे हों और उल्टे लटके होने के दौरान गलती से भी उनका कोई पंख ठंडे तार से स्पर्श हो जाए तो उन्हें जोर का झटका लगता है।
  • और उनका खेल वहीं समाप्त हो जाता है। स्वाहा स्वाहा स्वाहा स्वाहा स्वाहा!


Post a Comment

और नया पुराने