हे दोस्तों, चेन्नई सुपर किंग्स ने दमदार शुरुआत करते हुए पिछले साल की विजेता टीम गुजरात टाइटंस को हराकर IPL 2023 का खिताब अपने नाम किया है।
IPL 2023 Awards List: IPL 2023 में किसे कौन सा अवार्ड दिया गया है?


IPL 2023 में कुछ अवार्ड भी दिए गए हैं जो कि हर साल दिए जाते हैं तो चलिए जानते हैं आज के इस पोस्ट में किसे कौन सा अवार्ड दिया गया है।

IPL 2023 की विजेता टीम


IPL 2023 की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स बनी हैं, जिन्होंने पांचवीं बार ट्रॉफी अपने नाम किया है। आईपीएल जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स को 20 करोड़ रुपए प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं।


IPL 2023 की उप-विजेता टीम

गुजरात टाइटंस इस साल की उपविजेता टीम रही है, जिस टीम ने पिछले साल IPL 2022 का खिताब जीता था। गुजरात टाइटंस को रनर अप के तौर पर 13 करोड़ रुपए मिले हैं।


IPL 2023 ऑरेंज कैप होल्डर


IPL 2023 के ऑरेंज कैप होल्डर भी शुभमन गिल हैं, क्योंकि इस सीजन शुभमन गील ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। शुभमन गिल ने 17 मैचों में 890 रन बनाए हैं। ऑरेंज कैप विनर गुजरात टाइटंस के शुभमन गील को प्राइज मनी के तौर पर 15 लाख रुपए मिले हैं।


IPL 2023 पर्पल कैप होल्डर


IPL 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए पर्पल कैप अवॉर्ड गुजरात टाइटन्स के पेसर मोहम्मद शमी को मिला। मोहम्मद शमी ने 17 मैचों में सबसे ज्यादा 28 विकेट झटके हैं। पर्पल कैप विनर गुजरात टाइटंस के मोहम्मद शमी को प्राइज मनी के तौर पर 15 लाख रुपए मिले हैं।

प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड


चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया है।


इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन


राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मिला है।

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन


मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड शुभमन गिल ने अपने नाम किया है, जिन्होंने गुजरात टाइटन्स के लिए 3 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 890 रन बनाए हैं।

गेम चेंजर ऑफ द सीजन


IPL के 16वें सीजन के लिए गेम चेंजर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी शुभमन गिल को दिया गया है।

बेस्ट कैच ऑफ द सीजन


गुजरात टाइटन्स के ऑलराउंडर राशिद खान को बेस्ट कैच ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मिला है।

फेयरप्ले अवॉर्ड


IPL 2023 की प्वाइंट्स टेबल में भले ही दिल्ली कैपिटल्स 9वें स्थान पर रही है। पर फेयरप्ले अवॉर्ड में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया है।

बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द सीजन


IPL के इस सीजन में सबसे तेज गति से रन बनाने के लिए आरसीबी के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मिला है।


Post a Comment

और नया पुराने