हरियाणा राज्य सामान्य ज्ञान 2023 GK प्रश्नोत्तरी Pdf | Haryana GK 300+ Questions In Hindi Pdf - GyAAnigk


तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे,किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 25 से 30% सामान्य ज्ञान (General Knowledge) और करंट अफेयर्स (Current Affairsके प्रश्न होते हैं।

इसलिए, यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो देश भर के शीर्ष कॉलेजों में Admission लेना चाहते हैं या सरकारी नौकरी की किसी भी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपके लिए करंट अफेयर्स (Current Affairs) और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) विषयों की जानकारी रहना बहुत जरूरी है।
हरियाणा राज्य सामान्य ज्ञान GK प्रश्नोत्तरी Pdf | Haryana GK 300+ Questions In Hindi Pdf - GyAAnigk


हरियाणा भारत का एक राज्य है जो उत्तरी भारत में स्थित है। इस राज्य का स्थापना 1 नवंबर, 1966 को हुई थी और यह पंजाब से अलग होकर एक अलग राज्य बना था।

हरियाणा एक उन्नत राज्य है जो अपनी गहन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है।

इस ब्लॉग पोस्ट में, हम आपको हरियाणा राज्य के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। हम इस राज्य के इतिहास, स्थान, जनसंख्या, संस्कृति, व्यवसाय, खेल-कूद और विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से, आप हरियाणा राज्य के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप हरियाणा राज्य से हैं और आप हरियाणा राज्य में किसी प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे कि पटवारी, पुलिस, ग्राम सेवक, क्लर्क, इत्यादि की तैयारी कर रहे हैं तो, आपको हमारे इस पोस्ट से बहुत मदद मिलेगी।


हम हरियाणा राज्य के बारे में 600 से भी अधिक प्रश्नों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं जिसे हम 10 या 12 भागों में पोस्ट करेंगे।


इससे आपको पढ़ने में भी रुचि बनी रहेगी और आप इस तरह से हरियाणा राज्य के बारे में अधिक जानकारी याद रख सकेंगे।



आज के इस पोस्ट हरियाणा राज्य का नवीनतम 300+ सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न | Haryana GK Question In Hindi Pdf 2023 - GyAAnigk में हम हरियाणा राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के सवालों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

आज के सवाल कुछ इस प्रकार होंगे 👇🏻👇🏻

  • हरियाणा राज्य में पाया गया खरोष्ठी लिपि में लिखा गया एकमात्र शिलालेख कौन सा है?
  • पानीपत की पहली लड़ाई से पहले बाबर ने किन क्षेत्रों पर हमला किया था?
  • हरियाणा राज्य के सभी पर्यटन स्थलों के नाम किस जीव के नाम पर रखे गए हैं?
  • पुराणों के अनुसार हरियाणा राज्य का एक जिला कैथल की स्थापना किसने की थी?
  • हरियाणा को किस जिलें में शिवालिक पहाड़ों का विस्तार नहीं है?

इत्यादि इसी तरह के सवालों का जवाब मिलेगा तो इस पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़े।


और हां आप हमारे Site से PDF File फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।


तो चलिए शुरू करते हैं!!


हरियाणा का सामान्य ज्ञान 2023 | Haryana Gk Pdf - GyAAnigk


प्रश्न 1:- हरियाणा को किस जिलें में शिवालिक पहाड़ों का विस्तार नहीं है?
उत्तर :- रोहतक।



प्रश्न 2:- किसने तराइन के प्रथम युद्ध में पृथ्वीराज चौहान की मदद की थी?
उत्तर :- गोविंद राय ने।



प्रश्न 3:- भगवान बुद्ध की प्रतिमा हरियाणा राज्य के किस स्थल से प्राप्त हुई थी?
उत्तर :- हिसा और चरखी दादरी से।



प्रश्न 4:- किसने तराइन के दूसरे युद्ध में मोहम्मद गोरी की मदद की थी?
उत्तर :- राजा जयचंद ने।



प्रश्न 5:- हरियाणा राज्य का प्रथम प्लास्टिक पार्क किस जिले में स्थापित किया गया था?
उत्तर :- करनाल जिले में।



प्रश्न 6:- हरियाणा राज्य में सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (National Park) किस जिले में स्थित है?
उत्तर :- गुड़गांव में।



प्रश्न 7:- हिसार, जूनागढ़ और फतेहाबाद शहर किस शासक द्वारा स्थापित किया गया था?
उत्तर :- फिरोजशाह तुगलक द्वारा।



प्रश्न 8:- पुराणों के अनुसार हरियाणा राज्य का एक जिला कैथल की स्थापना किसने की थी?
उत्तर :- युधिष्ठिर ने।




प्रश्न 9:- पाणिनि ने अपनी पुस्तक अष्टाध्यायि में किन दो गणराज्य का जिक्र किया है?
उत्तर :- अग्रेया और अर्जुनायान।



प्रश्न 10:- सन 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा राज्य में लिंगानुपात कितना है?
उत्तर :- 877।



प्रश्न 11:- मोहनजोदड़ो की बात सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल कौन सा है?
उत्तर :- राखीगढ़ी।



प्रश्न 12:- हरियाणा राज्य के किस स्थल पर चावल और गेहूं दोनों के निशान पाए गए थे?
उत्तर :- राखीगढ़ी।



प्रश्न 13:- हरियाणा राज्य के सभी पर्यटन स्थलों के नाम किस जीव के नाम पर रखे गए हैं?
उत्तर :- पक्षियों के नाम पर।



प्रश्न 14:- हरियाणा राज्य का प्रथम सैनिक स्कूल कब स्थापित किया गया था?
उत्तर :- सन् 1961 में।



प्रश्न 15:- हरियाणा राज्य को पंजाब राज्य में अंग्रेजों ने कब मिलाया था?
उत्तर :- सन् 1858 में।



प्रश्न 16:- हरियाणा राज्य का कौन सा जिला जूता नगरी के नाम से जाना जाता है?
उत्तर :- करनाल जिला।






प्रश्न 17:- समुद्रगुप्त के सिक्के हरियाणा राज्य के किन स्थानों से प्राप्त हुए थे?
उत्तर :- यमुनानगर और भिवानी से।



प्रश्न 18:- हरियाणा राज्य का सबसे चर्चित और लोकप्रिय लोक कवि किसे माना जाता है?
उत्तर :- पंडित लख्मीचंद जी को।



प्रश्न 19:- हरियाणा राज्य में हड़प्पा सभ्यता के मिताथल स्थल की खोज किसने की थी?
उत्तर :- डॉक्टर सूरजभान।



प्रश्न 20:- पानीपत की पहली लड़ाई से पहले बाबर ने किन क्षेत्रों पर हमला किया था?
उत्तर :- हिसार और मेवात में।



प्रश्न 21:- हरियाणा राज्य में चावल का सर्वाधिक उत्पादन किस जिले में किया जाता है?
उत्तर :- करनाल जिले में।



प्रश्न 22:- थानेश्वर में थानेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण किसने कराया था?
उत्तर :- पुष्यभूति वर्धन ने।



प्रश्न 23:- यक्ष कपिल और तारंटुक को किस नदी तट पर स्थित माना जाता है?
उत्तर :- धृष्टधती नदी।



प्रश्न 24:- कौन सी नदी हरियाणा राज्य की पूर्वी सीमा निर्धारित करके प्रदेश से अलग करती है?
उत्तर :- यमुना नदी।






प्रश्न 25:- शब्द "द्वि" किन गणराज्यों के लिए उपयोग किया गया था?
उत्तर :- यौद्रेया और अर्जुनायान।



प्रश्न 26:- हरियाणा राज्य का पहला पशु विज्ञान केंद्र किस जिले में खोला गया था?
उत्तर :- कैथल जिला में।



प्रश्न 27:- तैमूर ने हरियाणा राज्य पर कब हमला किया था?
उत्तर :- सन् 1398 ईसवी में।



प्रश्न 28:- हरियाणा राज्य में पाया गया खरोष्ठी लिपि में लिखा गया एकमात्र शिलालेख कौन सा है?
उत्तर :- करनाल शिलालेख।



प्रश्न 29:- हरियाणा राज्य में कलेसर राष्ट्रीय उद्यान किस जिले में स्थित है?
उत्तर :- यमुनानगर में।



प्रश्न 30:- हरियाणा राज्य में अमरुद व लहसुन का सर्वाधिक उत्पादन किस जिले में किया जाता है?
उत्तर :- करनाल जिले में।



प्रश्न 31:- हरियाणा राज्य में अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला कहां लगता है?
उत्तर :- सूरजकुंड, फरीदाबाद में।






प्रश्न 32:- हरियाणा राज्य में किस सभ्यता को सीसवाल सभ्यता के नाम से जाना जाता है?
उत्तर :- हड़प्पा सभ्यता को।




अगर आपको भी इस विषय (हरियाणा राज्य का नवीनतम सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न  | Haryana GK Question In Hindi Pdf 2023 - GyAAnigk) के बारे में कुछ भी जानकारी है तो Comment Box में जरूर बताएं ताकि आपको जो जानकारी है वह सबको प्राप्त हो सके।





आज का सवाल आपके लिए 👇👇 
पानीपत की पहली लड़ाई से पहले बाबर ने किन क्षेत्रों पर हमला किया था? 
जवाब कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें 🙏🙏






👇🏻Download PDF File Of Haryana GK In Hindi Pdf 👇🏻


उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट हरियाणा राज्य का नवीनतम सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न  | Haryana GK In Hindi Pdf 2023 - GyAAnigk पढ़कर हरियाणा राज्य का नवीनतम सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नों की जानकारी प्राप्त हो गई होगी। 


और नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻।

नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।

-----------------------------
🙏🏻 JOIN OUR TELEGRAM CHANNEL 🙏🏻
-------------------------------

1 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने